नेशनल प्रीमियर-R-8 -अरविंद के कदम खिताब की ओर
05/11/2017 -पटना में वैसे तो मौसम तेजी से बदल रहा है और तापमान धीरे धीरे नीचे की ओर जा रहा है पर खादी इंडिया नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में अब खेल का तापमान तेजी से बढ़ रहा है । आज आठवा राउंड युवा ग्रांड मास्टर अरविंद चितांबरम के नाम रहा जिन्होने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रांड मास्टर सुनील नारायनन पर जोरदार जीत के सहारे अपने कदम बेहद मजबूती से खिताब की ओर बढ़ा दिये है अब अगले राउंड में वह रोहित ललित बाबू से मुक़ाबला खेलेंगे । खैर आज मुरली कार्तिकेयन को पराजित का श्याम निखिल नें सभी को चौंका दिया । अर्घ्यदीप नें बुरे लय में चल रहे हिमांशु को पराजित किया तो दीपन नें सम्मेद पर आसान जीत दर्ज की । बाकी तीन मैच बराबरी पर छूटे । अब जबकि सिर्फ 5 राउंड बाकी है देखना होगा की कौन कितना ज़ोर लगाता है !इन सबके बीच आज फिर आप पूरे मैच का विवरण आप सुन भी सकते है । पढे यह लेख