chessbase india logo

अरविंद फिर बने रैपिड और ब्लिट्ज़ नेशनल चैम्पियन

by Niklesh Jain - 01/05/2022

भारतीय शतरंज जगत की सबसे खास बात यह है की दिन पर दिन भारत की हर राष्ट्रीय चैंपियनशिप कड़ी और रोमांचक होती जा रही है , ताजा खबर है राष्ट्रीय रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप से जो की कल नासिक में सम्पन्न हुई और इसमें एक बार फिर तामिलनाडु के ग्रांड मास्टर अरविंद चितांबरम का दोहरा जलवा दिखा और उन्होने दोनों ही खिताब अपनी झोली में डाल लिए । अरविंद रैपिड में अपराजित रहे तो ब्लिट्ज में उन्हे सिर्फ एक हार का सामना करना पड़ा । रैपिड मे दीपन चक्रवर्ती दूसरे तो राहुल वीएस तीसरे स्थान पर रहे जबकि ब्लिट्ज़ में कार्तिक वेंकटरमन को दूसरा और मित्रभा गुहा को तीसरा स्थान हासिल हुआ । पढे यह लेख 

अरविंद चितांबरम बने फिर बने नेशनल रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज विजेता 

नासिक ,भारत के पूर्व सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियन ग्रांड मास्टर अरविंद चितांबरम नें एक बार फिर शतरंज के फटाफट फॉर्मेट रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज मे अपना दबदबा दिखाते हुए दोहरे खिताब अपने नाम कर लिए है ।

सबसे पहले सम्पन्न हुई रैपिड चैंपियनशिप मे 9 राउंड मे तमिलनाडू से खेलते हुए अरविंद नें ने लगातार 7 जीत और 2 ड्रॉ के साथ अविजित रहते हुए कुल 8 अंक बनाए और खिताब अपने नाम किया इस दौरान छठे राउंड मे ग्रांड मास्टर विष्णु प्रसन्ना पर उनकी जीत खास रही ।

देखे इस जीत का विडियो विश्लेषण 

वहीं 7.5 अंक बनकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर पेट्रोलियम स्पोर्ट्स बोर्ड के दीपन चक्रवर्ती दूसरे स्थान पर रहे 

तो तमिलनाडू के राहुल वीएस तीसरे स्थान पर रहे । राहुल नें आखिरी राउंड में मुरली कार्तिकेयन को पराजित किया 

7 अंको पर रेल्वे के हिमाल गुसैन चौंथे और सिद्धान्त मोहापात्र पांचवें स्थान पर रहे . 

 

Final Ranking after 9 Rounds

Rk.SNoNameFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3 
11GMAravindh Chithambaram Vr.IND2572Tamil Nadu8,049,554,046,75
24GMDeepan Chakkravarthy J.IND2474RSPB7,550,054,043,50
332IMRaahul V SIND2177Tamil Nadu7,542,545,535,75
419IMGusain HimalIND2319RSPB7,052,056,041,50
531IMSidhant MohapatraIND2183RSPB7,049,053,040,25
622GMMitrabha GuhaIND2265West Bengal7,048,053,038,50
730GMKarthik VenkataramanIND2192Andhra Pradesh7,047,552,039,75
89IMKrishna C R GIND2378RSPB7,044,548,035,25
921IMRatnakaran K.IND2298RSPB7,043,547,036,00
1016GMNeelotpal DasIND2338PSPB7,042,546,533,50
116GMKarthikeyan MuraliIND2419PSPB6,548,552,035,00
1220IMMehar Chinna Reddy C.H.IND2305RSPB6,547,552,035,75
1317GMArjun KalyanIND2334Tamil Nadu6,547,551,536,25
1436IMSammed Jaykumar SheteIND2086Maharashtra6,547,050,533,25
157GMSriram JhaIND2384LIC6,546,051,037,00
1659Vaibhav Jayant RautIND1734Maharashtra6,546,048,533,00
1723IMDhulipalla Bala Chandra PrasadIND2265Andhra Pradesh6,545,550,536,00
1842FMWagh SuyogIND1942Maharashtra6,545,548,532,50
193GMVishnu Prasanna. VIND2521Tamil Nadu6,053,058,035,75
2037FMAradhya GargIND2074Delhi6,049,052,032,75

नेशनल ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप मे भी अरविंद का शानदार प्रदर्शन बरकरार रहा और कुल 11 राउंड में 9 जीत और 1 ड्रॉ से उन्होने 9.5 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया ,उन्हे पांचवें राउंड में एकमात्र हार रेल्वे के रवि तेजा के हाथो मिली ।

अरविंद नें ब्लिट्ज़ के अंतिम तीन राउंड में उन्होने बंगाल के दीप्तयान घोष , रेल्वे के सीआरजी कृष्णा और बंगाल के मित्रभा गुहा को मात देकर खिताब पर कब्जा किया ।

9 अंक बनाकर आंध्र प्रदेश के कार्तिक वेंकटरमन दूसरे तो

और 8.5 अंको पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर मित्रभा तीसरे स्थान पर रहे ।

Final Ranking after 11 Rounds

Rk.SNoNameFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3 
12GMAravindh Chithambaram Vr.IND2561Tamil Nadu9,575,581,569,00
217GMKarthik VenkataramanIND2362Andhra Pradesh9,073,078,563,50
38GMMitrabha GuhaIND2468West Bengal8,580,086,563,75
44GMGhosh DiptayanIND2534West Bengal8,578,083,061,00
59IMRavi Teja S.IND2412Andhra Pradesh8,574,079,558,75
65GMVishnu Prasanna. VIND2510Tamil Nadu8,573,077,558,50
713GMSankalp GuptaIND2395Maharashtra8,571,576,055,00
843IMAnuj ShrivatriIND2038Madhya Pradesh8,569,071,553,50
911IMRatnakaran K.IND2407RSPB8,566,071,052,75
1015IMSharma Dinesh K.IND2372L I C8,077,082,056,00
1121GMArjun KalyanIND2321Tamil Nadu8,076,082,056,50
1224FMNavalgund NiranjanIND2290Karnataka8,069,574,550,00
1326IMSammed Jaykumar SheteIND2253Maharashtra8,069,074,050,00
1423WGMDivya DeshmukhIND2291Maharashtra8,067,071,047,25
1516GMKarthikeyan P.IND2366Tamil Nadu7,573,077,049,25
1619IMKrishna C R GIND2332RSPB7,571,576,547,75
1734FMAradhya GargIND2169Delhi7,570,576,050,50
1852Vaibhav Jayant RautIND1909Maharashtra7,569,072,543,25
193GMGopal G.N.IND2559PSPB7,568,073,550,00
2088Nagare Kaivalya SandipIND1460Maharashtra7,566,571,547,25