Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner
क्लासिकल टूर्नामेंट के बीच खिलाड़ियों नें चखा ब्लिट्ज़ का मज़ा !
न्यूज़ बाइट्स

क्लासिकल टूर्नामेंट के बीच खिलाड़ियों नें चखा ब्लिट्ज़ का मज़ा !

by Ayush Jain • 8 hours ago

भोपाल में चल रहे खेलो चेस इंडिया क्लासिकल टूर्नामेंट के बीच आज खिलाड़ियों ने ब्लिट्ज़ शतरंज का भी रोमांच लिया। इस नौ राउंड के टूर्नामेंट में कुल 53 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 33 रेटेड खिलाड़ी शामिल थे। क्लासिकल इवेंट के कई खिलाड़ियों ने भी भाग लेकर तेज़ रफ्तार शतरंज में अपनी प्रतिभा दिखाई।

महिला इंटरनेशनल मास्टर एंजेला फ्रैंको वेलेंसिया टूर्नामेंट की शीर्ष वरीय खिलाड़ी थीं


लेकिन शानदार प्रदर्शन करते हुए कामद मिश्रा ने ब्लिट्ज़ का खिताब अपने नाम किया

कामद का प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि वह क्लासिकल टूर्नामेंट में भी 7/7 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं। लगातार दोनों प्रारूपों में उनका शानदार खेल काबिल-ए-तारीफ है।

ओंकार कडव 7.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि शिवांश तिवारी ने 7 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

शीर्ष वरीय एंजेला 7 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। वहीं, 10 वर्षीय मेदांत जैन ने 6.5 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल कर एक बार फिर प्रभावित किया।

जूनियर खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम, तीन आयु वर्गों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने जीते पदक!
ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच अंडर-8, अंडर-10 और अंडर-12 आयु वर्गों के बेहतरीन खिलाड़ियों को भी उनके प्रदर्शन के लिए पदक दिए गए।

अंडर-8 वर्ग: राघव सिंह (5 अंक) और त्रिमान कौर गिल (4½ अंक) ने पदक अपने नाम किए।

अंडर-10 वर्ग: पार्थ किरण शिंदे (5½ अंक) चैतन्य पांडे (5 अंक), और देवांश सराफ (4 अंक) ने शीर्ष तीन में जगह बनाकर पदक जीते।

अंडर-12 वर्ग: युवान राजपाल (5 अंक), माधवी ठाकुर (4 अंक) और वियान शर्मा (4 अंक) ने शीर्ष तीन में जगह बनाकर पदक हासिल किए।

टॉप 10 खिलाड़ी

Rk.

SNo

Name

FED

Rtg

Pts.

 TB1 

 TB2 

 TB3 

1

3

Mishra, Kamad

IND

1876

8

49

53

46

2

5

Kadav, Omkar

IND

1835

7,5

51

55

43,75

3

2

Tiwari, Shivansh

IND

1879

7

50

54,5

40,5

4

1

WIM

Franco Valencia, Angela

COL

2050

7

47

50,5

35

5

8

Jain, Medant

IND

1692

6,5

50,5

53

34,25

6

21

AGM

Darshil, Iyer

IND

1511

6,5

48,5

52

35

7

6

Vedant, Bhardwaj

IND

1791

6,5

48

51,5

34,25

8

9

Debopriyo, Dutta

IND

1684

6,5

45

48

31,5

9

26

AIM

Samradhh, Singh Tomar

IND

1454

6

43,5

46,5

26,5

10

10

Nitin, Raghuvanshi

IND

1627

6

41,5

42,5

24,5

फ़ाइनल रंकिंग

धन्यवाद छोला चैस : खेलो चैस इंडिया मुहिम के तहत जनवरी 2023 से यह अब तक तक का क्रमशः 94वा आयोजन है और इसे अब और बेहतर बनाने और अगली पीढ़ी को बेहतर मंच देने की हमारी मुहिम में अब छोला चैस का सहयोग मिला है, हम उनके आभारी है की उन्होंने मध्य प्रदेश के साथ साथ मध्य भारत में हमारी इस मुहिम को अपना समर्थन दिया है ! उम्मीद है यह सहयोग इस आयोजन से कई उभरते खिलाड़ियों को मंच मिलेगा.

धन्यवाद डीजीटी : खेलो चैस इंडिया के तहत हुए पिछले कुछ आयोजनों का सीधा प्रसारण ऑनलाइन डीजीटी बोर्ड के माध्यम से किया जा रहा है और इसके पीछे हमें डीजीटी का सहयोग मिला है हम उनके भी बहुत आभारी है डीजीटी बोर्ड पर खेलते युवा खिलाड़ियों की ललक और प्रेरणा देखते ही बनती है.



Contact Us