मेगनस इनविटेशनल - क्या अब जीतेंगे कार्लसन ?
11/03/2021 -विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को कोई ऑनलाइन या ऑन द बोर्ड शतरंज जीते हुए एक लंबा समय हो गया है और खास तौर पर 2021 अब तक उनके लिए बेहद ही खराब जा रहा है और अब एक बार फिर दुनिया भर के शतरंज प्रेमियों की नजरे उन पर होगी जब वह मेल्टवाटर चैम्पियन चैस टूर के पांचवें पड़ाव मेगनस इनविटेशनल मे वह 13 मार्च से शिरकत करेंगे । पहले चार पड़ाव मे अब तक कार्लसन का प्रदर्शन आशा अनुरूप नहीं रहा है और वह फिलहाल टूर रैंकिंग मे तीसरे स्थान पर चल रहे है । हालांकि इस बार आपको इसमें कोई भी भारतीय खिलाड़ी नजर नहीं आएगा । पढे यह लेख