chessbase india logo

चैसमूड इंटरनेशनल : नारायनन की शानदार वापसी

by Niklesh Jain - 10/10/2021

चैसमूड इंटरनेशनल के पांचवें राउंड मे पहले टेबल पर खेल रहे मेजबान अर्मेनिया के ग्रांड मास्टर सहकयान समवेल और भारत के युवा ग्रांडमास्टर आर प्रग्गानंधा के बीच मुक़ाबला अनिर्णीत रहा और इस परिणाम के बाद सहकयान हमवतन शहीनयान डेविड के साथ 4.5 अंक बनाकर सयुंक्त पहले स्थान पर थे पर छठे राउंड मे उन्होने डेविड को मात देते हुए एक बार फिर एकल बढ़त हासिल कर ली । प्रग्गानंधा छठे राउंड मे अप्रत्याशित हार से अपनी लय खो बैठे ,वहीं पांचवें राउंड मे एसएल नारायनन नें हमवतन कार्तिक वेंकटरामन को तो छठे राउंड मे लुका पाइचादे को मात देते हुए लगातार दो जीत से वापसी की तो अभिमन्यु पौराणिक लगातार दो जीत दर्ज  करते हुए सयुंक्त दूसरा स्थान पर पहुँच गए  अब अगले राउंड मे अभिमन्यु नारायनन से मुक़ाबला खेलेंगे । पढे यह लेख 

चैसमूड इंटरनेशनल शतरंज – जॉर्जिया के लूका को हराकर नारायनन नें की वापसी  

साखदजर,अर्मेनिया 10 देशो के 103 खिलाड़ियों के बीच खेले जा रहे चैसमूड इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप मे छठे राउंड मे भारत के ग्रांड मास्टर और प्रतियोगिता के टॉप सीड सुनील नारायनन नें दूसरी टेबल पर जॉर्जिया के लूका पाइचाड़े को पराजित करते हुए शानदार वापसी की और खिताब जीतने की उम्मीद बनाए रखी है ।

हालांकि इस राउंड मे भारत के युवा ग्रांड मास्टर आर प्रग्गानंधा को तीसरे टेबल पर रूस के अलेक्सी गागनोव से अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा 

पहले टेबल पर मेजबान अर्मेनिया के सहकयान समवेल नें हमवतन डेविड शहीनयान को पराजित करते हुए एकल बढ़त कायम रखी है ,

वहीं भारत के अभिमन्यु पौराणिक नें ईरान के मसौद मोसदेघपौर को मात देते हुए नारायनन के साथ सयुंक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया है ।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों मे अर्जुन एरिगासी नें यूएसए के फरहत अली को ,गुकेश डी नें हमवतन मित्रभा गुहा को ,सन्दीपन चंदा नें ईरान के बरडिया दानेश्वर को पराजित किया । 

Rank after Round 6

Rk.SNo NamesexFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3 Krtg+/-
16
GMTer-Sahakyan SamvelARM26075,520,022,031016,0
21
GMNarayanan.S.LIND26475,020,022,03107,5
39
GMPantsulaia LevanGEO25705,019,022,03105,3
414
GMGoganov AlekseyRUS25575,018,020,531012,8
510
GMPuranik AbhimanyuIND25685,017,019,53108,4
627
IMShahinyan DavidARM24694,520,021,531013,4
720
IMSturt RavenUSA24854,518,521,531010,7
84
GMErigaisi ArjunIND26344,518,521,0310-2,2
913
GMPetrosian Tigran L.ARM25624,518,021,03103,8
108
GMHakobyan AramARM26034,517,520,03101,6
115
GMPraggnanandhaa RIND26184,022,025,0310-1,0
122
GMGukesh DIND26404,020,023,5210-6,1
1332
GMBabujian LevonARM24474,019,521,53108,3
1428
IMDavtyan ArturARM24534,019,020,531010,2
1533
IMBharath Subramaniyam HIND24354,019,020,031012,0
1612
GMPaichadze LukaGEO25664,018,521,0310-1,5
1772
FMDilanyan GrigorARM22144,018,021,022056,0
183
GMSargsyan ShantARM26404,018,020,5310-5,4
1931
IMSchekachikhin MaksimRUS24484,018,018,53103,9
2019
GMMosadeghpour MasoudIRI24864,017,519,0310-2,8
217
GMPetrosyan ManuelARM26054,017,019,5310-5,1
2221
GMKarthik VenkataramanIND24834,017,019,03100,3
2350
FMBarseghyan Armen Ar.ARM23564,016,518,531015,6
2415
GMChanda SandipanIND25434,016,018,5310-6,0
2518
GMMikaelyan ArmanARM24874,015,017,0310-4,6
2680
Chaqryan ErikARM21814,015,017,024091,6
2764
FMChkhaidze NikolozGEO22624,015,016,532029,8
2851
IMDanielyan VaheARM23354,014,515,03106,7
2923
IMMitrabha GuhaIND24793,521,023,53103,2
3017
GMQuparadze GigaGEO24953,520,522,53100,9
3146
IMMoksh Amit DoshiIND23793,519,521,03207,0
3226
IMGharibyan MamikonARM24713,519,021,0310-0,6
3347
FMOhanyan EminARM23733,518,519,53106,7
3443
IMFarahat AliUSA23923,516,518,03101,0
55
FMAlaverdyan GevorgARM23203,516,518,032014,4
3611
GMHarutyunyan Tigran K.ARM25673,516,018,5310-13,5
3734
IMPetriashvili NikolozGEO24323,516,018,0310-4,5
3849
IMSidhant MohapatraIND23673,515,517,5310-4,0
3953
FMHakemi ArmanIRI23233,515,516,532015,8
4030
IMUrazayev ArystanbekKAZ24513,515,017,5310-7,7
4175
Mkrtchyan Sargis R.ARM21993,515,017,032025,8
4262
Panesar VedantIND22663,514,516,034042,0
4356
FMAtakhan AbtinIRI23193,514,015,5320-3,8
4440
WGMVaishali RwIND24193,513,515,5310-11,3
4525
GMKasparov SergeyBLR24713,020,021,5310-3,5
4641
GMHarutjunyan GevorgARM24093,019,521,53101,2
4736
IMPranav AnandIND24303,019,521,0310-5,5
4838
FMDaghli ArashIRI24273,019,020,5310-6,4
4929
IMShyaamnikhil PIND24533,018,520,0310-6,6
5024
GMMinasian ArtashesARM24723,018,020,0310-9,8

राउंड 6 के बाद अर्मेनिया के सहकयान समवेल 5.5 अंक बनाकर सबसे आगे चल रहे है , 5 अंक बनाकर नारायनन और अभिमन्यु 5 अंक बनाकर 2 अन्य खिलाड़ियों के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । 




Contact Us