chessbase india logo

लंदन क्लासिक 01:आनंद का नाकामुरा से रोमांचक ड्रॉ

by Niklesh Jain - 03/12/2017

वर्ष का सबसे मजबूत शतरंज टूर्नामेंट नौवाँ लंदन चैस क्लासिक का शुभारंभ हो गया है । ग्रांड चैस टूर में यह शामिल यह टूर्नामेंट ना सिर्फ विश्व के शीर्ष 10 खिलाड़ियों एक बीच जोरदार टक्कर के लिए जाना जाता है ,बल्कि यह अपने शानदार तकनीकी इंतज़ामों और खिलाड़ियों को मिलने वाली विश्व स्तरीय सुविधाओं के नजरिए की वजह से भी बेहतरीन होता है । खैर सम्हल कर खेलते सभी खिलाड़ियों नें पहला राउंड शांति पूर्वक खेला । आनंद नें काले मोहरो से खेलते हुए नाकामुरा की ओपनिंग की बढ़त का उन्हे कोई फायदा नहीं लेने दिया और एक समय तो वह बेहतर स्थिति में भी पहुँच गए थे पर खेल इतना आसान नहीं था और काफी उतार चढ़ाव के समय जब दर्शको के नजरिए से खेल रोमांचक हो रहा था दोनों खिलाड़ियों नें खतरा मोल ना लेते हुए खेल को ड्रॉ करना बेहतर समझा । राउंड 2 में आनंद अपने पुराने प्रतिद्वंदी माइकल एडम्स से खेलते नजर आएंगे । 

 

लंदन ,इंग्लैंड । बहुप्रतीक्षित या यूं कहे दुनिया के सबसे कठिन ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट का इंतजार खत्म हुआ और विश्व के शीर्ष 10 खिलाड़ियों के बीच ग्रांड चैस टूर का लंदन में होने वाला लंदन क्लासिक  शुरू हो गया और पहले ही राउंड में कई रोमांचक मुक़ाबले  देखने को मिले । हालांकि पहले दिन सभी खिलाड़ी सम्हल कर खेलते दिखे और ऐसे कुछ मैच जिनके परिणाम आ सकते थे वह बराबरी पर छूटे ।

( All  Pictures: Lennart Ootes )

लंदन चैस क्लासिक ना सिर्फ खिलाड़ियों के स्तर में शानदार होता है बल्कि इसके प्रसारण में तकनीक का इस्तेमाल भी लाजबाब होता है 

भारत के विशनाथन आनंद और अमेरिका के हिकारु नाकामुरा के बीच मुक़ाबला 44 चालों में बराबरी पर रहा ।

हालांकि ऐसे कई मौके खेल में आए जब आनंद अपनी स्थिति मजबूत कर सकते थे पर खेल कुछ यूं उलझा हुआ था की ऐसे में किसी भी खिलाड़ी के लिए सही आकलन करना मुश्किल था और एक प्यादे की बढ़त के बाद भी यह मुक़ाबला ड्रॉ खेलने का निर्णय आनंद नें लिए ।

आनंद को ओपनिंग से बाहर रखने की कोशिश में नाकामुरा काफी हद तक सफल रहे और खेल रेटी ओपनिंग से होते हुए किंग्स इंडियन डिफेंस में जा पहुंचा और खेल की 24 चालों तक नाकामुरा आनंद पर दबाव बनाने में कामयाब रहे थे ,पर आनंद नें उनकी 25 वी चाल में हुई एक गलती का फायदा उठाते हुए उनके राजा के उपर दबाव बनाना शुरू कर दिया खेल की 35 वी चाल मे घोड़े की जगह ऊंट से जब आनंद नें जब एक अतिरिक्त प्यादा लिया तो खेल ड्रॉ की ओर मुड़ गया । 

अन्य मुकाबलों में इंग्लैंड के माइकल एडम्स नें रूस के सेरजी कर्जाकिन से

रूस के एन इयान नें अर्मेनिया के लेवान अरोनियन से

अमेरिका के वेसली सो नें फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव से

और विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें अमेरिका के हिकारु नाकामुरा से ड्रॉ खेला 

जब दिग्गज खेल विश्लेषक यहाँ मौजूद है तो फिर खेल का मजा ही कुछ और होगा 

मुझे नहीं लगता इस महान खिलाड़ी का नाम भी लिखने की जरूरत है ,आखिर इन्हे कौन नहीं जानता 

देखना होगा वैसे अपने नए चश्में में सबका मन मोह रहे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन यहाँ कैसा खेल दिखाते है !

 

Round 2

 

Sunday 3 Dec, 14.00-21.00

 

Wesley So

-

Ian Nepomniachtchi

 

Maxime Vachier-Lagrave

-

Hikaru Nakamura

 

Vishy Anand

-

Mickey Adams

 

Sergey Karjakin

-

Magnus Carlsen

 

Fabiano Caruana

-

Levon Aronian

 

 

 

 

 

Round 3

 

Monday 4 Dec, 16.00-23.00

 

Ian Nepomniachtchi

-

Fabiano Caruana

 

Levon Aronian

-

Sergey Karjakin

 

Magnus Carlsen

-

Vishy Anand

 

Mickey Adams

-

Maxime Vachier-Lagrave

 

Hikaru Nakamura

-

Wesley So

 

 

 

 

 

Round 4

 

Tuesday 5 Dec, 16.00-23.00

 

Hikaru Nakamura

-

Ian Nepomniachtchi

 

Wesley So

-

Mickey Adams

 

Maxime Vachier-Lagrave

-

Magnus Carlsen

 

Vishy Anand

-

Levon Aronian

 

Sergey Karjakin

-

Fabiano Caruana

 

 

 

 

 

Round 5

 

Wednesday 6 Dec, 16.00-23.00

 

Ian Nepomniachtchi

-

Sergey Karjakin

 

Fabiano Caruana

-

Vishy Anand

 

Levon Aronian

-

Maxime Vachier-Lagrave

 

Magnus Carlsen

-

Wesley So

 

Mickey Adams

-

Hikaru Nakamura

 
  

 

 

Rest Day 2

 

Thursday 7 Dec

 

 

 

 

 

Round 6

 

Friday 8 Dec, 16.00-23.00

 

Mickey Adams

-

Ian Nepomniachtchi

 

Hikaru Nakamura

-

Magnus Carlsen

 

Wesley So

-

Levon Aronian

 

Maxime Vachier-Lagrave

-

Fabiano Caruana

 

Vishy Anand

-

Sergey Karjakin

 

 

 

 

 

Round 7

 

Saturday 9 Dec, 14.00-21.00

 

Ian Nepomniachtchi

-

Vishy Anand

 

Sergey Karjakin

-

Maxime Vachier-Lagrave

 

Fabiano Caruana

-

Wesley So

 

Levon Aronian

-

Hikaru Nakamura

 

Magnus Carlsen

-

Mickey Adams

 

 

 

 

 

Round 8

 

Sunday 10 Dec, 14.00-21.00

 

Magnus Carlsen

-

Ian Nepomniachtchi

 

Mickey Adams

-

Levon Aronian

 

Hikaru Nakamura

-

Fabiano Caruana

 

Wesley So

-

Sergey Karjakin

 

Maxime Vachier-Lagrave

-

Vishy Anand

 

 

 

 

 

Round 9

 

Monday 11 Dec, 12.00-21.00

 

Ian Nepomniachtchi

-

Maxime Vachier-Lagrave

 

Vishy Anand

-

Wesley So

Sergey Karjakin

-

Hikaru Nakamura

 

Fabiano Caruana

-

Mickey Adams

 

Levon Aronian

-

Magnus Carlsen