यूरोपियन क्लब शतरंज : विदित गुजराती रहे अपराजित
31/03/2021 -यूरोपियन क्लब शतरंज चैंपियनशिप का समापन हो गया है और भले ही तीन भारतीय सितारों से सजी चेक गणराज्य की नोवि बार टीम फाइनल मे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है पर इस टीम को फाइनल तक लाने मे खास भूमिका निभाने वाले विदित गुजराती नें इस टूर्नामेंट के अंत तक एक भी मैच नहीं हारा और अपराजित रहे । उन्होने सबसे पहले ग्रुप चरण मे 6 जीत एक ड्रॉ के साथ 6.5 अंक , फिर प्ले ऑफ मे 5 मैच मे से 2 जीत और 3 ड्रॉ से 3.5 अंक बनाए थे और फाइनल चरण मे खेले गए 8 मैच मे 2 जीत और 6 ड्रॉ से 5 अंक बनाए और इस प्रकार कुल 20 मुक़ाबले खेलकर 10 जीत और 10 ड्रॉ खेलकर 15 अंक बनाए । पढे यह लेख