फीडे विश्व रैंकिंग : महिला वर्ग में रूस से आगे निकला भारत
आज जारी की गयी ताजा विश्व शतरंज रैंकिंग में टीम रैंकिंग में भारत नें महिला वर्ग में रूस को एक अंक से पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है । विश्व शतरंज रैंकिंग के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत रूस से आगे निकला है । टीम रैंकिंग का निर्धारण देश के शीर्ष 10 खिलाड़ियों की औसत रेटिंग के आधार पर किया जाता है ,फिलहाल चीन महिला वर्ग में पहले तो रूस तीसरे स्थान पर है , पुरुष टीम रैंकिंग में यूएसए पहले ,रूस दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है । व्यक्तिगत रैंकिंग में विश्व चैम्पियन कार्लसन लगातार पहले स्थान पर और मजबूत हुए है और अब दूसरे स्थान पर काबिज रूस के नेपोमनिशी से वह 59 अंक आगे है । विश्वनाथन आनंद और कोनेरु हम्पी अभी भी भारत के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले खिलाड़ी बने हुए है । टाटा स्टील टूर्नामेंट के बाद गुकेश और अर्जुन को रेटिंग में नुकसान हुआ है जबकि प्रज्ञानन्दा और मजबूत हुए है । पढे यह लेख Photo 📸 FIDE

_R5GKE_799x533.jpeg)
विश्व शतरंज रैंकिंग – रूस को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत
विश्व शतरंज संघ द्वारा 1 फरबरी को जारी ताजा विश्व शतरंज रैंकिंग में टीम रैंकिंग में महिला वर्ग में भारत नें 1 अंक से रूस को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है । शतरंज इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत नें रूस को पीछे छोड़ा है । टीम रैंकिंग देश के 10 शीर्ष खिलाड़ियों की औसत रेटिंग के आधार पर तय होती है ।

2470 अंको के साथ चीन पहले तो भारत 2413 दूसरे और रूस 2412 के साथ तीसरे स्थान पर है ।

पुरुष वर्ग की टीम रैंकिंग में यूएसए की टीम 2728 अंको के साथ पहले, रूस 2702 अंको के साथ दूसरे तो भारत अब 2690 अंको के साथ तीसरे नंबर की टीम बनी हुई है ।

शीर्ष 10 देश

पुरुष वर्ग की व्यक्तिगत रैंकिंग में विश्व शतरंज चैम्पियन मेगनस कार्लसन 2852 अंको के साथ पहले स्थान पर बने हुए है ,जुलाई 2011 के बाद से कार्लसन लगातार 11 साल 7 माह से विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी बने हुए है । भारत के विश्वनाथन आनंद नें टॉप 10 में अपना स्थान बनाए रखा है ,52 वर्षीय आनंद 2754 अंको के साथ नौवे स्थान पर है अन्य भारतीय खिलाड़ियों में विदित गुजराती (2730)19वे ,डी गुकेश(2718) 29वे,पेंटाला हरीकृष्णा (2705) 36वे ,अर्जुन एरिगासी (2701) 38वे और प्रज्ञानन्दा ( 2690) 46वे स्थान पर है ।
| # | Name | Fed | Rating | +- | B-Year | Avg12M |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Carlsen, Magnus | 2852 | 1990 | 2862 (1) | ||
| 2 | Nepomniachtchi, Ian | 2793 | 1990 | 2778 (5) | ||
| 3 | Ding, Liren | 2788 | 1992 | 2803 (2) | ||
| 4 | Firouzja, Alireza | 2785 | 2003 | 2793 (3) | ||
| 5 | Giri, Anish | 2780 | 1994 | 2767 (8) | ||
| 6 | Nakamura, Hikaru | 2768 | 1987 | 2752 (15) | ||
| 7 | Caruana, Fabiano | 2766 | 1992 | 2782 (4) | ||
| 8 | So, Wesley | 2766 | 1993 | 2773 (7) | ||
| 9 | Anand, Viswanathan | 2754 | 1969 | 2753 (12) | ||
| 10 | Karjakin, Sergey | 2747 | 1990 | 2746 (18) | ||
| 11 | Radjabov, Teimour | 2747 | 1987 | 2751 (16) |

महिला व्यक्तिगत विश्व रैंकिंग में चीन की हाउ ईफ़ान 2638 अंको के साथ पहले ,रूस की अलेकसान्द्रा गोरयाचकिना 2576 अंको के साथ दूसरे तो भारत की कोनेरु हम्पी 2572 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है । भारत की हरिका द्रोणावल्ली 2507 अंको के साथ 12वे तो आर वैशाली 2433 अंको के साथ 31वे स्थान पर है ।
| # | Name | Fed | Rating | +- | B-Year | Avg12M |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Hou, Yifan | 2638 | 1994 | 2652 (1) | ||
| 2 | Goryachkina, Aleksandra | 2576 | 1998 | 2600 (2) | ||
| 3 | Koneru, Humpy | 2572 | 1987 | 2584 (3) | ||
| 4 | Lagno, Kateryna | 2560 | 1989 | 2550 (5) | ||
| 5 | Ju, Wenjun | 2555 | 1991 | 2560 (4) | ||
| 6 | Lei, Tingjie | 2545 | 1997 | 2533 (7) | ||
| 7 | Tan, Zhongyi | 2530 | 1991 | 2524 (10) | ||
| 8 | Muzychuk, Mariya | 2523 | 1992 | 2537 (6) | ||
| 9 | Muzychuk, Anna | 2522 | 1990 | 2530 (8) | ||
| 10 | Kosteniuk, Alexandra | 2519 | 1984 | 2517 (11) | ||
| 11 | Dzagnidze, Nana | 2517 | 1987 | 2529 (9) | ||
| 12 | Harika, Dronavalli | 2507 | 1991 | 2515 (12) | ||
| 13 | Shuvalova, Polina | 2498 | 2001 | 2506 (13) | ||
| 14 | Abdumalik, Zhansaya | 2496 | 2000 | 2496 (14) | ||
| 15 | Batsiashvili, Nino | 2493 | 1987 | 2474 (18) |
देखे हिन्दी चेसबेस इंडिया का खास विडियो

भारतीय खिलाड़ियों की रेटिंग
