Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

कार्लसन आमंत्रण R5:D2 : कार्लसन,नाकामुरा और डिंग सेमी फ़ाइनल में करूआना भी मजबूत दावेदार

by Niklesh Jain - 28/04/2020

मेगनस कार्लसन आमंत्रण ऑनलाइन शतरंज लीग अब अपने दूसरे पड़ाव के बेहद नजदीक पहुँच गयी है और राउंड 5 के बाद के समीकरण बेहद ही रोचक बन गए है हालांकि इसका कुछ श्रेय आपको अनीश गिरि की कार्लसन पर कल मिली अप्रत्याशित जीत और साथ ही फबियानों करूआना के अच्छे प्रदर्शन को देना होगा । राउंड 5 में जब ऐसा लग रहा था की नाकामुरा कार्लसन को पीछे छोड़कर सबसे आगे निकल जाएँगे करूआना नें उन्हे टाईब्रेक में हराकर उन्हे ना सिर्फ ऐसा करने से रोक दिया बल्कि शीर्ष चार की स्थिति लगभग तय कर दी । साथ ही डिंग लीरेन नें नेपोंनियची पर जीत से ना सिर्फ सयुंक्त बढ़त हासिल की बल्कि सेमीफ़ाइनल में जगह लगभग तय कर ली है । पढे यह लेख 



शीर्ष चार स्थानो पर इन चारो कार्लसन ,नाकामुरा ,डिंग और करूआना का पहुँचना लगभग तय नजर आ रहा है 

मेगनस कार्लसन आमंत्रण लीग में पाँच राउंड के समापन के बाद अब लगभग सेमीफ़ाइनल के चारो स्थान के दावेदार बड़े साफ नजर आ रहे है । पांचवे राउंड के दूसरे दिन के मुकाबलों के बाद विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन ,अमेरिका के हिकारु नाकामुरा और चीन के डिंग लीरेन 11 अंको के साथ सयुंक्त बढ़त पर है जबकि अमेरिका के फबियानों करूआना 10 अंक के साथ चौंथे स्थान पर है । इस लिहाज से देखे तो चूकि मेक्सिम लाग्रेव और इयान नेपोमनियची 5 अंको पर है तो अगर कोई बड़ा चमत्कार ना हुआ तो पहले चार खिलाड़ियों का ही फ़ाइनल पहुँचना तय है । 

फाइल फोटो - नॉर्वे शतरंज ( Lennart Ootes)

बात करे राउंड 5 के दूसरे दिन के मुकाबलों की तो मुख्य आकर्षण का केंद्र था करूआना और नाकामुरा के बीच खेला गया मुक़ाबला जहां करूआना नें एक प्रकार से नाकामुरा को बढ़त हासिल करने से वंचित कर दिया और अपनी सेमीफ़ाइनल पहुँचने की उम्मीद कायम रखी । दोनों के बीच चार रैपिड मुकाबलों में दो मुक़ाबले ड्रॉ रहे जबकि एक करूआना और एक नाकामुरा के पक्ष में गया । फिर दोनों के बीच हुए अरमागोदेंन के मुक़ाबले में करूआना नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए क्यूजीडी ओपनिंग में एक आक्रामक जीत दर्ज की और इस राउंड को जीत लिया । हालांकि नियम अनुसार टाईब्रेक में जीतने की वजह से करूआना को 2 और नाकामुरा को 1 अंक मिला । 

करूआना नें यह टाईब्रेक जीतकर खुद को सेमीफ़ाइनल में पहुँचना तो लगभग तय किया ही साथ ही कार्लसन को दूसरे स्थान पर जाने से रोक दिया

फाइल फोटो - फीडे कैंडीडेट्स 

फाइल फोटो - फीडे कैंडीडेट्स 

एक और मुक़ाबले में चीन के डिंग लीरेन नें रूस के इयान नेपोंनियची को चार रैपिड मुक़ाबले में 2.5-1.5 के अंतर से पराजित करते हुए ना सिर्फ यह राउंड जीता बल्कि खुद के सेमी फ़ाइनल के अंदर आने और नेपोंनियची के लिए बाहर जाने का रास्ता तय कर दिया । दोनों के बीच जोरदार मुक़ाबले हुए पहला मुक़ाबला ड्रॉ रहने के बाद बाकी तीनों रैपिड के परिणाम आए और दो डिंग तो एक नेपोमनियची नें अपने नाम किया । 

राउंड 5 के बाद की स्थिति 

देखे राउंड 5 के सभी मुक़ाबले 

 





Contact Us