विश्व जूनियर चैंपियनशिप - हर्षा सयुंक्त बढ़त पर !
गेब्जे ,टर्की में चल रही विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में भारत के हर्षा भारतकोठी नें शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रांड मास्टर खिताब के बेहद करीब पहुँच गए है और जैसा खेल वह खेल रहे है हमें जल्द ही भारत के 56 वे ग्रांड मास्टर बन जाएंगे ! प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मुक़ाबले खेले गए और जहां शीर्ष भारतीय खिलाड़ी मुरली कार्तिकेयन ( 2602) अरविंद चितांबरम (2578) और सुनील नारायणन (2573) के परिणाम भारत की उम्मीद के उलट रहे तो युवा नेशनल जूनियर चैम्पियन हर्षा भारतकोठी (2474) नें सभी को चौंकाते हुए लगातार चार मैच जीतकर सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली है तो युवा अभिमन्यु पौराणिक भी तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर जा पहुंचे है । चार राउंड के बाद भारतीय खिलाड़ियों में हर्षा भारतकोठी 4 अंको के साथ सयुंक्त पहले स्थान पर ,अभिमन्यु पौराणिक 3.5 अंक के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर ,अरविंद , मुरली और कार्तिक 3 अंक पर ,सुनील नारायण और राजा हर्षित 2.5 अंको पर खेल रहे है । पढे यह लेख !
सुनील नारायण नें तीसरे राउंड में अजरबैजान के मोहम्मद मुरदली (2407) को पराजित किया पर चौंथे राउंड में हमवतन हर्षा भारत कोठी के हाथो उन्हे पराजय का सामना करना पड़ा । हर्षा नें तीसरे राउंड में भी अर्जेंटीना के ग्रांड मास्टर एलन पीचोट (2562) को पराजित कर उलटफेर किया था अब अगले राउंड में उनके सामने टॉप सीड ईरान के परहम मघसूदलू होंगे देखना होगा क्या हर्षा उनका विजयरथ रोक सकेंगे ।
हर्षा VS एलन
समय के चलते दबाव में होने के बाद भी हर्षा नें अंत समय में बेहद सही चालों का चुनाव करते हुए एक जोरदार जीत दर्ज की और सुनील को पराजित करने के बाद अपने ग्रांड मास्टर के खिताब से वह बस 10 अंक ही दूर रह गए है ।
सुनील नारायणन VS हर्षा भारतकोठी
सुनील नें इस खेल मे बेहद आक्रामक खेल दिखाया और अच्छी स्थिति मे थे पर कुछ गलतियों के बाद हर्षा नें खेल को अपने पक्ष मे करने मे कोई कसर नहीं छोड़ी !
बात करते है मुरली कार्तिकेयन की जिन्होने पहले तीसरे राउंड मे हमवतन कार्तिक वेंकटरमन (2519) से ड्रॉ खेला तो चौंथे राउंड मे उन्हे नीदरलैंड के रोबी केवलीशिविली (2485) नें ड्रॉ पर रोक लिया ।
बालिका वर्ग में भारत के लिए तीसरा दिन कोई बड़ी खबर नहीं लाया और ऐसे में अगर किसी को पदक जीतना है तो जल्द ही उन्हे रफ्तार पकडनी होगी । चार राउंड के बाद भारत की एम महालक्ष्मी 3 अंक लेकर सयुंक्त तीसरे स्थान पर है उन्होने चीन की ली यूंशन को पराजित कर पदक की उम्मीद कायम रखी है , भारत की ओर से शीर्ष खिलाड़ी साक्षी चित्लांगे लगातार 3 ड्रॉ खेलकर 2.5 अंको पर है , उनके अलावा इवाना मारिया ,वार्षिनी वी ,मीनल गुप्ता भी 2.5 अंको पर खेल रही है ।
भारतीय खिलाड़ियों का अब तक का प्रदर्शन :
SNo | Name | Rtg | FED | 1 | 2 | 3 | 4 | Pts. | Rk. | K | rtg+/- | Group | |
4 | GM | Karthikeyan Murali | 2605 | IND | 1 | 1 | ½ | ½ | 3,0 | 14 | 10 | 2,10 | Open |
10 | GM | Aravindh Chithambaram Vr. | 2578 | IND | 1 | 1 | 1 | 0 | 3,0 | 9 | 10 | 2,40 | Open |
13 | GM | Sunilduth Lyna Narayanan | 2573 | IND | 1 | ½ | 1 | 0 | 2,5 | 38 | 10 | -3,90 | Open |
23 | GM | Puranik Abhimanyu | 2524 | IND | 1 | ½ | 1 | 1 | 3,5 | 8 | 10 | 5,80 | Open |
27 | IM | Karthik Venkataraman | 2519 | IND | 1 | 1 | ½ | ½ | 3,0 | 18 | 10 | 6,90 | Open |
40 | IM | Harsha Bharathakoti | 2474 | IND | 1 | 1 | 1 | 1 | 4,0 | 4 | 10 | 15,60 | Open |
50 | IM | Mohammad Nubairshah Shaikh | 2443 | IND | ½ | 1 | ½ | 0 | 2,0 | 72 | 10 | -2,80 | Open |
56 | IM | Raja Harshit | 2419 | IND | 1 | 0 | ½ | 1 | 2,5 | 57 | 10 | -0,10 | Open |
77 | IM | Krishna Teja N | 2356 | IND | 1 | 0 | 0 | 1 | 2,0 | 89 | 10 | -8,60 | Open |
94 | FM | Shailesh Dravid | 2325 | IND | 0 | 1 | 1 | 0 | 2,0 | 85 | 20 | -2,40 | Open |
12 | WIM | Chitlange Sakshi | 2279 | IND | 1 | ½ | ½ | ½ | 2,5 | 26 | 40 | -14,40 | Girls |
21 | WIM | Mahalakshmi M | 2213 | IND | ½ | 1 | ½ | 1 | 3,0 | 20 | 20 | 0,00 | Girls |
32 | WIM | Varshini V | 2173 | IND | 1 | 0 | 1 | ½ | 2,5 | 28 | 20 | -6,40 | Girls |
36 | WIM | Ivana Maria Furtado | 2144 | IND | 1 | ½ | 1 | 0 | 2,5 | 22 | 20 | 14,60 | Girls |
55 | WCM | Isha Sharma | 2012 | IND | 1 | 0 | ½ | 0 | 1,5 | 60 | 40 | 28,80 | Girls |
65 | Meenal Gupta | 1963 | IND | ½ | 0 | 1 | 1 | 2,5 | 33 | 40 | 42,00 | Girls |
देखे राउंड 5 का सीधा प्रसारण !