अब्दुसत्तोरोव बने प्राग मास्टर्स शतरंज विजेता, अरविंद को तीसरा स्थान
उज़्बेकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ी अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक भले ही लगातार दूसरी बार फ़ीडे कैंडिडेट में जगह बनाने से भले चूक गए पर पहले फ़ीडे विश्व ब्लिट्ज में दूसरा स्थान , फिर साल के आरम्भ में टाटा स्टील मास्टर्स और अब प्राग मास्टर्स शतरंज का खिताब उन्होंने अपने नाम करते हुए फ़ीडे सर्किट में ख़ुद को सबसे आगे खड़े कर दिया है । 2780 रेटिंग के साथ अब्दुसत्तोरोव फ़िलहाल विश्व रैंकिंग में चौंथे स्थान पर पहुँच गए है। अंतिम राउंड में जीत के चलते ईरान के परहम मघसूदलू दूसरे और भारत के अरविंद चितंबरम तीसरे स्थान पर रहे वहीं अंतिम राउंड में जीत दर्ज करते हुए विश्व चैंपियन डी गुकेश नें अंततः जीत के साथ स्पर्धा का समापन किया। वहीं चैलेंजर वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख नें तीसरा स्थान हासिल किया साथ ही विश्व महिला शतरंज की रैंकिंग में दिव्या शीर्ष तीन में शामिल हो गई है। वही ओपन वर्ग में भारत के कृष्णन शशिकिरण नें खिताब अपने नाम किया। पढ़े यह लेख, तस्वीरे : प्राग शतरंज, अभ्युदय राम/ चेसबेस इंडिया

अब्दुसत्तोरोव नें जीता प्राग मास्टर्स शतरंज का खिताब , भारत के अरविंद को तीसरा स्थान
प्राग मास्टर्स शतरंज 2026 का खिताब उज़्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव नोदीरबेक नें अपने नाम कर लिया है । उन्होंने अंतिम राउंड में यूएसए के नीमन हंस मोके से ड्रा खेलते हुए 6 अंकों के साथ खिताब अपने नाम कर लिया , यह उनके लिए साल का लगातार दूसरा बड़ा खिताब है इसके साथ ही अब वह अगले फ़ीडे कैंडिडेट 2028 की दौड़ में अभी से मजबूत हो चुके है ।

ईरान के परहम मघसूदलू नें अंतिम राउंड में शुरुआत से बढ़त में चल रहे नीदरलैंड के वान फारेस्ट जॉर्डन को पराजित करते हुए उन्हें ना सिर्फ़ खिताब जीतने से रोक दिया बल्कि टाईब्रेक में चौंथे स्थान पर धकेल दिया परहम टाईब्रेक में दूसरे स्थान पर रहे वहीं 5 अंकों के साथ भारत के अरविंद चितम्बरम नें तीसरा स्थान हासिल कर लिया ,

बेहद ख़राब शरुआत करने वाले अरविंद नें अंतिम चार राउंड में 3.5 अंक बनाये जिसमें गुकेश पर शानदार जीत भी शामिल थी , अंतिम राउंड में उन्होंने चेक गणराज्य के डेविड नवारा को पराजित किया .

भारत के विश्व चैंपियन डी गुकेश नें अंतिम राउंड में स्पेन के डेविड अंटोन को पराजित करते हुए अपनी एकमात्र जीत दर्ज की और अपनी विश्व रैंकिंग में थोड़ा सुधार करते हुए ख़ुद को 15वें स्थान पर पहुँचा दिया है .
दिव्या को चैलेंजर वर्ग में तीसरा स्थान , विश्व टॉप 10 में पहुँची

वहीं भारत की युवा शतरंज क्वीन दिव्या देशमुख नें चैलेंजर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है . दिव्या नें इसके साथ ही अपनी रेटिंग को बढ़ाते हुए विश्व रैंकिंग में पहली बार शीर्ष 10 में प्रवेश कर लिया है . फ़ीडे कैंडिडेट के ठीक पहले उनके इस प्रदर्शन नें प्रशंसकों की उम्मीद को बढ़ा दिया है I
Final Ranking after 9 Rounds
Rk. | SNo |
| Name | FED | Rtg | Pts. | TB1 | TB2 | TB3 | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | 5 | GM | 2751 | 6 | 0 | 26 | 3 | |||
2 | 7 | GM | 2708 | 5 | 1 | 22,25 | 2 | |||
3 | 6 | GM | 2700 | 5 | 1 | 21,75 | 4 | |||
4 | 3 | GM | 2705 | 5 | 3 | 21,25 | 4 | |||
5 | 4 | GM | 2628 | 4,5 | 1 | 19,5 | 2 | |||
6 | 2 | GM | 2691 | 4,5 | 2 | 19,25 | 2 | |||
7 | 8 | GM | 2776 | 4 | 0 | 17,5 | 2 | |||
8 | 10 | GM | 2725 | 4 | 0 | 17,25 | 1 | |||
9 | 1 | GM | 2754 | 3,5 | 1 | 14,5 | 1 | |||
10 | 9 | GM | 2666 | 3,5 | 2 | 17,75 | 2 |
Final Ranking after 9 Rounds
Rk. | SNo |
| Name | FED | Rtg | Pts. | TB1 | TB2 | TB3 | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | 4 | IM | 2538 | 6,5 | 0 | 28,25 | 4 | |||
2 | 2 | GM | 2604 | 6 | 0 | 24,5 | 5 | |||
3 | 1 | GM | 2497 | 5 | 0 | 22,5 | 2 | |||
4 | 10 | GM | 2652 | 4,5 | 1 | 19,5 | 3 | |||
5 | 7 | GM | 2629 | 4,5 | 2 | 18,25 | 2 | |||
6 | 8 | IM | 2466 | 4,5 | 2 | 16,75 | 3 | |||
7 | 6 | GM | 2525 | 4 | 1 | 16,25 | 2 | |||
8 | 5 | GM | 2568 | 4 | 2 | 17,25 | 2 | |||
9 | 9 | IM | 2463 | 3,5 | 0 | 14,75 | 2 | |||
10 | 3 | GM | 2578 | 2,5 | 0 | 12,5 | 1 |