chessbase india logo

भोपाल ओपन - तेमूर ,रोजुम और डेविड ! सबसे आगे !

by Niklesh Jain - 25/12/2017

भारतीय इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज सर्किट मे भोपाल ओपन में आज राउंड 6  के मुकाबलो के बाद अमेरिका के तेमूर गारेएव ,रूस के रोजुम इवान ,इटली के अनुभवी ग्रांड मास्टर डेविड अल्बर्टो सयुंक्त पहले स्थान पर बने हुए है । अगर बात करे अब तक के मैच की तो फिलहाल इन तीनों को कोई भी भारतीय खिलाड़ी चुनौती देता नजर नहीं आया है । और फिलहाल तेमूर खिताब के बड़े दावेदार नजर आ रहे है । खैर अब जब सिर्फ 4 राउंड बाकी है देखना होगा की कौन सा खिलाड़ी अंतिम मैच में बेहतर परिणाम देता है । हालांकि नन्हें सितारो में आदित्य मित्तल और गुकेश डी अब 5 अंक बनाकर इंटरनेशनल मास्टर नार्म की तरफ बढ़ते नजर आ रहे है । राहुल संगमा ,अर्जुन एरगासी ,और गिरीश कौशिक भी कुछ कमाल दिखा सकते है । इन सबके बीच आयोजको नें खिलाड़ियों के लिए भोपाल भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित कर उनके तनाव को उत्साह में बदलने का शानदार प्रयास किया । 


Bo.No. NameTypFEDRtgPts.ResultPts.NameTypFEDRtg No.
114
IMWohl Aleksandar H.AUS237040 - 14GMGareyev TimurUSA2606
1
22
GMRozum IvanRUS259541 - 04IMRavi Teja S.IND2378
13
34
GMDavid AlbertoITA257141 - 04IMRathnakaran K.IND2307
25
424
IMSangma RahulIND23114½ - ½4GMAtalik SuatTUR2545
5

Aleksander Wohl vs Timur Gareyev:

 Photo: Niklesh Jain

पहले टेबल पर हुए मुक़ाबले मे अमेरिका के ग्रांड मास्टर और टॉप सीड तेमूर गारेएव नें एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए जोरदार जीत दर्ज की कॉमनवैल्थ शतरंज कांस्य पदक विजेता औस्ट्रेलिया के अलेक्ज़ेंडर व्होल को मात्र 31 चालों मे पराजित किया ।



Black has just moved his knight to h5. What would you play?

स्कॉच ओपनिंग में व्होल के मोहरे कभी भी अच्छी स्थिति में नजर नहीं आए और वह अपने राजा का बचाव सही तरीके से नहीं कर सके ,तेमूर नें अपने दोनों घोड़ो से उनपर जोरदार हमला करते हुए जोरदार जीत दर्ज की । 

 

Ivan Rozum vs Ravi Teja

Photo: Niklesh Jain

दूसरे टेबल पर भारत के लिए अच्छी खबर नहीं आई और रवि तेजा को रूस के रोजुम इवान के हाथो पराजय का सामना करना पड़ा । आक्रमण करने की कोशिश में रवि  खुद आक्रमण का शिकार हो गए और अपने राजा की स्थिति कमजोर कर बैठे और मौका मिलने के बाद रोजुम नें अपनी ओर से कोई भी गलती नहीं होने दी । स्लाव डिफेंस में हुए इस मुक़ाबले में रवि नें 35 चालों में अपनी हार स्वीकार कर ली 

 

David Alberto vs K. Rathnakaran

| Photo: Niklesh Jain

तीसरे टेबल पर कल शानदार जीत दर्ज करने वाले भारत के रत्नाकरण आज इटली के ग्रांड मास्टर डेविड अल्बेर्टों के अनुभव के सामने नहीं टिक सके और उन्हे पराजय का सामना करना पड़ा । इंग्लिश ओपनिंग में शुरुआत से ही डेविड की चालों में रत्नाकरण कुछ यूं उलझे की खेल के अंत तक उनका एक ऊंट और हाथी खेल में होते हुए भी कुछ करने की स्थिति में नहीं थे और इस बात का फायदा डेविड नें लेते हुए 41 चालों में एक सशक्त जीत दर्ज की । 

 Photo: Niklesh Jain

 

खैर भारत के लिहाज से एक अच्छी खबर रही की भारत के राहुल संगमा नें टर्की के ग्रांड मास्टर सुआत अटालिक को ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया । राय लोपेज ओपनिंग में हुए इस मुक़ाबले में खेल बर्लिन डिफेंस वेरिएसन में खेला गया और शुरुआत से ही मोहरो की अदला बदली के बीच मात्र 21 चालों में दोनों खिलाड़ी खेल को बराबरी पर रोकने में सहमत हो गए । 
अन्य प्रमुख परिणामो में  वियतनाम के डुक हो नें जिम्बाबे के मसंगों स्पेन्सर को ,मलेशिया के ली तियान नें भारत के अजय कृष्णा को ,कजाकिस्तान के इंटरनेशनल मास्टर खुसेंखोजेव मोहम्मद नें भारत के सौरभ आनंद को ,भारत के गिरीश कौशिक हमवतन कुमार गौरव को ,अर्जुन एरगासी नें हमवतन विनायक कुलकर्णी को ,सेंथिल मारन नें एम कुनाल को ,और अदित्य मित्तल नें श्री साई को पराजित किया । 

.

Results of round 5:

Bo.No. NameTypFEDRtgPts.ResultPts.NameTypFEDRtg No.
114IMWohl Aleksandar H.AUS237040 - 14GMGareyev TimurUSA26061
22GMRozum IvanRUS259541 - 04IMRavi Teja S.IND237813
34GMDavid AlbertoITA257141 - 04IMRathnakaran K.IND230725
424IMSangma RahulIND23114½ - ½4GMAtalik SuatTUR25455
534Masango SpencerZIM22530 - 1GMNguyen Duc HoaVIE25047
68IMYeoh Li TianMAS24801 - 0Ajay Krishna SIND228131
710IMKhusenkhojaev MuhammadTJK24511 - 0Saurabh AnandU15IND224136
812IMGirish A. KoushikIND24121 - 0Kumar GauravIND223137
916FMErigaisi ArjunU15IND23591 - 0Kulkarni VinayakIND223038
1042Senthil Maran KIND22081 - 0Kunal M.IND235217

 

| Photo: Amruta Mokal

पहले टेबल पर मैच खेल रहे पहले दोनों सीड अमेरिका के तेमूर गारेएव और रूस के रोजुम इवान के बीच  क्वीन पान ओपनिंग मे मात्र 16 चालों मे मैच ड्रॉ खेला जबकि टर्की के सुआत अटालिक और इटली के डेविड अल्बर्टो के बीच भी मैच ड्रॉ रहने से अमेरिका के तेमूर गारेएव ,रूस के रोजुम इवान ,इटली के डेविड अल्बर्टो  5.5 अंक के साथ सयुंक्त बढ़त पर बआ गए  

 

| Photo: Amruta Mokal

राहूल शायद और बेहतर परिणाम दे सकते थे  पर उनका मैच  बराबरी पर समाप्त हुआ  | Photo: Amruta Mokal

अलेक्ज़ेंडर व्होल के खिलाफ अर्जुन वह हासिल नहीं कर सके जैसी उन्होने उम्मीद की थी    | Photo: Niklesh Jain

 

इसी वर्ष मुंबई और भुवनेशवर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट जीतने वाले फ डुक हो फिलहाल  5.0/6.पर खेल रहे है    | Photo: Amruta Mokal

रूस के रोजुम अभी तक अच्छा खेल दिखाने में सफल रहे है ।  - 5.5/6 | Photo: Amruta Mokal

भारत के लिए तेजी से आगे बढ़ते नन्हें सितारों में गुकेश डी एक बड़ा नाम है वह अभी 5/6 अंक पर खेल रहे है   | Photo: Amruta Mokal

अदित्य मित्तल की एकाग्रता आपको चौंका देगी | Photo: Amruta Mokal

रवि हमेशा ही खेल भावना से भरे नजर आते है  | Photo: Niklesh Jain

Results of Round 6:

Bo.No. NameTypFEDRtgPts.ResultPts.NameTypFEDRtg No.
11GMGareyev TimurUSA26065½ - ½5GMRozum IvanRUS25952
25GMAtalik SuatTUR2545½ - ½5GMDavid AlbertoITA25714
37GMNguyen Duc HoaVIE2504½ - ½FMErigaisi ArjunU15IND235916
424IMSangma RahulIND2311½ - ½IMYeoh Li TianMAS24808
528CMAditya MittalU11IND22880 - 1IMKhusenkhojaev MuhammadTJK245110
642Senthil Maran KIND22080 - 1IMGirish A. KoushikIND241212
73GMTukhaev AdamUKR25754½ - ½4FMShailesh DravidIND230627
833Ram S. KrishnanIND225540 - 14GMTran Tuan MinhVIE25446
99GMHimanshu SharmaIND246941 - 04IMDeshmukh AnupIND228330
1011IMNitin S.IND244140 - 14Patil PratikIND219944

Ranking after round 6:

Rk.SNo NamesexFEDRtgIClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
14
GMDavid AlbertoITA2571Italy5,50,022,025,022,505,0
22
GMRozum IvanRUS2595Russia5,50,022,025,022,255,0
31
GMGareyev TimurUSA2606USA5,50,021,524,021,255,0
410
IMKhusenkhojaev MuhammadTJK2451Tajikistan5,50,020,023,021,005,0
512
IMGirish A. KoushikIND2412Karnataka5,50,019,522,520,755,0
67
GMNguyen Duc HoaVIE2504Vietnam5,00,021,524,520,254,0
725
IMRathnakaran K.IND2307Kerala5,00,021,024,018,505,0
85
GMAtalik SuatTUR2545Turkey5,00,021,023,518,254,0
924
IMSangma RahulIND2311Delhi5,00,020,523,518,504,0
1014
IMWohl Aleksandar H.AUS2370Australia5,00,020,523,518,005,0

मैच स्थल से भोपाल में ढलती शाम में  एक सुंदर नजारा | Photo: Amruta Mokal

ये तो राय लोपेज है ! | Photo: Amruta Mokal

आखिर यहाँ लोग क्यूँ एकत्रित है ? | Photo: Amruta Mokal

क्यूंकी हम यहाँ 85 वर्ष के आर सत्यमूर्थी जी का  साक्षात्कार ले रहे है   | Photo: Amruta Mokal
देखे अनुभव की कहानियाँ !!

हर हाल में खेल तो जारी रखना ही होगा !!! | Photo: Amruta Mokal

जी हाँ  शानदार  ट्राफियों का अनावरण हो चुका है देखे कौन जीतता है | Photo: Amruta Mokal
देखे यह विडियो 

Pairing of Round 7

Bo.No. NameTypFEDRtgPts.ResultPts.NameTypFEDRtg No.
14GMDavid AlbertoITA2571GMGareyev TimurUSA26061
22GMRozum IvanRUS2595IMKhusenkhojaev MuhammadTJK245110
312IMGirish A. KoushikIND24125GMNguyen Duc HoaVIE25047
416FMErigaisi ArjunU15IND235955GMAtalik SuatTUR25455
56GMTran Tuan MinhVIE254455Moksh Amit DoshiU15IND233719
68IMYeoh Li TianMAS248055IMRathnakaran K.IND230725
720IMDhulipalla Bala Chandra PrasadIND233455GMHimanshu SharmaIND24699
814IMWohl Aleksandar H.AUS237055IMSangma RahulIND231124
944Patil PratikIND219955CMGukesh DU11IND236215
1048CMKushagra MohanU13IND2174GMTukhaev AdamUKR25753

24 दिसंबर की शाम चेसबेस इंडिया के सीईओ सागर शाह नें अभिभावकों से अपने अनुभव बांटे और उन्हे उनके सवालो के जबाब दिये और ऐसे में जब एक दिग्गज खिलाड़ी अपना अनुभव बांटते नजर आए तो फिर लोग तो उन्हे सुनने आएंगे ही । अंत में टॉप सीड तेमूर नें भी अपनी शानदार याददाश्त के अनुभव सभी के साथ बांटे । 


Contact Us