chessbase india logo

गाजियाबाद डिस्ट्रीक फीडे रेटिंगः मनीष ने मारी बाजी, बने चैम्पियन

by Nitesh srivastava - 31/08/2019

उत्तर प्रदेश में शतरंज खेल के इतिहास में पहली बार यूपी के गाजियाबाद में जिला स्तर की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन फीडे रेटिंग आधार पर किया गया। यूपी स्पोस्टर्स चेस एसोसिएशन से संबद्ध चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन गाजियाबाद और इंस्टिटूयूट ऑफ टेक्नालॉजी एण्ड साइंस कॉलेज के संयुक्त आयोजन में गाजियाबाद के आईटीएस कॉलेज में बीते 16 अगस्त से 18 अगस्त तक आईटीएस गाजियाबाद सीनियर डिस्ट्रीक ओपेन फीडे रेटेड चेस चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ। सात राउण्ड और 90 प्लस 30 सेकेण्ड बढ़त के आधार पर खेली गई इस प्रतियोगिता में 123 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर आयोजकों के चेहरे पर जहां मुस्कान ला दिया वहीं उनकी मेहनत को सफल बना दिया। प्रतियोगिता के ओपेन वर्ग का खिताब सात चक्रों के मैच में मनीष उनीयाल में 6 अंक बनाकर अपने नाम कर लिया। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश पहली बार कोई जिला स्तरीय प्रतियोगिता गाजियाबाद में फीडे रेटिंग आधार पर खेली गई।  प्रतियोगिता में महिला वर्ग में की खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।

गाजियाबाद के आईटीएस कॉलेज में हुए इस फीडे रेटिंग प्रतियोगिता में जिलेभर के 41 रेटेड खिलाड़ी ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन ओपेन वर्ग के साथ ही अण्डर-7 से लेकर अण्डर-17 वर्ग के बीच भी हुआ। प्रतियोगिता की उपलब्धि यह रही की 10 नए रेटेड खिलाड़ी गाजियाबाद जिले को इस टूनॉमेण्ट से प्राप्त हुए। टूर्नामेण्ट डायेरेक्टर चारुल भटनागर ने बताया कि यूपी में पहली बार हुई जिला स्तरीय यह प्रतियोगिता दूसरे जिलों के लिए भी आदर्श बनेगी।

आईटीएस गाजियाबाद सीनियर जिला ओपेन फीडे रेटेड प्रतियोगिता के अपने वर्ग में मनीष उनीयाल, शमी विपिन, प्रनव अग्रवाल ने क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पर किया। (बाएं से दाएं) आयोजकों ने इन्हें चमचमाती ट्राफी देेकर इनका उत्साहवर्द्धन किया।

बात करें ओपेन वर्ग की तो तीन खिलाड़ियों को संयुक्त रुप से पहला स्थान प्राप्त हुआ लेकिन टाइब्रेक के आधार पर टॉप सीटेड मनीष उनीयाल (1865) ने अपने बेहतरीन खेल से सात चक्रों के मैच में लगातार छह मैचों में जीत दर्ज खिताब अपने नाम कर लिया। हालांकि प्रतियोगिता का आखिरी राउण्ड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन यह हाल उन्हें चैम्पियन बनने से नहीं रोक सकी। उपविजेता पांचवी सीटेड शमी विपिन कुमार (1660) ने जीता। उन्हें 6 अंक बनाए। तीसरे स्थान पर 6 अंक बनाकर 11वीं सीटेड प्रनव अग्रवाल (1417) रहे। इन्होंने अपने रेटिंग में 54 अंकों की बढ़त हालिस की। ओपेन वर्ग में दस स्थान तक के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 

शतरंज की बिसात पर एक दूसरे को पटखनी देने के लिए खिलाड़ियों ने अपना पूरा दमखम लगा दिया। सभी बेहतरीन खेल के लिए एकाग्रता से अपनी खेल में लगे रहे। 

अण्डर-7 आयु वर्ग में चैम्पियन का खिताब 3 अंक बनाकर गौरांश लोहानी ने जीता। दूसरे स्थान पर स्वाति त्यागी व तीसरे स्थान पर अदीप साधु रहे। अण्डर-9 आयु वर्ग में चैम्पियन का खिताब 4 अंक बनाकर अदिति अग्रवाल (1119) ने जीता। दूसरे स्थान पर आदर्श त्यागी व तीसरे स्थान पर मेधांश अग्रवाल रहे। अण्डर-11 आयु वर्ग में पांच अंक बनाकर दर्श अग्रवाल (1272) विजेता बने। दूसरे स्थान पर दक्ष गोयल व तीसरे स्थान पर वैष्णवी रहीं। अण्डर-13 आयु वर्ग में पांच अंक बनाकर सयुक्त रुप से तीन खिलाड़ी पहले स्थान पर रहे लेकिन टाइब्रेक के आधार पर विराज पथारिया (1314) विजेता बने। दूसरे स्थान पर अर्नव धामिजा (1369) व तीसरे स्थान पर प्रभव अग्रवाल (1400) रहे।

 प्रतिद्धंद्धियों को मात देने के लिए खिलाड़ी गंभीरता से अपनी चालों को सोचने में मशगुल रहे।

अण्डर-15 आयु वर्ग में भी पांच अंक बनाकर सयुक्त रुप से तीन खिलाड़ी पहले स्थान पर रहे लेकिन टाइब्रेक के आधार पर मानिक्या नेगी (1419) विजेता बने। दूसरे स्थान पर ध्रुव गोयल (1233) व तीसरे स्थान पर मित्राविंद जैन (1312) रहे। अण्डर-17 आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता में विजेता का ताज सामवेग जैन (1407) ने 5 अंक बनाकर अपने नाम कर लिया। दूसरे स्थान पर उदय बंसल (1152) व तीसरे स्थान पर निखिल यादव (1200) रहे। सभी विजयी प्रतिभागियों आईटीएस ग्रुप के वाइस चैयरमेन अर्पित चड्डा, कॉलेज की निदेशक डॉ विभा, चीफ आर्बीटर राघवेद्र मिश्रा ने शानदार ट्राफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

फोटो गैलरी

स्कूल चैम्पियनशिप का खिताब अमेटी इंटरनेशनल स्कूल ने अपने शानदार खेल से अपने नाम कर लिया। टीम में मनीष, उत्कर्ष भटनागर, आदित्य, विराज, अर्नव शामिल। 
प्रतियोगिता में आयोजकों द्वारा दी गई शानदार ट्राफियां सभी खिलाड़ियों में आकर्षण का केन्द्र रही। 
इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही की आयोजकों ने इसमें सभी को पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। उन्होंने अतिथियों को स्मृति चिह्न के रूप में पौधे दिए। 

फ़ाइनल रैंकिंग 

Rk.SNoNameFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3 
11Manish UniyalIND18656,00,033,530,5
25Shami Vipin K.IND16606,00,031,528,0
311Pranav AggarwalIND14176,00,027,526,0
44Hariom SolankiIND16685,50,033,530,0
53Kavya AggarwalIND16835,50,033,031,0
610Utkarsh BhatnagarIND14695,50,032,529,0
79Sharma VaibhavIND14885,50,030,528,0
816Aaditya RanjanIND13885,50,030,027,0
930Pratham ShrivastavIND11895,50,028,025,0
1012Saurabh PorwalIND14095,50,027,525,5
118Manikya NegiIND14965,00,035,031,5
126Gaha NarayanIND15885,00,034,030,5
1326Vishnu SharmaIND12375,00,031,028,5
1420AFMViraaj PathariyaIND13145,00,031,027,5
1517Arnav DhamijaIND13695,00,029,026,0
16101Rishi TikuIND05,00,029,025,5
1713Samveg JainIND14075,00,028,025,5
1827Goyal DhruvIND12335,00,027,525,0
1921Mitravind JainIND13125,00,027,025,5
2014Adarsh GoelIND14025,00,026,524,0
2134Uday BansalIND11525,00,026,524,0
2223Darsh AggarwalIND12725,00,026,024,0
2345Abhishek PorwalIND05,00,024,524,0
2415Prabhav AggarwalIND14005,00,024,022,5
2518Veer Bhan HarshIND13474,50,030,027,0
2688Lakshay GoswamiIND04,50,026,524,5
2724Prabindra Mani VermaIND12564,50,023,522,0
2881karan ChauhanIND04,50,020,519,0
297Rituraj SinghIND15464,00,033,030,0
3029Nikhil YadavIND12004,00,030,027,5
31112TANMAY TIWARIIND04,00,030,027,0
3239Ananya JainIND10404,00,029,527,0
3337Prashant KharwarIND10524,00,029,027,5
3466Daksh GoyalIND04,00,029,026,5
35118Vaishnavi BagriIND04,00,029,025,5
3671Dhruv RaghavIND04,00,028,525,0
3732Yashvardhan SagarIND11664,00,028,025,0
3835Aadit AgarwalIND11194,00,027,525,5
39123Yashovardhan PatelIND04,00,027,525,0
40100Rishabh JainIND04,00,026,524,0
4153Amogh AgarwalIND04,00,026,024,0
4233Umang DevIND11594,00,026,023,5
4357Anshul RastogiIND04,00,025,524,0
4425Rohit VermaIND12384,00,025,523,0
45117vaibhav sinhaIND04,00,025,023,5
46105SHREEHAN POKHRIYALIND04,00,025,023,0
4741Rehaan RanjanIND10054,00,024,022,0
48111Tanmay RaswantIND04,00,024,022,0
49115Utkarsh DugarIND04,00,023,522,5
50113Tanuja KansalIND04,00,023,521,0
51120Vatsal NarainIND04,00,023,021,5
5265Chitraksh SurekaIND04,00,022,522,0
53108Shriyansh KukretiIND04,00,022,520,5
5492Mohammed Iliyas KhanIND04,00,022,020,5
5567Darsh VermaIND04,00,021,019,5
5686Krishiv SinghalIND04,00,020,019,0
5731Astha RastogiIND11783,50,029,526,5
5836Gautam NegiIND10583,50,028,526,5
5946Abhishek Shankar NagarIND03,50,028,025,5
6093Nishtha GuptaIND03,50,026,524,0
6161Atharva ShuklaIND03,50,026,024,0
6269Deepak MalhotraIND03,50,025,024,5
63103Samarth LakhanpalIND03,50,024,522,0
6478GYANA SINHAIND03,50,023,521,0
6540Pratham KumarIND10393,50,022,521,5
66122Vidhissha SharmaIND03,50,022,520,0
6747Adarsh TyagiIND03,00,029,027,5
6855Aniket JainIND03,00,025,523,0
6958Anya JainIND03,00,024,522,5
76GAURANSH LOHANIIND03,00,024,522,5
7184Kovid GuptaIND03,00,024,022,0
7277Gopalakrishnan GIND03,00,023,522,0
87Kshitika GuptaIND03,00,023,522,0
7497Pratyush TalwarIND03,00,023,521,5
7574Divyansh AiranIND03,00,023,021,5
7668DARSHIL SRIVASTAVAIND03,00,022,020,5
7780Jai RaghuvanshiIND03,00,022,020,5
7851Aman khanIND03,00,021,520,0
7979HIMABSHU LAL DASIND03,00,021,020,5
80114Ujjawal KaroliaIND03,00,021,020,0
8182kartik chauhanIND03,00,021,019,5
8291Medhansh agrawalIND03,00,019,518,5
8390MANAS JAININD03,00,017,516,5
8470Devansh SinghalIND03,00,017,516,5
8594Paras mittalIND03,00,017,016,0
8642Aarish GuptaIND03,00,017,016,0
87110Tanmay guptaIND03,00,017,015,5
8849Aditya JhaIND02,50,026,524,0
8999Rajni SharmaIND02,50,025,022,5
9022Riya TewariIND13042,50,024,021,5
9162Atulya KumarIND02,50,023,522,0
9260Arush Vrat TyagiIND02,50,021,520,0
9356Ankur MajumdarIND02,50,021,019,5
94107SHREYAS SRIVASTAVAIND02,50,020,018,5
95104Shambhavi nayalIND02,50,016,515,5
9672Digvijay dagarIND02,00,027,024,5
9789Lakshay tomarIND02,00,024,522,5
9883Keshav Kumar TyagiIND02,00,023,021,0
9963Avishek PaulIND02,00,021,520,0
10064Ayush TyagiIND02,00,020,519,0
10173Dishtika GoelIND02,00,020,519,0
10244Aayush sainiIND02,00,020,018,0
10359Arjun DagarIND02,00,019,519,0
10496Pratyush shuklaIND02,00,018,518,0
10550Aditya Raj BhartiIND02,00,017,516,0
10685Krish NigamIND02,00,017,016,0
10798Priyanka GuptaIND01,50,020,519,0
108109Swasti TyagiIND01,50,017,516,0
10943Aarushi sainiIND01,50,016,015,5
110121VEER BUDHIRAJAIND01,50,015,514,5
11148Adeep sadhuIND01,50,015,514,5
112106Shreyansh alsisariaIND01,00,020,519,0
11354Angad chauhanIND01,00,020,518,5
11495Pradip kumarIND00,00,019,018,0
115102RYAN KHANNAIND00,00,018,017,0
1162Ashish KumarIND17800,00,017,516,5
19Vinod SinghIND13350,00,017,516,5
28Ayushi GuptaIND12290,00,017,516,5
38Amish SharmaIND10510,00,017,516,5
52AMAN KHANIND00,00,017,516,5
75Dushyant PalIND00,00,017,516,5
119varun pratap singhIND00,00,017,516,5
123116vaibhav ranjanIND00,00,015,514,5


Contact Us