टाटा स्टील मास्टर्स 3 : हरिकृष्णा नें दी निल्स को मात
19/01/2021 -टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज ऑन द बोर्ड क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट मे तीसरा दिन भारत के पेंटाला हरिकृष्णा के लिए जीत की सौगात लेकर आया । दो राउंड के बाद बेहतरीन शुरुआत कर चुके और सबसे आगे चल रहे स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस को काले मोहरो से फ्रेंच डिफेंस मे पराजित करते हुए हरिकृष्णा सयुंक्त बढ़त पर पहुँच गए है साथ ही उन्होने एक बार फिर लाइव रेटिंग मे विश्व टॉप 20 मे जगह बना ली है । निल्स को अपने काले रंग के ऊंट की अदला बदली बहुत ज्यादा भारी पड़ी और उन्हे मैच गवाना पड़ा । फबियानों करूआना एक इतिहासिक जीत हासिल करने से चूक गए तो अलीरेजा नें प्रतियोगिता मे अपनी पहली जीत हासिल की । बाकी सभी मुक़ाबले ड्रॉ रहे । हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर लगातार तीसरे दिन भी मैच का सीधा विश्लेषण किया गया । पढे यह लेख