chessbase india logo

कजाकिस्तान के अल्माटी में होगी विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप

by Niklesh Jain - 13/11/2022

दुनिया भर में सबसे तेजी से लोकप्रिय होते शतरंज के फटाफट फॉर्मेट की विश्व चैंपियनशिप की घोषणा हो गयी है । विश्व चैंपियनशिप का आयोजन कजाकिस्तान के सबसे बड़े महानगर और पहाड़ों की तलहटी में बसे अल्माटी में होगा। चैंपियनशिप 25 दिसंबर (आगमन और उद्घाटन) और 30 दिसंबर (अंतिम राउंड और समापन) के बीच बीते पाँच वर्षो से अपनी पारंपरिक तिथियों पर खेली जाएगी । एक बार फिर मौजूदा विश्व क्लासिकल शतरंज चैम्पियन मेगनस कार्लसन शतरंज के इस फटाफट फॉर्मेट में अपने खोये खिताब पाने की कोशिश करेंगे तो मौजूदा रैपिड और ब्लिट्ज विश्व चैम्पियन अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक ,अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक ,मकसीम लागरेव और बीबिसारा अपने खिताब बचाने की कोशिश करेंगे , भारत की उम्मीद अपने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी । पढे यह लेख 

विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज - क्या भारत लौटेगा विश्व खिताब ?

विश्व रैपिड शतरंज का वर्तमान खिताब पुरुष वर्ग में उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक तो महिला वर्ग में रूस की अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक के पास है ।

ब्लिट्ज में वर्तमान विश्व खिताब पुरुष वर्ग में फ्रांस के मकसीम लागरेव और महिला वर्ग में बीबिसारा अस्सायुबाएवा के पास है ।

भारत से विश्वनाथन आनंद नें 2017 में पुरुष वर्ग में तो

महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी नें 2019 में विश्व रैपिड खिताब अपने नाम किया था । 

  भारत से प्रतियोगिता में सभी प्रमुख खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है । रैपिड और ब्लिट्ज में अगर विश्वनाथन आनंद खेलेंगे तो वो निश्चित तौर पर सबसे बड़े दावेदार होंगे पर उनके अलावा अर्जुन एरिगासी , डी गुकेश , निहाल सरीन और प्रज्ञानन्दा जैसे खिलाड़ियो पर भी भारत की नजरे होंगी तो महिला वर्ग में हम्पी और वैशाली पर प्रमुख नजरे होंगी । 

भारत के प्रमुख रैपिड पुरुष खिलाड़ी 

PERIOD: NOVEMBER 2022
RANK RAPID RATING INDIA MALE
#NameTitleFedRatingB-Year
1Anand, ViswanathanGMIND27311969
2Vidit, Santosh GujrathiGMIND26621994
3Harikrishna, PentalaGMIND26461986
4Gukesh DGMIND26322006
5Erigaisi ArjunGMIND26282003
6Nihal SarinGMIND26162004
7Narayanan.S.LGMIND25881998
8Praggnanandhaa RGMIND25872005
9Aravindh, Chithambaram VR.GMIND25761999
10Harsha BharathakotiGMIND25742000

 

महिला रैपिड खिलाड़ी शीर्ष 10 

PERIOD: NOVEMBER 2022
RANK RAPID RATING INDIA WOMEN
#NameTitleFedRatingB-Year
1Harika, DronavalliGMIND24751991
2Koneru, HumpyGMIND24741987
3Vaishali, RameshbabuIMIND23512001
4Gomes, Mary AnnWGMIND23191989
5Tania, SachdevIMIND23181986
6Savitha Shri BWIMIND23112007
7Padmini, RoutIMIND22901994
8Kulkarni BhaktiIMIND22821992
9Vantika AgrawalWGMIND22622002
10Divya DeshmukhWGMIND22382005

 

भारत के प्रमुख ब्लिट्ज  पुरुष खिलाड़ी 

PERIOD: NOVEMBER 2022
RANK BLITZ RATING INDIA MALE
#NameTitleFedRatingB-Year
1Erigaisi ArjunGMIND27452003
2Anand, ViswanathanGMIND27341969
3Nihal SarinGMIND27052004
4Vidit, Santosh GujrathiGMIND26751994
5Sadhwani, RaunakGMIND26562005
6Adhiban, B.GMIND26481992
7Gukesh DGMIND26322006
8Harikrishna, PentalaGMIND26171986
9Praggnanandhaa RGMIND25992005
10Aravindh, Chithambaram VR.GMIND25771999

 

शीर्ष 10 महिला ब्लिट्ज खिलाड़ी 

PERIOD: NOVEMBER 2022
RANK BLITZ RATING INDIA WOMEN
#NameTitleFedRatingB-Year
1Koneru, HumpyGMIND24741987
2Harika, DronavalliGMIND24071991
3Vaishali, RameshbabuIMIND23512001
4Savitha Shri BWIMIND23112007
5Padmini, RoutIMIND22961994
6Vantika AgrawalWGMIND22622002
7Divya DeshmukhWGMIND22472005
8Priyanka NutakkiWGMIND22262002
9Soumya, SwaminathanIMIND22261989
10Nandhidhaa, P VWGMIND22091996