एक्स्पो 2020 दुबई मे होगी विश्व शतरंज चैंपियनशिप
05/02/2021 -पिछले वर्ष 2020 मे कोविड महामारी के चलते जब फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप रद्द हुई तो पूरी शतरंज दुनिया को एक बड़ी निराशा का सामना करना पड़ा तो वही एक्स्पो दुबई 2020 एक ऐसा आयोजन भी रद्द हुआ जिसे भविष्य की तकनीक की झलक नजर आने वाली थी पर जब धीरे धीरे दुनिया इस महामारी पर नियंत्रण कर पा रही है तो आयोजन भी वापस लौट रहे है । विश्व शतरंज चैम्पियन मेगनस कार्लसन को अब अपने विरोधी या यूं कहे चुनौती देने वाले खिलाड़ी का सामना करने के लिए 10 माह और इंतजार करना होगा । 16 नवंबर से दुबई एक्स्पो मे विश्व शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ हो जाएगा और चूकी इस आयोजन के दौरान दुनिया भर के लोग दुबई मे जुटेंगे विश्व शतरंज चैंपियनशिप के माध्यम से खेल को आगे बढ़ाने का एक बेहतरीन मौका भी फीडे को मिलने जा रहा है ।