ग्रेंके बैंक बना विश्व कॉर्पोरेट शतरंज चैम्पियन
22/02/2021 -विश्व शतरंज संघ के द्वारा आयोजित की गयी प्रथम विश्व ऑनलाइन कॉर्पोरेट शतरंज चैंपियनशिप का समापन हो गया और पहले संस्करण की विजेता बनी जर्मनी की ग्रेंके बैंक टीम । बड़ी बात यह की इस टीम के चार सदस्यों मे तीन खिलाड़ी महिला खिलाड़ी और ऐसे मे उनकी यह जीत बेहद खास बन जाती है । ग्रेंके बैंक नें फाइनल मे रूस के एसईबीआर बैंक टीम को दो राउंड के मुक़ाबले मे बेहद रोमांचक अंदाज मे 2-2 और 2.5-1.5 से पराजित किया । पहले मुक़ाबले मे विश्व नंबर 4 इयान नेपोंनियची नें जर्मनी के जॉर्ज मेरर पर जीत दर्ज की तो दूसरे मे उनका मुक़ाबला ड्रॉ हो गया और बस आधे अंक के अंतर से ग्रेंके विजेता बना गया । पढे यह लेख