chessbase india logo

फीडे रेटिंग - विश्वनाथन आनंद की टॉप टेन में वापसी

by Niklesh Jain - 01/09/2019

विश्व शतरंज संघ के द्वारा जारी विश्व रैंकिंग सूची या यूं कहे फीडे रेटिंग लिस्ट में आज भारत के लिहाज से अच्छी खबर रही और अपेक्षा के अनुरूप भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद शीर्ष 10 में वापस लौट आए । आनंद को सिंकिफील्ड कप में उनके अच्छा प्रदर्शन का इनाम मिला और इस वर्ष 50 वर्ष के होने जा रहे आनंद 2765 अंको के साथ विश्व रैंकिंग में नौवे स्थान पर पहुँच गए है । फीडे विश्व कप के पहले पेंटाला हरिकृष्णा और विदित गुजराती की रेटिंग और विश्व रैंकिंग में इजाफा भी भारत के लिए अच्छा संकेत है । महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है और जहां वह चौंथे पायदान पर पहुँच गयी है तो हरिका भी शीर्ष 10 में वापसी करने में कामयाब रही है । 

 

आज जारी हुई विश्व शतरंज रैंकिंग में भारत के 49 वर्षीय विश्वनाथन आनंद नें सिंकिफील्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एक बार फिर विश्व टॉप टेन खिलाड़ियों में जगह बना ली है ।

आनंद नें अपनी रेटिंग में 9 अंको का सुधार करते हुए 2765 अंको के साथ 9वां स्थान हासिल कर लिया ।

आनंद के बाद भारत के लिए पेंटाला हरीकृष्णा 2746 अंको के साथ अठारवें स्थान पर पहुँच गए है ।

विदित गुजराती 2700 से अधिक रेटिंग के तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हुए है और 2718 अंको के साथ वह 32वे स्थान पर है । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष 100 में 2675 अंको के साथ शशिकिरण 64वे तो 2658 अंको के साथ सूर्या शेखर गांगुली 88 वे स्थान पर है ।

India  (Active players)  


#NameTitleFedRatingGB-Year
 1 Anand, Viswanathan g IND 2765 11 1969
 2 Harikrishna, Pentala g IND 2746 4 1986
 3 Vidit, Santosh Gujrathi g IND 2718 7 1994
 4 Sasikiran, Krishnan g IND 2675 0 1981
 5 Ganguly, Surya Shekhar g IND 2658 9 1983
 6 Adhiban, B. g IND 2639 9 1992
 6 Negi, Parimarjan g IND 2639 0 1993
 8 Sethuraman, S.P. g IND 2624 9 1993
 9 Karthikeyan, Murali g IND 2617 9 1999
 10 Narayanan.S.L g IND 2611 9 1998
 11 Nihal Sarin g IND 2610 0 2004
 12 Gupta, Abhijeet g IND 2609 10 1989
 12 Aravindh, Chithambaram VR. g IND 2609 9 1999
 14 Gopal G.N. g IND 2593 18 1989
 15 Vaibhav, Suri g IND 2589 25 1997
 16 Puranik, Abhimanyu g IND 2574 25 2000
 17 Praggnanandhaa R g IND 2567 9 2005
 18 Aryan Chopra g IND 2562 18 2001
 19 Koneru, Humpy g IND 2560 3 1987
 20 Sengupta, Deep g IND 2557 9 1988

 

महिला वर्ग में भारत की कोनेरु हम्पी एक स्थान का सुधार करते हुए 2560 रेटिंग अंको के साथ विश्व रैंकिंग में चौंथे स्थान पर पहुँच गयी है

जबकि हरिका द्रोणावल्ली नें विश्व टॉप 10 में एक बार फिर वापसी की है और 2503 अंको के साथ वह 10वे स्थान पर पहुँच गयी है ।

2429 अंको के साथ नेशनल चैम्पियन भक्ति कुलकर्णी 38वे ,2398 अंको के साथ आर वैशाली 65वे ,तानिया सचदेव 2397 अंको के साथ 68वे तो पद्मिनी राऊत 2394 अंको के साथ 72वे स्थान पर है ।

India  (Active players) Only Women


#NameTitleFedRatingGB-Year
 1 Koneru, Humpy g IND 2560 3 1987
 2 Harika, Dronavalli g IND 2503 17 1991
 3 Kulkarni Bhakti c IND 2429 0 1992
 4 Vaishali R wg IND 2398 18 2001
 5 Tania, Sachdev m IND 2397 18 1986
 6 Padmini, Rout m IND 2394 0 1994
 7 Soumya, Swaminathan wg IND 2365 9 1989
 8 Divya Deshmukh wm IND 2362 9 2005
 9 Nandhidhaa, P V wm IND 2348 9 1996
 10 Karavade, Eesha m IND 2345 14 1987
 11 Vijayalakshmi, Subbaraman m IND 2331 0 1979
 12 Rakshitta Ravi wm IND 2310 9 2005
 13 Vantika Agrawal wm IND 2304 8 2002
 14 Pratyusha, Bodda wm IND 2285 0 1997
 15 Arpita, Mukherjee wm IND 2271 18 2001
 16 Srija, Seshadri wm IND 2270 9 1997
 17 Gomes, Mary Ann wg IND 2268 9 1989
 18 Mahalakshmi, M wm IND 2255 9 1998
 19 Priyanka Nutakki wm IND 2248 9 2002
 20 Aakanksha Hagawane wm IND 2232 9 2000

 

 

टीम रैंकिंग की बात करे तो भारत शीर्ष 5 में बना हुआ है ।

Country rank by average rating of top 10 players
 AverageGMsIMsTotal Titled
1Russia27432555452621
2United States of America2714101163813
3China27084838176
4India266962107392
5Ukraine266193207581
6Armenia26494429131
7Azerbaijan26482532157
8Hungary264657121494
9Poland264445108440
10France263650115457

पुरुष वर्ग में औसत रेटिंग के आधार पर 2743 अंक के साथ रूस पहले ,यूएसए 2714 अंक के साथ दूसरे ,चीन 2708 अंको के साथ तीसरे तो भारत 2669 अंको के साथ चौंथे स्थान पर है जबकि उक्रेन 2661 अंको के साथ पांचवे स्थान पर है ।

Women

Country rank by average rating of top 10 players
 AverageGMsIMsTotal Titled
1China24884838176
2Russia24822555452621
3India241062107392
4Ukraine240393207581
5Georgia24013240135
6United States of America2347101163813
7Germany2344962721427
8Poland234245108440
9Hungary232857121494
10Azerbaijan23272532157

महिला वर्ग में भारत को एक स्थान का फायदा हुआ है और भारत नें उक्रेन को पीछे छोड़ दिया है । चीन 2488 अंक के साथ पहले ,रूस 2482 अंक के साथ दूसरे तो भारत 2410 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है , उक्रेन 2403 अंक के साथ चौंथे तो जॉर्जिया 2401 अंको के साथ पांचवे स्थान पर है ।

देखे शतरंज समाचार का यह अंक फीडे रेटिंग के विश्लेषण के साथ 

विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों में पुरुष वर्ग में विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन 2876 अंको के साथ पहले ,

अमेरिका के फबियानों करूआना 2812 अंको के साथ दूसरे....

तो सिंकिफील्ड कप जीतने वाले चीन के डिंग लीरेन 2811 अंको के साथ तीसरे स्थान पर पहुँच गए है ।

RankNameTitleCountryRatingGamesB-Year
 1 Carlsen, Magnus g NOR 2876 11 1990
 2 Caruana, Fabiano g USA 2812 11 1992
 3 Ding, Liren g CHN 2811 11 1992
 4 Giri, Anish g NED 2780 11 1994
 5 Nepomniachtchi, Ian g RUS 2776 11 1990
 6 Vachier-Lagrave, Maxime g FRA 2774 11 1990
 7 Mamedyarov, Shakhriyar g AZE 2767 11 1985
 8 So, Wesley g USA 2767 11 1993
 9 Anand, Viswanathan g IND 2765 11 1969
 10 Yu, Yangyi g CHN 2763 12 1994
 11 Dominguez Perez, Leinier g USA 2763 0 1983
 12 Karjakin, Sergey g RUS 2760 11 1990
 13 Grischuk, Alexander g RUS 2759 0 1983
 14 Aronian, Levon g ARM 2758 11 1982
 15 Radjabov, Teimour g AZE 2758 0 1987
 16 Kramnik, Vladimir g RUS 2753 0 1975
 17 Rapport, Richard g HUN 2752 4 1996
 18 Artemiev, Vladislav g RUS 2746 11 1998
 19 Harikrishna, Pentala g IND 2746 4 1986
 20 Nakamura, Hikaru g USA 2745 11 1987

 

महिला वर्ग में चीन की हाउ ईफ़ान 2659 अंको के साथ पहले तो जू वेंजून 2576 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि 2564 अंको के साथ रूस की अलेक्ज़ेंड्रा गोरयाचिकना तीसरे स्थान पर है

RankNameTitleCountryRatingGamesB-Year
 1 Hou, Yifan g CHN 2659 0 1994
 2 Ju, Wenjun g CHN 2576 13 1991
 3 Goryachkina, Aleksandra g RUS 2564 11 1998
 4 Koneru, Humpy g IND 2560 3 1987
 5 Muzychuk, Mariya g UKR 2551 0 1992
 6 Muzychuk, Anna g UKR 2547 0 1990
 7 Lagno, Kateryna g RUS 2545 9 1989
 8 Cmilyte, Viktorija g LTU 2538 0 1983
 9 Tan, Zhongyi g CHN 2504 13 1991
 10 Harika, Dronavalli g IND 2503 17 1991
 11 Gunina, Valentina g RUS 2502 11 1989
 12 Dzagnidze, Nana g GEO 2502 0 1987
 13 Kosteniuk, Alexandra g RUS 2495 11 1984
 14 Khademalsharieh, Sarasadat m IRI 2491 9 1997
 15 Stefanova, Antoaneta g BUL 2491 4 1979
 16 Kashlinskaya, Alina m RUS 2487 11 1993
 17 Cramling, Pia g SWE 2487 4 1963
 18 Zhao, Xue g CHN 2485 0 1985
 19 Lei, Tingjie g CHN 2483 12 1997
 20 Girya, Olga wg RUS 2483 11 1991