Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner

खेलो चैस इंडिया क्लासिकल रेटिंग 17अक्टूबर से , आइए भाग लीजिए

by Niklesh Jain - 05/10/2026

भारतीय शतरंज टीम के वर्तमान सुपरस्टार विश्व चैंपियन डी गुकेश, प्रज्ञानंदा, अर्जुन एरिगैसी , निहाल सरीन जैसे खिलाड़ी आज शतरंज के हर फॉर्मेट के बेहतर खिलाड़ी है लेकिन इन सभी की नीव पड़ी है क्लासिकल शतरंज से, बचपन से यह सभी भारत और दुनिया भर में होने वाले क्लासिकल मुक़ाबले खेलते हुए आगे बढ़े है क्लासिकल शतरंज ही असल मायनों में आपकी सोचने की, खेल को समझने की और फिर सही निर्णय लेने की प्रक्रिया को संतुलित करता है,इसीलिए हर नवोदित खिलाड़ी के लिए यह खेलना महत्वपूर्ण है और इसीलिए हम हर तीन माह में भोपाल में खेलो चेस इंडिया क्लासिकल टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे है और आपको आमंत्रित कर रहे है की आइए और इस प्रतियोगिता में भाग लीजिए



भोपाल में खेलों चैस इंडिया प्रतियोगिताओं की श्रृंखला अब धीरे धीरे अपने 100वें आयोजन के करीब पहुंच रही है और इसी क्रम में रैपिड और ब्लिट्ज के अलावा हम फ़ीडे क्लासिकल मुक़ाबले भी आयोजन भी कर रहे है, आइए देखें कि आप इसमें कैसे भाग ले सकते है।

प्रतियोगिता की प्रमख जानकारी इस पेज में शामिल की गई है , कुल पुरस्कार राशि एक लाख रुपए रखी गई है जबकि प्रबेश शुल्क 1 हज़ार रुपए है, प्रतियोगिता 6 दिन चलेगी जिसमें तीन दिन दोहरे राउंड और तीन दिन एक राउंड खेला जाएगा टॉकी खिलाड़ियों को आराम करने और तैयारी करने का भरपूर मौका मिले .

प्रतियोगिता का आयोजन एक बार फिर भोपाल के कोलार रोड स्थित सेज इंटरनेशनल स्कूल परिसर में होगा

मुक़ाबले खेलो चेस इंडिया के वातानुकलित हाल में खेले जाएँगे

शीर्ष 4 बोर्ड के मुकाबलों का डीजीटी बोर्ड्स के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा

पंजीकृत खिलाड़ियों की सूची

Starting rank

No.

Name

FideID

Rtg

1

Niklesh, Kumar Jain

5037921

1980

2

Yashvardhan, Katjhare

88122760

1785

3

Jain, Medant

48774529

1743

4

Avneesh, Kumar Vatsa

48761753

1734

5

Nitin, Raghuvanshi

45086311

1670

6

Daksh, Abhishek Jain

531029639

1664

7

Mishra, Rahul

35022059

1591

8

Daksh, Baveja

531029132

1448

9

Shourya, Lahoti

531029442

1406

10

Amaan, Usmani

558013792

0

11

Amay, Agrwal

531028993

0

12

Aroohi, Ashwani Raai

547069511

0

13

Harsh, Choudhary

537055860

0

14

Hyder, Ali Shaik

88173054

0

15

Omprakash, Basham

25792032

0

16

Prashanth, Praneel

577068890

0

17

Raghuwanshi, Ram

583017763

0

18

Ravi, Shankar Vimal

577020812

0

19

Roshini, Shaik

88172660

0

20

Suhrud Shivraj, Patwardhan

0

21

Trayee, Basham

537093347

0

22

Viaan, Sharma

531053831

0

*94.0 खेलो चेस इंडिया क्लासिकल फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता* ♟️

आप सभी खिलाड़ी सादर आमंत्रित हैं!

📅 *17 से 22 अक्टूबर 2026* (6 दिन का क्लासिकल आयोजन)

📍 खेलो चेस इंडिया क्लब, सेज इंटरनेशनल स्कूल, कोलार रोड, भोपाल

🔖 AICF इवेंट कोड: 502133/MP/2026

🏆 *कुल पुरस्कार राशि: ₹1,00,000*

• प्रथम ₹25,000 + ट्रॉफी, द्वितीय ₹15,000 + ट्रॉफी, तृतीय ₹10,000 + ट्रॉफी

• कुल 15 मुख्य पुरस्कार

• विशेष पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड, सीनियर (55+), महिला, भोपाल और खेलो चेस खिलाड़ी (प्रत्येक वर्ग में 3 पुरस्कार, ₹1,000 प्रत्येक)

• U7, U9, U11, U13, U15 (बालक व बालिका) में शीर्ष 3 को मेडल

⏱️ *प्रारूप:* फीडे स्विस सिस्टम, 9 राउंड

टाइम कंट्रोल: 90 मिनट + 30 सेकंड प्रति चाल (पहली चाल से)

प्लेयर्स मीटिंग: 17 अक्टूबर, शाम 4 बजे | राउंड 1: शाम 4:30 बजे

पुरस्कार वितरण: 22 अक्टूबर, रात 8 बजे

📺 शीर्ष 4 बोर्ड DGT बोर्ड के माध्यम से ChessBase, Lichess और Chess.com पर लाइव

💰 *प्रवेश शुल्क:*

• GM, IM, WGM, WIM, FM और 2100+ रेटेड: निःशुल्क

• 2000 से 2099 रेटेड: ₹500

• अन्य सभी खिलाड़ी: ₹1,000

10 अक्टूबर तक यही शुल्क; उसके बाद ₹500 विलंब शुल्क के साथ 16 अक्टूबर शाम 6 बजे तक प्रवेश। शुल्क वापस नहीं होगा।

*प्रवेश कैसे करें:*

1. UPI से भुगतान करें: 43893811503@sbi

2. पंजीयन फॉर्म भरें: https://forms.gle/sK5NawskXXW5bQyP7

⚠️ सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए AICF पंजीयन 2026-27 अनिवार्य है:

• नवीनीकरण: https://prs.aicf.in/player

• नया पंजीयन: https://prs.aicf.in/new-register

📞 *संपर्क:*

प्रवेश: नितिन रघुवंशी – 91717 30387

मुख्य निर्णायक: FA अंकुर सिंह ठाकुर – 87933 96302

खेलो चेस इंडिया क्लब – 90215 09976

आयोजक: चेसबेस इंडिया एवं खेलो चेस इंडिया क्लब






Contact Us