chessbase india logo

विश्व रैपिड : वैशाली ,विदित और हर्षा नें दिखाया दम

by Niklesh Jain - 27/12/2021

विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का पहला दिन भारत के लिए मिला जुला रहा । एक और जहां पुरुष और महिला वर्ग के भारत के शीर्ष खिलाड़ी पेंटाला हरीकृष्णा और कोनेरु हम्पी लय में नजर नहीं आए तो विदित गुजराती ,हर्षा भारतकोठी और आर वैशाली नें शानदार खेल दिखाकर देश की उम्मीद को बल दिया है । पहले दिन पुरुष वर्ग में हर्षा भारत कोठी नए सितारे बनकर उभरे और लगातार 3 मैच जीतकर उन्हे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन से खेलने का मौका मिला जबकि विदित सिर्फ नेपोमिन्सी से हारे , वैशाली नें भी चार मैच में से तीन जीतकर शानदार प्रदर्शन कर महिला वर्ग में देश का झण्डा बुलंद रखा है । आज विश्व रैपिड में पुरुष वर्ग में पाँच तो महिला वर्ग में चार राउंड और खेले जाएँगे , पढे यह लेख  

विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप : पहला दिन : वैशाली ,विदित और हर्षा नें छोड़ा प्रभाव 

विश्व रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप में पहले दिन पुरुष वर्ग मे 5 राउंड तो महिला वर्ग मे 4 राउंड खेले गए । पुरुष वर्ग मे पहले दिन विदित गुजराती और हर्षा भारतकोठी नें अच्छा प्रदर्शन करते हुए 3.5 अंक जुटाये और सयुंक्त दूसरा स्थान बना लिया है ।

विदित नें पहले दिन कोसोवों के सारकी को हराकर शुरुआत की और अर्मेनिया के सर्गस्यन शांत को मात्द देकर दूसरी जीत हासिल की ,रूस के इयान नेपोमिन्सी से तीसरे राउंड मे विदित को हार का सामना करना पड़ा पर अगले ही मैच मे उन्होने पोलैंड के मर्चिन दुईबा को मात देकर वापसी की और फिर फ्रांस के मकसीम लागरेव से बाजी ड्रॉ खेली ।

विदित के अलावा भारत के हर्षा भारतकोठी नें भी पहले दिन लाजबाब खेल दिखाया और 3.5 अंक बनाकर सभी को चौंका दिया अजरबैजान के माएदोव रऔफ़ और फीडे के व्लादिसलाव कोवालेव पर उनकी जीत बेहद शानदार रही ।

सबसे बड़ा मौका तब आया जब हर्षा को लगातार तीन जीत के बाद विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन से खेलने का मौका मिला 

पुरुष वर्ग मे पहले दिन अन्य भारतीय खिलाड़ियों मे निहाल सरीन ......

,एसएल नारायनन ......

गुकेश डी नें 3 अंक बना लिए है 

तो अभिमन्यु पौराणिक , रौनक साधवानी , अर्जुन एरिगासी ,मित्रभा गुहा और आदित्य मित्तल 2.5 अंक बनाने मे कामयाब रहे ।

वैसे पहले दिन नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन ,पोलैंड के जान डुड़ा और जॉर्जिया के जोबावा बादुर 4.5 अंक बनाकर सयुंक्त पहले स्थान पर चल रहे है ।

Rank after Round 5

Rk.SNo NameFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3  TB4 
13
GMDuda Jan-KrzysztofPOL28014,513,015,026280,0
21
GMCarlsen MagnusNOR28424,512,013,526090,0
327
GMJobava BaadurGEO26794,511,513,525600,0
44
GMNepomniachtchi IanCFR27984,014,517,026180,0
559
GMAbdusattorov NodirbekUZB25934,014,516,026740,0
68
GMGrischuk AlexanderCFR27634,014,016,525750,0
762
GMGareyev TimurUSA25784,014,015,026570,0
845
GMAnton Guijarro DavidESP26274,013,515,523540,0
9154
GMNiemann Hans MokeUSA23274,013,016,026330,0
1035
GMGelfand BorisISR26484,013,013,526110,0
117
GMGiri AnishNED27674,012,514,526190,0
1223
GMKorobov AntonUKR26894,012,014,525740,0
1333
GMFirouzja AlirezaFRA26564,011,513,025180,0
1447
GMCheparinov IvanBUL26214,011,012,525540,0
1521
GMFedoseev VladimirCFR26924,011,012,525390,0
1649
GMPetrosian Tigran L.ARM26214,010,012,024990,0
17110
GMHarsha BharathakotiIND24843,513,515,527220,0
1819
GMShirov AlexeiESP27023,513,515,026170,0
1910
GMRapport RichardHUN27503,513,015,025510,0
206
GMCaruana FabianoUSA27703,513,014,525770,0
2169
GMVan Foreest JordenNED25633,512,514,527540,0
222
GMNakamura HikaruUSA28363,512,514,525760,0
23158
IMKosakowski JakubPOL23043,512,514,026000,0
2444
GMVidit Santosh GujrathiIND26293,512,513,526020,0
2515
GMMamedyarov ShakhriyarAZE27273,512,014,025830,0
265
GMVachier-Lagrave MaximeFRA27733,512,014,025670,0
2742
GMVolokitin AndreiUKR26313,512,013,526100,0
28102
GMMaghsoodloo ParhamIRI25123,511,513,527460,0
2968
GMNajer EvgeniyCFR25653,511,513,526140,0
3011
GMWojtaszek RadoslawPOL27433,511,513,525670,0
3154
GMHovhannisyan RobertARM26133,511,513,024810,0
3224
GMOnyshchuk VolodymyrUKR26873,511,512,525280,0
3334
GMMatlakov MaximCFR26523,511,012,524500,0
3455
GMEfimenko ZaharUKR26093,511,012,524250,0
35148
GMIvic VelimirSRB23573,510,513,025810,0
3625
GMSaric IvanCRO26843,510,512,525200,0
3729
GMParavyan DavidCFR26713,510,012,525120,0
3830
GMMovsesian SergeiARM26673,510,011,524890,0
3943
GMPredke AlexandrCFR26303,510,011,024370,0

पहले दिन के खेल का सीधा विश्लेषण हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर किया गया 

महिला वर्ग 

महिला वर्ग मे वर्तमान रैपिड विश्व चैम्पियन भारत की कोनेरु हम्पी पहले दिन जूझती नजर आयो और 3 ड्रॉ और 1 जीत से 2.5 ही बना सकी

पर भारत की युवा वैशाली आर नें कमाल करते हुए 3 जीत और 1 ड्रॉ से 3.5 अंक बना लिए है । वैशाली नें इस दौरान रूस की अलिना काशलिन्सक्या और उक्रेन की मारिया मुजयचूक से बड़े नामो को पराजित कर सभी को चौंका दिया ।

अन्य महिला खिलाड़ियों मे पहले दिन वन्तिका अग्रवाल 2.5 तो

पद्मिनी राऊत 2 अंक बनाने मे कामयाब रही ।

महिला वर्ग मे फिलहाल अपने चारो मैच जीतकर रूस की गुनिना वालेंटीना और अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक सयुंक्त पहले स्थान पर चल रही है ।

Rank after Round 4

Rk.SNo NameFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3  TB4 
15
GMGunina ValentinaCFR24994,08,510,522770,0
23
GMKosteniuk AlexandraCFR25154,08,09,023180,0
39
GMDzagnidze NanaGEO24713,58,510,021900,0
449
IMVaishali RIND22013,57,58,024190,0
540
IMBuksa NataliyaUKR22373,56,56,522180,0
633
IMBodnaruk AnastasiaCFR22753,56,06,521560,0
714
IMShuvalova PolinaCFR24003,09,511,523260,0
838
WGMMamedjarova TurkanAZE22393,09,011,020480,0
964
WIMPavlidou EkateriniGRE21103,08,59,524200,0
1042
IMOvod EvgenijaCFR22353,08,010,024810,0
1126
IMZatonskih AnnaUSA23273,08,09,022540,0
121
GMLagno KaterynaCFR25453,07,59,522210,0
1316
GMBatsiashvili NinoGEO23803,07,59,022200,0
1422
IMGaponenko InnaUKR23483,07,58,523010,0
1536
IMBivol AlinaCFR22523,07,58,022040,0
1678
WIMSerikbay AsselKAZ20233,07,08,523710,0
1715
IMMammadova GulnarAZE23883,07,08,521670,0
1820
IMPaehtz ElisabethGER23673,07,07,522350,0
1951
IMEfroimski MarselISR21953,07,07,521250,0
2012
IMAtalik EkaterinaTUR24193,06,58,021590,0
2132
IMBadelka OlgaCFR22793,06,57,520580,0
2237
WGMGarifullina LeyaCFR22453,05,56,520400,0
2323
WGMBerend ElviraLUX23443,05,06,020850,0