chessbase india logo

आबुधाबी मास्टर्स - रथनवेल नें दिया टॉप सीड को झटका

by Niklesh Jain - 08/08/2018

आबुधाबी शतरंज मास्टर्स के पहले दो दौर में भारतीय खिलाड़ियों में अरविंद चितांबरम ,एसएल नारायणन ,विष्णु प्रसन्ना ,अर्जुन एरगासी ,और निहाल सरीन नें अपने आपने मैच जीतकर 2 अंको के साथ शुरुआती सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली है । हालांकि प्रतियोगिता का पहला दिन नाम रहा जब भारत के फीडे मास्टर 80 वे सीड 17 वर्षीय खिलाड़ी आरएस रथनवेल ( 2348) नें टॉप सीड वियतनाम के ले कुयांग लिम (2727) को पराजित कर तहलका मचा दिया तो नेशनल रैपिड चैम्पियन दिनेश शर्मा नें ईरान के प्रतिभाशाली ग्रांड मास्टर अमीन तबातबाए को हार का स्वाद चखाया । दूसरे राउंड में भारत के शीर्ष खिलाड़ी अभिजीत गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा । प्रतियोगिता में शीर्ष वरीयता वियतनाम के ले कुयांग लिम ( 2727 ) को दी गयी है उनके अलावा हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट ( 2718) ,जॉर्जिया के इवान चेपारिनोव ( 2717 ) , चीन के वांग हाउ ( 2711) और रूस के ब्लादिमीर फेडोसीव ( 2706 ) मुख्य दावेदार माने जा रहे है । भारत सरकार के खेल मंत्रालय नें राष्ट्रीय यूथ और राष्ट्रीय सीनियर शतरंज चैंपियनशिप के चयनित खिलाड़ियों और छह कोच समेत 42 सदस्यीय टीम को इस दौरे के लिए प्रायोजित किया है । 

राउंड 1 

आबूधाबी ,यूएई  के पहले राउंड में ही सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला और भारत के फीडे मास्टर और प्रतियोगिता के 80 वे सीड 17 वर्षीय खिलाड़ी आरएस रथनवेल ( 2348) नें टॉप सीड वियतनाम के ले कुयांग लिम (2727) को पराजित कर तहलका मचा दिया है । विश्व के शीर्ष 25 खिलाड़ियों में अपनी जगह रखने वाले ले कुयांग लिम के लिए यह एकदम चौंकाने वाली हार रही ।

कारो कान ओपनिंग में हुए इस मुक़ाबले में रथनवेल नें शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और 58 चालों में एक शानदार जीत दर्ज की दरअसल वह पूरे मुक़ाबले में बेहद संतुलित खेले जबकि लिम लगातार अंतराल पर गलतियाँ करते रहे ।

एक अन्य उलटफेर में भारत के नेशनल रैपिड चैम्पियन और 104वे  सीड दिनेश शर्मा नें  25 वे सीड ताबतबाए अमीन को हार का स्वाद चखाया 

14 बोर्ड पर भारत की 93 वे सीड भक्ति कुलकर्णी नें 14 सीड रोमानिया के परलीग्रास इमिलियन से , 95 वे सीड संकल्प गुप्ता नें यूएई के स्टार खिलाड़ी सलेम सालेह से ड्रॉ खेला । प्रमुख भारतीय खिलाड़ी अभिजीत गुप्ता ,मुरली कार्तिकेयन ,अरविंद चितांबरम ,सुनील नारायण ,देबाशीष दास ,रोहित ललित बाबू ,श्याम सुंदर , आर्यन चोपड़ा ,स्वप्निल धोपड़े नें पहले राउंड में आसान जीत दर्ज की । 


राउंड 2 

राउंड 2 में भारत के लिए प्रतियोगिता में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी अभिजीत गुप्ता की हार एक बुरी खबर रही । उम्मीद है वह जल्द ही जोरदार वापसी करेंगे । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में एसएल नारायणन ,अरविंद चितांबरम ,निहाल सरीन ,विष्णु प्रसन्ना ,और अर्जुन एरगासी नें अपने दूसरे राउंड के मैच जीतकर शुरुआती संयुक्त बढ़त में अपना नाम दर्ज करा लिया है देखना होगा की आगे के कठिन मुकाबलों में ये युवा खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते है । 

एशिया कप के बाद अभिजीत के लिए टूर्नामेंट वापसी का महत्वपूर्ण मौका है पर देखना होगा की वह इस हार के बाद कैसे वापसी करते है ।

निहाल नें हमवतन चिन्मय कुलकर्णी को पराजित करते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की प्रग्गानंधा के ग्रांड मास्टर बनने के बाद अब सबकी नजरे निहाल पर टिकी हुई है 

भारतीय ग्रांड मास्टर सुनील नारायणन नें हमवतन कृष्णा तेजा को मात दी और अपनी दूसरी जीत दर्ज की 

अरविंद चितांबरम नें फिलीपींस के डिमकींलिंग ओलिवर को पराजित किया और अब वह मुक़ाबला खेलेंगे ... 

रूसी दिग्गज ब्लादिमीर फेडोसीव से देखना होगा क्या अरविंद फेडोसीव पर जीत करेंगे ?

अर्जुन एरगासी नें भारत की रक्षिता रवि पर आसान जीत दर्ज की और अब अगले राउंड में उक्रेन के मार्टिन क्रास्टीव से टक्कर लेंगे 

विष्णु प्रसन्ना लगातार अपने खेल में सुधार करते जा रहे है तीसरे राउंड में वह मुक़ाबला खेलेंगे इंग्लैंड के दिग्गज ...

नाइजल शॉर्ट से जो की अपने फीडे अध्यक्ष पद के चुनाव प्रचार को कुछ दिन का आराम देकर यहाँ एक बार फिर खेलते नजर आ रहे है । 

भारतीय खिलाड़ी कुछ इस अंदाज में आबुधाबी में नजर आए 

 

राउंड 3 के मुक़ाबले 

Bo.No. NameRtgPts.ResultPts.NameRtg No.
12
GMRapport Richard271922GMAndersen Mads2601
23
226
GMPantsulaia Levan258722GMCheparinov Ivan2718
3
34
GMWang Hao271122GMNarayanan.S.L2574
29
428
GMAravindh Chithambaram Vr.258122GMFedoseev Vladimir2707
5
56
GMDubov Daniil269122GMFirouzja Alireza2561
33
634
IMNihal Sarin255622GMAmin Bassem2684
7
741
GMVishnu Prasanna. V251722GMShort Nigel D2659
11
842
IMErigaisi Arjun251722GMKravtsiv Martyn2654
13
944
IMKuybokarov Temur249922GMMaghsoodloo Parham2636
15
1059
IMMammadzada Gunay242622GMVocaturo Daniele2617
19
118
GMSargissian Gabriel2680GMPuranik Abhimanyu2514
43
1240
GMLalith Babu M R2520GMSjugirov Sanan2677
9
1310
GMKorobov Anton2664IMHarsha Bharathakoti2454
51
1412
GMAkopian Vladimir2655GMLaxman R.R.2449
53
1514
GMParligras Mircea-Emilian2645IMGukesh D2440
55
1616
GMSalem A.R. Saleh2636FMRaja Rithvik R2436
57
1766
Muthaiah Al2391GMAdly Ahmed2634
17
1818
GMLupulescu Constantin2619Arjun Kalyan2390
67
1960
IMSadhwani Raunak2424GMPetrosian Tigran L.2610
21
2022
GMKarthikeyan Murali2609IMRakesh Kumar Jena2385
69
2170
GMRaetsky Alexander2380GMJojua Davit2583
27
2230
GMIstratescu Andrei2573FMAnand Nadar2377
71
2373
WGMSoumya Swaminathan2361GMYuffa Daniil2570
31
2432
GMFier Alexandr2561IMOmar Noaman2353
77
2576
WGMRapport Jovana2354GMAbdusattorov Nodirbek2539
35
2636
GMDebashis Das2539IMSaravana Krishnan P.2348
79
2780
FMRathanvel V S2348GMKadric Denis2537
37
2838
GMAryan Chopra2536Raahul V S2277
103
29104
IMSharma Dinesh K.2275GMShyam Sundar M.2527
39
3086
CMZuo Yifan233411GMLe Quang Liem2727
1
3120
GMGupta Abhijeet261411FMMithil Ajgaonkar2318
89
3224
GMIdani Pouya259911FMKigigha Bomo2317
91
3392
Sammed Jaykumar Shete231411IMSaduakassova Dinara2495
45
3446
IMSindarov Javokhir248811WGMEric Jovana2307
94
3596
WGMGomes Mary Ann230311GMSwapnil S. Dhopade2487
47
3648
GMKunte Abhijit248511FMHamidi Amir Mohammad2299
97
3798
CMKarthik Kumar Pradeep229511IMIniyan P2464
49
3850
IMVignesh N R246411FMShailesh Dravid2290
99
3952
IMNguyen Anh Khoi245411Patil Pratik2280
102
4054
IMNitin S.244911CMKushagra Mohan2270
106
4156
IMHalvax Georg243711IMMohota Nisha2268
107
4258
GMSundararajan Kidambi243311Aaryan Varshney2261
109
43108
AGMJubin Jimmy226711IMIkeda Junta2419
61
4462
IMAkash G241011WIMAlinasab Mobina2259
111
45110
FMPranav Anand226011GMJonkman Harmen2404
63
4664
IMRaghunandan Kaumandur Srihari240411Rayes Abdul Kader2242
115
47114
WIMSrija Seshadri225511IMDimakiling Oliver2401
65
4868
IMKrishna Teja N238911FMDushyant Sharma2221
121
4972
IMKathmale Sameer236711Rakshitta Ravi2198
125
5074
Wagh Suyog235611Polakhare Aryan1957
157
51130
CMMendonca Leon Luke216811Kulkarni Chinmay2355
75
52142
FMJeet Jain213611IMSidhant Mohapatra2341
83
5384
IMPadmini Rout233811Priyanka K2106
153
54144
AGMSrihari L R21351½GMTabatabaei M.Amin2590
25
55118
Pranav V2227½½FMSamhouri A.2348
81
5682
FMAliyev Ravan2346½½FMGajwa Ankit2223
120
57122
WIMParnali S Dharia2218½½IMSiva Mahadevan2331
87
5888
Koustav Chatterjee2325½½Samant Aditya S2217
123
5990
CMAronyak Ghosh2318½½Byron Alan M2132
149
60126
Bhambure Shantanu2194½½WGMKulkarni Bhakti2312
93
61132
FMSrinivasa Rao M.2160½½Sankalp Gupta2304
95
62100
Daneshvar Bardiya2290½½Senthil Maran K2167
131
63148
Bartakke Amardeep S.2133½½WGMHejazipour Mitra2285
101
64112
AGMKrishnater Kushager2256½½WFMSalonika Saina2069
155
65150
WCMSong Yuxin2126½½FMNavalgund Niranjan2255
113
66156
Panda Sambit2043½0IMAhmad Al Khatib2336
85
6778
WGMTokhirjonova Gulrukhbegim235000WIMIvana Maria Furtado2146
137
68138
Moayed Obied214600FMMansour Sameer2275
105
69116
Dixit Nikhil224000WCMIsha Sharma2145
139
70140
Sarvesh Kumar A214500Pranavananda V2232
117
71141
IMSultan Ibrahim214000WIMVantika Agrawal2225
119
72124
WFMVarshini V220500FMAl Hosani Omran2135
143
73146
Mohamed Faisal213400Sahil Tickoo2192
127
74128
WFMDivya Deshmukh217200Hakobyan Eduard2134
145
75152
Ali Nehad211300Adnan Habib2171
129
76154
Mayank Pal210000Esenbek Uulu Ilimbek2159
133
77134
FMThompson Ian D215600FMVillanueva Nelson2133
147
78158
CMAl-Zaabi Sultan194500Ajay Karthikeyan2156
135
79136
WIMMichelle Catherina P215300FMAl-Hajiri Bader2120
151

अब तक खेले गए मैच 

 

चेसबेस इंडिया हिन्दी फेसबुक पेज को लाइक करना ना भूले !


Contact Us