chessbase india logo

अन्ना उशेनिना बनी फीडे ऑनलाइन ग्रां प्री विजेता

by Niklesh Jain - 29/06/2020

उक्रेन की पूर्व विश्व चैम्पियन अन्ना उशेनिना नें अपने शानदार प्रदर्शन से रूस की गुनिना वलेंटीना को 7-4 के बड़े अंतर से पराजित करते हुए विश्व फीडे महिला स्पीड शतरंज के प्रथम ग्रां प्री का खिताब अपने नाम कर लिया है । आपको याद दिला दें की भारत की वैशाली को सेमी फ़ाइनल मे अन्ना से ही 5.5-4.5 की करीबी पराजय का सामना करना पड़ा था । फ़ाइनल मे गुनिना अन्ना के सामने कभी भी मुक़ाबले मे नजर नहीं आई और शुरुआत मे 5 राउंड के बाद 4-1 से पिछड़ने के बाद उन्होने लगातार दो जीत से स्कोर 4-3 तो किया पर उसके बाद लगातार तीन मुक़ाबले हारकर वह अन्ना के मुक़ाबले 7-3 पर रह गयी हालांकि अंतिम मुकाबला जीतकर उन्होने अंतर 7-4 कर लिया । पढे यह लेख 

पूर्व विश्व चैम्पियन अन्ना उशेनिना काफी समय बाद विश्व स्तर के किसी टूर्नामेंट मे विजेता बनकर उभरी है ! फोटो - डेविड जादा 

वर्ष 2012 की क्लासिकल विश्व चैंपियन, उक्रेन की अन्ना उशेनिना ने प्रथम फीडे महिला ऑनलाइन ग्रां प्री के फाइनल में रूस की वेलेंटीना गुनिना  को 7-4 के स्कोर से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया ,उनकी यह जीत पूरी तरह से उनके नियंत्रण मे थी और वह इसकी हकदार भी थी । इस जीत के साथ अब जबकि तीन और ग्रां प्री खेले जाने है सुपर फ़ाइनल मे जाने के लिए उशेनिना का दावा सबसे मजबूत हो गया है । 

पहले पाँच राउंड मे अन्ना नें दो ड्रॉ और तीन जीत के दम पर 4-1 से बढ़त बना ली 

गुनिना नें जब छठे और सातवे राउंड में लगातार दो जीत दर्ज की तो लगा की वह वापसी करेंगी 

पर इसके बाद आठवे नौवे और दसवें राउंड में जीत के साथ उशेनिना नें अपराजेय बढ़त हासिल कर ली 

वैशाली को सेमी फ़ाइनल मे हराकर पहुंची थी फाइनल – उशेनिना नें सेमी फ़ाइनल मे बेहद रोमांचक मुक़ाबले मे भारत की नंबर 3 शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली को 5.5 -4.5 से हराया था 

फीडे महिला स्पीड शतरंज ग्रां प्री की अंक तालिका 


#FedNameRatingLeg 1Leg 2Leg 3Leg 4Score
1Anna Ushenina238712X12
2Valentina Gunina24768X8
3Alexandra Kosteniuk25216X6
4Vaishali R23135X5
5Kateryna Lagno26082X2
6Ju Wenjun25362X2
7Le Thao Nguyen Pham23252X2
8Munkhzul Turmunkh22352X2
9Hou Yifan2601X0
10Anna Muzychuk25050X0
11Humpy Koneru24830X0
12S Khadamalsharieh2431X0
13Harika Dronavalli2422X0
14Zhansaya Abdumalik24090X0
15Deysi Cori2391X0
16Tatev Abrahamyan23520X0
17Irina Krush2342X0
18Olga Girya2297X0
19Gunay Mammadzada22420X0
20Bibisara Assaubayeva22320X0
21Ning Kaiyu20130X0
WilcardAntoaneta Stefanova2485XXX

तो पहली ग्रां प्री के बाद खिलाड़ियों को मिले मेरिट अंक कुछ इस प्रकार है ।अन्ना उशेनिना ( उक्रेन ) 12 अंक ,गुनिना वलेंटीना ( रूस ) 8 अंक ,अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक ( रूस ) 8 अंक ,वैशाली आर ( भारत ) 5 अंक ,लागनों काटेरयना (रूस),जू वेंजून ( चीन ),तुर्मुंख मुंखजुल ( मंगोलिया ) और ले ताओ ( वियतनाम ) 2 अंक  


Related news:
FIDE WSCC SF: Harika eliminates Lagno, advances to the Final

@ 02/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
FIDE WSCC QF: Harika beats A Muzychuk, advances to the Semi-Final

@ 26/06/2021 by Shahid Ahmed (en)
FIDE WSCC Round of 16: Harika eliminates Kosteniuk 14.5-12.5

@ 17/06/2021 by Shahid Ahmed (en)
Humpy, Harika and Vaishali will feature in Women's Speed Chess Championship 2021

@ 09/06/2021 by Shahid Ahmed (en)
हरिका नें जीता पहला महिला स्पीड चैस क्वालिफायर

@ 30/05/2021 by Niklesh Jain (hi)
FIDE Chess.com Women's Speed Chess Championship: 28th May to 3rd July 2021

@ 13/05/2021 by Shahid Ahmed (en)
हम्पी नें हाउ ईफ़ान को दी मात ! फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री के फाइनल में बनाई जगह

@ 17/07/2020 by Niklesh Jain (hi)
फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री : हम्पी पहुंची सेमी फाइनल

@ 17/07/2020 by Niklesh Jain (hi)
फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री : हम्पी - हरिका अंतिम 8 में

@ 16/07/2020 by Niklesh Jain (hi)
रूस की लागनो बनी फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री विजेता

@ 13/07/2020 by Niklesh Jain (hi)
फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री :हाउ ईफ़ान और काटेरयना फाइनल में

@ 11/07/2020 by Niklesh Jain (hi)
हम्पी - हरिका फीडे स्पीड महिला ग्रां प्री से बाहर

@ 10/07/2020 by Niklesh Jain (hi)
तृतीय फीडे स्पीड चेस ग्रा प्री - हम्पी और हारिका जीती

@ 09/07/2020 by Niklesh Jain (hi)
द्वितीय महिला ग्रां प्री :रूस की गुनिना नें जीता खिताब

@ 06/07/2020 by Niklesh Jain (hi)
द्वितीय फीडे ग्रां प्री - वैशाली हुई बाहर ,गुनिना से हारी

@ 03/07/2020 by Niklesh Jain (hi)
स्पीड चेस ग्रां प्री - उशेनिना नें वैशाली का विजयरथ रोका

@ 27/06/2020 by Niklesh Jain (hi)
वैशाली का कमाल - ग्रां प्री के सेमी फ़ाइनल में पहुंची

@ 25/06/2020 by Niklesh Jain (hi)
भारत की हरिका फीडे स्पीड चेस के ग्रां प्री में पहुंची

@ 22/06/2020 by Niklesh Jain (hi)

Contact Us