chessbase india logo

बेड़ालोना 2019 - श्रीसवन शीर्ष 10 मे ,अनुज बेस्ट U16

by Niklesh Jain - 12/08/2019
केटलन सर्किट का एक और बड़ा टूर्नामेंट बेड़ालोना समाप्त हो गया , पिछले कुछ वर्षो से इतर इस बार बड़े नाम भारतीय दल से नदारद है ऐसे मे युवा खिलाड़ियों एम श्रीसवन ,अनुज श्रीवत्रि और हरीकृष्णन नें अपने प्रदर्शन से उस कमी को भरने की कोशिश की है । खैर प्रतियोगिता का खिताब अंतिम राउंड हारने के बाद भी चिली के रोजस लुईस नें अपने नाम कर लिया । भारत के नवीन इंटरनेशनल मास्टर 13 वर्षीय एम श्रीसवन शीर्ष 10 में शामिल अकेले भारतीय रहे अंतिम राउंड में सबसे अंत तक चले मुकाबलों में उनका मुक़ाबला भी शामिल रहा । अनुज श्रीवात्रि नें भी अंतिम राउंड जीतकर इंटरनेशनल मास्टर बनने की ओर सफर जारी रखा है । खैर चेसबेस इंडिया के साथ गए नन्हें भारतीय खिलाड़ियों नें अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहाँ भी काफी रेटिंग अपने नाम की पढे यह लेख

प्रतियोगिता के 45वे पड़ाव का आयोजन 2 अगस्त से 10 अगस्त के दौरान किया गया  22 देशो के 126 दिग्गज यहाँ भाग लिया जिनमें कुल 66 टाइटल खिलाड़ी थे  । भारत से कुल 17 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लिया 
सबसे पहले देखे प्रतियोगिता की कुछ ख़ास नज़ारे ! इससे आप स्वयं की मौजूदगी को टूर्नामेंट में ही महसूस करेंगे और खुद को इस लेख से जुड़ा हुआ पायेंगे
केटलन सर्किट के दूसरे सबसे लंबे समय से चल रहे प्रतिष्ठित बेड़ालोना इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप का खिताब बेहतर टाईब्रेक एक आधार पर चिली के रोजस लुईस नें अपने नाम कर लिया

उन्होने कुल सात अंक बनाए पर इतने ही अंको पर चार और खिलाड़ी रहे

ऐसा वैसे कम ही देखनो को मिलता है जब एक साथ 5 खिलाडी पहले स्थान के दावेदार हो

पर टाईब्रेक के आधार पर मेजबान स्पेन के पेदरों मसकारो दूसरे तो ...

,स्पेन के ही लोरेंज़ो लजारो तीसरे ,क्यूबा के फैबियन लोपेज चौथे तो कोलंबिया के क्रिसियन आंद्रे पांचवे स्थान पर रहे । ( अपने बेटे के साथ जीत का जश्न मनाते लोरेंजो )

भारतीय खिलाड़ियों नें युवा खिलाड़ी 13 वर्षीय श्रीशवन एम अंतिम राउंड में कोलम्बियन फीडे मास्टर आलेजन्द्रो माटेउस को पराजित करते हुए 6.5 अंको के साथ शीर्ष 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे ।

इस दौरे से सबसे बड़ी बात उनका इंटरनेशनल मास्टर बनना रहा ।

अनुज श्रीवात्रि नें भी अंतिम राउंड में कोलंबिया के अविला सेंटियागो को पराजित करते हुए शीर्ष 20 में जगह बना ली और उन्हे सर्वश्रेष्ठ अंडर 16 खिलाड़ी का खिताब दिया गया साथ ही अनुज नें अपनी लाइव रेटिंग 2387 पहुंचा दी है और अब उन्हे इंटरनेशनल मास्टर बनने के लिए 13 रेटिंग अंको और एक इंटरनेशनल मास्टर नार्म की जरूरत है ।

शीर्ष 20 में भारत के एआर हरीकृष्णन भी रहे उन्होने भी 6.5 अंक बनाए ।

बेडालोना में भारतीय नन्हें खिलाडियों नें मचाई धूम 

भारतीय नन्हे खिलाडियों नें पूरे समय बड़े बड़े नामों को मैच में आधा अंक के लिए संघर्ष करने को मजबूर किया अरहन चेतन आनंद इसी क्रम में एक नाम रहा

1750 रेटिंग लेकर स्पेन आये 10 वर्ष के अरहन पहले तीन टूर्नामेंट से ही 2009 रेटिंग तक पहुँच गए और फिर सिटजस में 89 तो बेडालोना में 75 अंक बढ़ाते हुए लाइव रेटिंग में 2183 रेटिंग पर जा पहुंचे है !
नमितबीर सिंग वालिया नें अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और अपनी रेटिंग मे अच्छा खासा इजाफा किया है 1760 रेटिंग लेकर स्पेन आये नमित नें पहले तीन टूर्नामेंट में ही 1968 अपनी रेटिंग पहुंचा दी और फिर सिटजस में 137 तो बेडालोना में 39 अंक रेटिंग बढ़ाते हुए 2144 लाइव रेटिंग पहंचा दी है

1932 रेटिंग से अपने स्पेन टूर का शुभारम्भ करने वाले हर्षद नें पहले तीन टूर्नामेंट तक अपनी रेटिंग को 2132 तक पहुँचाया और फिर सिटजस से 88 तो बेडालोना में 29 अंक बढ़ाते हुए अपनी रेटिंग को 2249 पहुंचा दिया है

तेजस सुरेश कुमार नें तो अपने स्पेन टूर की शुरुआत 1555 रेटिंग अंको से की और अब अपने इसका समापन उन्होंने करीब 2065 रेटिंग अंको से किया है 

चेस्बेस इंडिया टीम की सदस्य और प्रतियोगिताएं को आप तक पहुँचाने में मदद कर रही मेरी जीवनसाथी एंजेला नें भी प्रतियोगिता में कुछ अच्छे मुकाबले खेले

प्रतियोगिता के पांचवे राउंड में तो हमारे सामने धर्मसंकट आ गया जब हमारा मुकाबला आपस में ही पड़ गया हालाँकि यह ड्रा रहा 

प्रतियोगिता के आठवे राउंड में मेरे इस मुकाबले को मैंने हमारी किंग्स इंडियन यू टूयूब सीरिज में भी शामिल किया है

# NIKANGY फोटो गैलेरी 

क्या शानदार तस्वीर है ! खेल और उसमें पूरी तरह से समर्पित सोच को दिखाती यह तस्वीर . फोटो - एंजेला

10 वर्षीय कोलम्बिया के सेंटिआगो लोपेज़ भी एक शानदार प्रतिभा है लाइव रेटिंग में वह भी 2100 के करीब पहुँच गए है

तो कई बार बस एक गलती से एक जीती बाजी भी हाथ से निकल जाती है

यकीन मानिये शतरंज बिलकुल आसान खेल नहीं है


और काले मोहरों से खेलना तो समझिये मुश्किल भरा ही है

कई बार आपको एक चाल के पीछे गणित बहुत दूर से लगाना होता है ! चाल की गहराई ज्यादा होनी चाहिए लम्बाई से फर्क नहीं पड़ता

कई अपने आप पर भरोसा रखना ही सबसे ख़ास और महत्वपूर्ण होता है !

बेड़ालोना का शानदार टूर्नामेंट हाल हमेशा सभी देशो के झंडो के साथ सजा हुआ सभी को प्रेरित करता है

शतरंज का साहित्य आपको यहाँ स्पैनिश और अंग्रेजी दोनों ही भाषा में मिलेगा

तो खेल के दौरान भी आप पॉपकॉर्न का मजा ले सकते है

Final Ranking after 9 Rounds

Rk.SNo NameGrFEDRtgIRtgNClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4 nwwew-weKrtg+/-
132
IMRojas Keim LuisACHI23382427Granollers Canovelles7,00,0243525232633974,412,591025,9
220
IMMascaro March PedroAESP23760Binisalem7,00,0239325442584975,021,981019,8
322
IMLorenzo De La Riva LazaroAESP23732431Colon Sabadell Chessy7,00,0239025262583975,111,891018,9
424
IMLopez Gonzalez Abel FabianACUB23700Cuba7,00,0235323822579864,531,471014,7
527
IMHernandez Cristian AndresACOL23620Colombia7,00,0235024602598975,411,592031,8
66
IMSturt RavenUSA24620U.S.A.6,50,023732497259696,55,990,51105,1
740
IMCruz FilemonAPER23092394Sant Andreu C.E.6,50,023622438245796,54,761,741017,4
82
GMMunoz MiguelESP25142576Sant Marti C.E.6,50,023452469252496,56,83-0,3310-3,3
917
IMUmetsubo Cesar HidemitsuABRA23960Lira T.C.6,50,023382445256696,55,790,71107,1
107
FMSreeshwan MaralakshikariIND24590India6,50,023192441247496,56,57-0,0710-0,7
1141
FMGelas ChristopheAFRA23040France6,50,022342308237796,55,790,712014,2
1242
IMDella Morte PabloAARG23010Argentina6,00,0240524012434964,351,651016,5
1326
IMPanesso Rivera HenryACOL23670Colombia6,00,0239024352485965,001,001010,0
148
IMBerdayes Ason Dylan IsidroCUB24580Cuba6,00,0234424262527855,35-0,3510-3,5
155
GMOliva Castaneda KevelCUB24790Cuba6,00,0234224352514966,42-0,4210-4,2
163
GMPena Gomez ManuelESP25000Galicia6,00,0233624112426966,83-0,8310-8,3
174
GMMoskalenko ViktorESP24832544Escola D'escacs De Barcelona6,00,0232923962406966,76-0,7610-7,6
1823
FMAnuj ShrivatriAIND23720India6,00,0232423652351965,720,28205,6
1912
IMHarikrishnan A.RaIND24110India6,00,0232123762411966,18-0,1810-1,8
2015
FMFernandez Borrego PabloESP24082422Galicia6,00,0231223942452966,09-0,0910-0,9
2137
IMPerpinya Rofes Lluis MariaAESP23192417Colon Sabadell Chessy6,00,0228723142391965,510,49104,9
2214
FMLeon Valdes Jony WilsonCUB24110Cuba6,00,0225523372388966,70-0,7010-7,0
2333
FMBecerra Juan DavidACOL23380Colombia5,50,023902377239995,54,800,702014,0
2449
FMKholopov Alexander A.BRUS22390Russia5,50,023812358227595,53,851,652033,0
2552
WIMCorrales Jimenez ZeniaBMEX22150Mexic5,50,023512301233795,54,121,382027,6
2630
FMBarbero Sendic AlejandroAESP23442383Lleida C.E.5,50,023352343233195,55,310,19101,9
2735
FMMateus AlejandroACOL23340Colombia5,50,023292326237195,55,250,25205,0
2816
IMMorales Jhon AlexanderCOL24050Colombia5,50,023072335236795,56,18-0,6810-6,8
2939
FMBru Rullo LlatzerAESP23112366Cerdanyola Valles C.E.5,50,022812291230895,55,460,04200,8
3044
IMAlexieva SilviaAFRA22730France5,50,022712276223095,55,260,24102,4
3125
FMVolkov DmitriyAUSA23680Estats Units5,50,022152250225095,56,62-1,1220-22,4
3253
Borges Guilherme DeolaBBRA21880Brasil5,50,021432150217495,55,67-0,1720-3,4
3319
IMPanelo MarceloAARG23782424Cor De Marina Badalona, C.E.5,50,021382156221995,57,32-1,8210-18,2
3434
FMCu Hor Winston DarwinAGUA23360Guatemala5,00,0243623812293843,470,532010,6
3511
GMPerez Mitjans OrelvisESP24262496Cor De Marina Badalona, C.E.5,00,0235423992406855,22-0,2210-2,2
3621
Bick GabrielAUSA23750Estats Units5,00,0233723062327844,68-0,6810-6,8
3775
WFMDiaz Del Valle Laura BeatrizCCUB20340Cuba5,00,0229222352236952,842,162043,2
3831
FMDiaz Hernandez HeribertoACUB23430Cuba5,00,0229122662174955,74-0,7410-7,4
3986
AGMNiklesh Kumar JainCIND19850India5,00,0228822422131842,041,962039,2
4013
FMAvila Pavas SantiagoCOL24110Colombia5,00,0227522712264956,50-1,5010-15,0
4138
Escobar Medina Andres FACOL23130Colombia5,00,0225922352208955,73-0,7320-14,6
4259
Harshad SBIND21250India5,00,0224921682220954,270,734029,2
4336
IMVehi Bach Victor ManuelAESP23312424Escola D'escacs De Barcelona5,00,022432145223574,54,51-0,0110-0,1
4461
WIMChirivi C Jenny AstridBCOL21040Colombia5,00,0223821472128954,290,712014,2
4558
WIMFranco Valencia AngelaBCOL21250Colombia5,00,0223621862207954,240,762015,2
4643
FMYordanov LachezarABUL22810Bulgaria5,00,0220021872180955,97-0,9720-19,4
4754
Kulkarni VinayakBIND21630India5,00,0215521042150955,45-0,4520-9,0
4851
WIMCastrillon Gomez MelissaBCOL22272291Cor De Marina Badalona, C.E.5,00,0214420962156956,02-1,0220-20,4
4946
MKNieto Farreny FrancescAESP22592378Tarrega C.E.5,00,0213021232144956,35-1,3520-27,0
5047
IMBlandon Luis GuillermoBCOL22450Colombia4,50,023382243220794,54,320,18203,6

सभी शीर्ष टेबल पर खेले गए मुकाबले