Fritz 21 is here!

The Ultimate Chess Training Companion

Visit now!

new books banner

फिर जीती जू वेंजून : विश्व शतरंज खिताब के करीब

by Niklesh Jain - 20/01/2020

विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप के पिछले तीन मैच में लगातार जीत हार के परिणाम नें चीन की मौजूदा विश्व चैम्पियन जू वेंजून के पक्ष में स्कोर पहुंचा दिया है । हालांकि तीनों मैच रूस की आलेक्सान्द्रा गोरयाचकिना जीत सकती थी पर उनके खराब एंडगेम तकनीक नें उनसे दो मुक़ाबले छीनकर वेंजून की झोली में डाल दिये और फिलहाल जब सिर्फ 2 राउंड बाकी है 1 अंक की साफ बढ़त के साथ जू वेंजून अपने लगातार तीसरे विश्व खिताब की ओर बढ़ रही है । अब अंतिम दो राउंड में अगर गोरयाचकिना को खिताब की दौड़ में बने रहना है तो उन्हे 1.5 अंक बनाने होंगे तभी मुक़ाबला टाईब्रेक में जाएगा या फिर लगातार दो जीत उन्हे विश्व विजेता बना सकती है । पर जू वेंजून के लिए दो ड्रॉ और 1 जीत में से कुछ भी उन्हे पुनः विश्व विजेता बना देगा । देखना होगा की एक दिन के विश्राम के बाद जब यह मुक़ाबला शुरू होगा तो परिणाम किसके खाते में जाता है । पढे यह लेख 



आज फीडे विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में लगातार दूसरी जीत के साथ चीन की मौजूदा विश्व चैम्पियन जु वेंजून नें 1 अंक की बढ़त कायम कर ली और इसके साथ ही जब सिर्फ दो राउंड बाकी रह गए है अब रूस की आलेक्सन्द्रा गोरयाचकिना के लिए वापसी करना काफी मुश्किल होगा । 12 राउंड के टूर्नामेंट में अब सिर्फ दो राउंड बाकी रह गए है और ऐसे में अगर अगले दो राउंड में जू वेंजून नें सिर्फ 1 अंक बनाया तो वह पुनः खिताब हासिल कर लेंगी ।

आज हुए मुक़ाबले में सफ़ेद मोहरो से खेल रही गोरयाचकिना ने क्यूजीडी ओपनिंग में एक बार फिर मिडिल गेम में बढ़त बना ली पर एंडगेम में वह खराब प्रदर्शन के कारण 62 चालों में मैच हार गयी । 

रूस की 21 वर्षीय गोरयाचकिना की एंडगेम अच्छी स्थिति मे होने के बाद भी ना जीत पाने की कमजोरी खुलकर सामने आ चुकी है और ऐसे मे उनके लिए अगले दो मैच मे दो यह कम से कम 1.5 अंक बनाना बड़ी चुनौती है 

जु भले है प्रतियोगिता मे बेहतर तैयारी नहीं दिखा सकी हो पर उन्होने अपने अनुभव और तकनीक के सहारे अपने आप को एक और विश्व खिताब के करीब पहुंचा दिया है तो अब देखना होगा की क्या एक दिन के विश्राम के बाद विश्व चैंपियनशिप किसके हिस्से आती है 

देखे अब तक के सभी मुक़ाबले 

 

 

 

 

 





Contact Us