chessbase india logo

फीडे विश्व कप : SF: GAME 1 : मुश्किल बाजी में प्रज्ञानन्दा नें करूआना से बांटा अंक

by Niklesh Jain - 20/08/2023

फीडे विश्व कप सेमी फाइनल में अपने खेल जीवन का अब तक का सबसे महत्वपूर्ण मुक़ाबला खेल रहे भारत के युवा ग्रांड मास्टर आर प्रज्ञानन्दा नें विश्व के वर्तमान नंबर 2 खिलाड़ी फबियानों करूआना के खिलाफ काले मोहरो से पहला क्लासिकल मुक़ाबला ड्रॉ खेला है । खेल के अधिकतर हिस्से में करूआना नें प्रज्ञानन्दा पर दबाव बनाए रखा पर प्रज्ञानन्दा नें पूरे समय संतुलन और संयम बनाए रखते हुए करूआना को बढ़त बनाने का कोई मौका नहीं दिया और अंततः दोनों खिलड़ियों नें अंक बाँट लिया ,अब दूसरे दिन प्रज्ञानन्दा जब सफ़ेद मोहरो से खेलने उतरेंगे तो उनके सामने फाइनल में जगह बनाने का सुनहरा अवसर होगा । दूसरे सेमी फाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैगनस कार्लसन नें मेजबान उम्मीद अबासोव को पराजित करते हुए फाइनल की ओर कदम बढ़ा दिये है । पढे यह लेख । तसवीर : फीडे और शाहिद अहमद 

विश्व कप सेमी फाइनल - काले मोहोरे से प्रज्ञानन्दा का ड्रॉ अब सफ़ेद मोहरो से होगा मौका 

बाकू , अजरबैजान।  फीडे विश्व कप शतरंज के सेमी फाइनल मुक़ाबले में भारत के आर प्रज्ञानन्दा नें पहले क्लासिकल गेम में विश्व नंबर 2 यूएसए के फबियानों करूआना के साथ मुक़ाबला ड्रॉ के खेला है

काले मोहरो से खेलते हुए प्रज्ञानन्दा एक समय मुश्किल में नजर आ रहे थे पर 36वीं चाल में करूआना की एक गलत चाल का फायदा उठाते हुए प्रज्ञानन्दा नें शानदार वापसी की और 78 चालों तक चले मुक़ाबले के बाद आधा अंक बांटने में सफलता हासिल कर ली अब कल प्रज्ञानन्दा के पास सफ़ेद मोहरो से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश करने का मौका रहेगा ।

वही दूसरे सेमी फाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन नें लगातार उलटफेर करते आए अजरबैजान के निजात अबासोव को पराजित करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली है और कल अब उन्हे फाइनल पहुँचने के लिए सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत है ।

अब जब आज मुक़ाबले शुरू होंगे तो देखना होगा की इन तीन में से कौन से दो खिलाड़ी फाइनल में जगह बनाते है या जो तस्वीर में नहीं है अबासोव सबको चौंकाते है 


Related news:
कार्लसन नें विश्व कप जीता , प्रज्ञानन्दा हारकर भी छा गए

@ 25/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
अब टाईब्रेक से मिलेगा विश्व कप शतरंज का विजेता

@ 23/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
विश्व कप फाइनल : पहली बाज़ी ड्रॉ, आज के मुक़ाबले पर दुनिया की निगाहे!

@ 23/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
प्रज्ञानन्दा नें रचा इतिहास , करूआना को हराकर विश्व कप के फाइनल में बनाई जगह

@ 21/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
प्रज्ञानन्दा पहुंचे विश्व कप सेमी फाइनल , कैंडिडैट में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय

@ 17/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप QF: प्रज्ञानन्दा - अर्जुन में होगा टाईब्रेक , गुकेश - विदित हुए विश्व कप से बाहर

@ 17/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप QF : अर्जुन नें प्रज्ञानन्दा को हराया

@ 16/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
विश्व कप R5 TB : विदित नें दिया देश को जीत का तोहफा ,पहली बार चार भारतीय क्वाटर फाइनल में !

@ 14/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R5 : गुकेश-कार्लसन और अर्जुन -प्रज्ञानन्दा में होगा क्वाटर फाइनल

@ 13/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R 5 : वांग को हरा गुकेश बने विश्व नंबर 7, अर्जुन भी जीते

@ 12/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R4 टाईब्रेक - प्रज्ञानन्दा नें नाकामुरा को किया नॉक आउट

@ 11/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R4 : विदित और अर्जुन प्री क्वाटर फाइनल में

@ 10/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R3 टाईब्रेक : विदित , निहाल ,हरिका नें जीती बाजी

@ 08/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R3 : प्रज्ञानन्दा नें जीता पहला मुक़ाबला

@ 06/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : मैरी नें लागनों को किया बाहर, विदित,अर्जुन भी तीसरे दौर में

@ 05/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : गुकेश बने देश के नंबर एक खिलाड़ी

@ 04/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : गुकेश का विश्व टॉप 10 में प्रवेश , प्रज्ञानन्दा नें खेला कभी ना भूलने वाला मुक़ाबला

@ 03/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : अधिबन और प्रियांका भी दूसरे दौर में

@ 01/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : नारायनन, अभिमन्यु, कार्तिक, मैरी और दिव्या दूसरे में !

@ 31/07/2023 by Niklesh Jain (hi)

Contact Us