chessbase india logo

अरविंद चितांबरम नें जीता दिल्ली ओपन 2023

by Niklesh Jain - 31/03/2023

भारत के ग्रांड मास्टर अरविंद चितांबरम नें अंतिम तीन राउंड में लगातार तीन जीत के साथ बेहद शानदार अंदाज में दिल्ली ओपन 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया और इसके साथ ही इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार लगातार तीन संस्करण  भारतीय खिलाड़ियों के  नाम हो गए है वरना इससे पहले हमेशा दिल्ली ओपन में विदेशी खिलाड़ियों का ही दबदबा रहा है । इस जीत के साथ ही अरविंद नें अपनी फीडे रेटिंग में 15 महत्वपूर्ण अंक जोड़ते हुए 2650 के आंकड़े की ओर कदम बढ़ा दिये है । अंतिम राउंड में अरविंद नें पूर्व विजेता जॉर्जिया के लेवान को हारकर 9.5 अंको के साथ खिताब हासिल किया ।  जॉर्जिया के लूका पाइचादे 9 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रहे तो टॉप सीड सेथुरमन नें वापसी करते हुए बेहतर टाईब्रेक के आधार पर 8.5 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया । पढे यह लेख 

भारत के अरविंद चितांबरम नें जीता 20वां दिल्ली इंटरनेशनल शतरंज , सेथुरमन को तीसरा स्थान 

पिछले एक सप्ताह से नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे 45 लाख रुपेय पुरुस्कार राशि वाले 20वें दिल्ली इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट का खिताब भारत के दूसरे वरीय ग्रांड मास्टर अरविंद चितांबरम नें जीत लिया है । 2020 में अभिजीत गुप्ता , 2022 में अर्जुन एरिगासी और 2023 में अब अरविंद चितांबरम की जीत के साथ ली लगातार तीन बार भारतीय खिलाड़ियों नें इस खिताब को जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया है ।

दिल्ली ओपन के 2003 से 2023 तक के सभी विजेता 

Sl No

Year

Edition

Champion

01

2023

20th Delhi Open

GM Aravindh Chithambaram

02

2022

19th Delhi Open

GM Erigaisi Arjun

03

2020

18th Delhi Open

GM Abhijeet Gupta

04

2019

17th Delhi Open

GM Levan Pantsulaia

05

2018

16th Delhi Open

GM ArkadijNaiditsch of Azerbaijan

06

2017

15th Delhi Open

GM Farrukh Amonatov of Tajikistan

07

2016

14th Delhi Open

GM Ivan Popov of Russia

08

2015

13th Delhi Open

GM Andrey Baryshpolets of Ukraine

09

2014

12th Delhi Open

GM Abhijeet Gupta of India

10

2013

11th Delhi Open

GM AleksejAleksandrov of Belarus

11

2012

10th Delhi Open

GM Oliver Barbosa of Philippines

12

2011

09th Delhi Open

GM Alexander Areshchenko of Ukraine

13

2010

08th Delhi Open

GM Ehsan GhaemMaghami of Iran

14

2009

07th Delhi Open

GM Surya Shekhar Ganguly of India

15

2008

06th Delhi Open

IM Abhijeet Gupta of India

16

2007

05th Delhi Open

GM Alexey Dreev of Russia

17

2006

04th Delhi Open

GM Alexei Federov of Belarus

18

2005

03rd Delhi Open

GM Krishnan Sasikiran of India

19

2004

02nd Delhi Open

GM SaidaliIuldachev of Uzbekistan

20

2003

01st Delhi Open

IM RB Ramesh of India

अब तक हुए 20 खिताब में से 12 बार विदेशी खिलाड़ियों नें तो 8 बार भारतीय खिलाड़ियों नें इस खिताब को अपने नाम किया है ।

 

अंतिम राउंड में अरविंद नें 2019 के विजेता जॉर्जिया के लेवान पंट्सूलिया को पराजित करते हुए 9.5 अंको के साथ खिताब जीता

9 जीत और 1 ड्रॉ के साथ अरविंद नें अपराजित रहते हुए अपनी रेटिंग में 15 अंक भी जोड़े 

जॉर्जिया के लूका पाइचादे नें अंतिम राउंड में रूस के अलेक्सी फेडोरोव को मात देकर 9 अंक बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया तो टॉप सीड भारत के एसपी सेथुरमन नें उज्बेकिस्तान के मुखिद्दीन मदमीनोव को पराजित करते हुए बेहतर टाईब्रेक के आधार पर 8.5 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया । 

Final Ranking after 10 Rounds

Rk.SNo NameTypsexFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3 
12
GMAravindh, Chithambaram Vr.IND2607Tn9,56771,567,50
210
GMPaichadze, LukaGEO2515GEO967,572,564,50
31
GMSethuraman, S.P.IND2639Tn8,56772,560,50
47
GMSavchenko, BorisFID2552FID8,5667158,75
54
GMKobalia, MikhailFID2577FID8,563,569,558,00
666
AIMVaz, EthanU15IND1949Ga8,56165,554,75
79
GMKrasenkow, MichalS60POL2527POL8,56165,553,75
812
GMAleksandrov, AleksejFID2484FID8,559,56453,75
96
GMMurzin, VolodarFID2554FID86972,554,75
105
GMMchedlishvili, MikheilGEO2569GEO8687356,75
1122
IMViani Antonio Dcunha,IND2386Ka867,57356,75
123
GMPantsulaia, LevanGEO2597GEO8677255,25
1314
IMNeelash Saha,IND2444Gj86771,554,25
1432
FMRakhmatullaev, AlmasUZB2275UZB8667154,75
1520
IMAnuj Shrivatri,IND2407Mp865,570,555,25
1613
GMFedorov, AlexeiFID2477FID865,57053,50
1733
FMZhakshylykov, ErzhanKGZ2274KGZ86468,551,75
1823
IMNitin, S.IND2381S Rly863,568,550,50
1919
GMStupak, KirillFID2413FID863,566,548,50
2021
IMAudi, AmeyaIND2387Ga862,567,550,50

 

 




Contact Us