chessbase india logo

चल पड़ी है देश यात्रा को शतरंज ओलंपियाड की मशाल

by Niklesh Jain - 22/06/2022

44वे शतरंज ओलंपियाड का भारत आना अपने आप में एक इतिहासिक घटना है और जिसकी उम्मीद हर शतरंज प्रेमी को थी उससे कहीं ज्यादा ऊँचाइयाँ इस खेल को हर रोज मिल रही है । पिछले  दिनो जब फीडे नें शतरंज ओलंपियाड मशाल की शुरुआत भारत से करने की घोषणा की तो यह मौका भारत के लिए इतना बड़ा बन जाएगा यह किसी नें भी नहीं सोचा था पर भारतीय शतरंज संघ के प्रयासो से शतरंज मशाल का उदघाटन खुद देश के प्रधानमंत्री नें करते हुए जब इसे देश के महानतम शतरंज खिलाड़ी पाँच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को सौपा तो जैसे देश की शतरंज नें एक नयी दौड़ लगा दी । अगले दिन दिल्ली के लाल किले से होते हुए यह मशाल , लद्दाख ,श्रीनगर ,जम्मू ,धर्मशाला और शिमला का सफर तय कर चुकी है । यह मशाल भारत के 75 शहरो का सफर तय करते हुए 27 जुलाई को चेन्नई के महाबलीपुरम पहुंचेगी । पढे यह लेख  

दिल्ली से  हुआ शतरंज ओलंपियाड मशाल का सफर शुरू 

19 जून का दिन भारतीय खेल इतिहास मे हमेशा के लिए दर्ज  हो गया ,क्यूंकी इस दिन भारत से पहली बार शतरंज ओलंपियाड मशाल की शुरुआत हो गयी । दिल्ली के इन्दिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से रविवार को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें शतरंज ओलंपियाड के 44वें सत्र से पहले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की पहली मशाल रिले को हरी झंडी दिखाई। शतरंज ओलंपियाड का आयोजन महाबलीपुरम में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक किया जाएगा। शतरंज की अंतरराष्ट्रीय संचालन संस्था फिडे ने पहली बार मशाल रिले का आयोजन किया है जो ओलंपिक परंपरा से प्रेरित है।

इससे पहले कभी शतरंज ओलंपियाड से पहले मशाल रिले का आयोजन नहीं किया गया था। फिडे अध्यक्ष अरकाडी वोर्कोविच ने मशाल प्रधानमंत्री को सौंपी जिन्होंने इसे महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को दिया।

मशाल 40 दिन में 75 शहरों से गुजरकर चेन्नई के समीप महाबलीपुरम पहुंचेगी। प्रत्येक शहर में उस राज्य के शतरंज ग्रैंडमास्टर को मशाल सौंपी जाएगी। लेह, श्रीनगर, जयपुर, सूरत, मुंबई, भोपाल, पटना, कोलकाता, गंगटोक, हैदराबाद, बेंगलुरू, त्रिशूर, पोर्ट ब्लेयर और कन्याकुमार उन 75 शहरों में शामिल हैं जहां से मशाल गुजरेगी।

शतरंज ओलंपियाड के लगभग 100 साल के इतिहास में पहली बार भारत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। आगामी ओलंपियाड के लिए 188 देशों ने पंजीकरण कराया है।

महिला ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी के खिलाफ शतरंज के बोर्ड पर चाल चलने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा, ‘‘शतरंज ओलंपियाड की पहली मशाल रिले भारत से शुरू हो रही है, साथ ही यह पहली बार है जब भारत इस बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमें गर्व यह कि यह खेल अपने जन्मस्थल से आगे बढ़ा और पूरी दुनिया में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हमें यह देखकर खुशी है कि शतरंज अपने जन्मस्थल पर लौटा है और इसकी सफलता का जश्न शतरंज ओलंपियाड के रूप में मना रहे हैं। '' मोदी ने कहा, ‘‘फिडे ने फैसला किया है कि मशाल रिले भारत से शुरू होगी। यह सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि शतरंज का भी सम्मान है।''

अगले दिन 20 जून को दिल्ली के लाल किले में सुबह विश्वनाथन आनंद नें ओलंपियाड मशाल को पहले भारत के कानून मंत्री किरण रिजजु को सौपा

जिसे उन्होने ग्रांड मास्टर दिव्येंदु बरुआ को सौंप दिया। दिव्येंदु फिर इस  इस मशाल को लेकर लेह लद्दाख के लिए रवाना हो गए

लद्दाख में राज्यपाल आरके माथुर नें इसका स्वागत करते हुए पुनः दिव्येंदु बरुआ को सौंप दिया 

लेह के शतरंज प्रेमी दिव्येंदु के साथ 

 

 

इसके बाद 21 जून को मशाल पहले श्रीनगर और फिर जम्मू का सफर तय कर चुकी है 

 

इस दौरान मशाल को भारत के तीसरे ग्रांड मास्टर प्रवीण थिप्से नें प्रतिनिधित्व किया 

 

वहीं चौथे दिन मशाल को पहले धर्मशाला और फिर शिमला ले जाया गया जहां भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर नें इसे ग्रांड मास्टर दीपसेन गुप्ता को सौपा 

आगे का सफर कुछ यूं रहेगा 

7 23rd June 2022 Chandigarh, Chandigarh
8 23rd June 2022 Patiala, Punjab
9 23rd June 2022 Amritsar, Punjab
10 24th June 2022 Kurukshetra, Haryana
11 24th June 2022 Panipat, Haryana
12 24th June 2022 Gurugram, Haryana
13 25th June 2022 Dehradun, Uttarakhand
14 25th June 2022 Haridwar, Uttarakhand
15 25th June 2022 Meerut, Uttar Pradesh
16 26th June 2022 Noida, Uttar Pradesh
17 26th June 2022 Agra, Uttar Pradesh
18 26th June 2022 Lucknow, Uttar Pradesh
19 27th June 2022 Prayagraj, Uttar Pradesh
20 27th June 2022 Varanasi, Uttar Pradesh
21 28th June 2022 Ayodhya, Uttar Pradesh
22 28th June 2022 Gorakhpur, Uttar Pradesh
23 29th June 2022 Jaipur, Rajasthan
24 29th June 2022 Ajmer / Pushkar, Rajasthan
25 29th June 2022 Udaipur, Rajasthan
26 30th June 2022 Ahmedabad, Gujarat
27 30th June 2022 Kevadia, Gujarat
28 30th June 2022 Vadodra, Gujarat
29 1st July 2022 Surat, Gujarat
30 1st July 2022 Dandi, Gujarat
31 1st July 2022 Daman, Daman & Diu
32 2nd July 2022 Nagpur, Maharashtra
33 2nd July 2022 Pune, Maharashtra
34 2nd July 2022 Mumbai, Maharashtra
35 3rd July 2022 Panaji, Goa
36 3rd July 2022 Ujjain, Madhya Pradesh
37 4th July 2022 Indore, Madhya Pradesh
38 4th July 2022 Bhopal, Madhya Pradesh
39 5th July 2022 Jhansi, Uttar Pradesh
40 5th July 2022 Gwalior, Madhya Pradesh
41 6th July 2022 Patna, Bihar 
42 6th July 2022 Rajgir, Bihar 
43 6th July 2022 Gaya, Bihar 
44 7th July 2022 Ranchi, Jharkhand
45 7th July 2022 Kolkata, West Bengal
46 8th July 2022 Siliguri, West Bengal
47 8th July 2022 Gangtok, Sikkim
48 9th July 2022 Cooch Behar, West Bengal
49 9th July 2022 Guwahati, Assam
50 10th July 2022 Shillong, Meghalaya
51 10th July 2022 Imphal, Manipur
52 11th July 2022  Kohima, Nagaland
53 12th July 2022 Aizawl, Mizoram
54 13th July 2022 Itanagar, Arunachal Pradesh
55 13th July 2022 Dibrugarh, Assam
56 14th July 2022 Nam Sai Arunachal Pradesh
57 14th July 2022 Agartala, Tripura
58 15th July 2022 Bhubaneswar, Odisha
59 15th July 2022 Puri, Odisha
60 15th July 2022 Konark, Odisha
61 16th July 2022 Raipur, Chattisgarh
62 16th July 2022 Hyderabad, Telangana
63 17th July 2022 Amaravati, Andhra Pradesh
64 17th July 2022 Visakhapatnam, Andhra Pradesh
65 18th July 2022 Bengaluru, Karnataka
66 19th July 2022 Mangaluru, Karnataka
67 20th July 2022 Kavaratti, Lakshadweep (Agatti Island Airport)
68 21th July 2022 Thrissur, Kerala
69 22st July 2022 Thiruvananthapuram, Kerala
70 23rd July 2022 Tirupati, Andhra Pradesh
71 23rd July 2022 Puducherry, Puducherry
72 24th July 2022 Port Blair, Andaman & Nicobar Islands
73 25th July 2022 Madurai, Tamil Nadu
74 26th July 2022 Kanyakumari, Tamil Nadu
75 27th July 2022 Chennai, Tamil Nadu 

Contact Us