एयरथिंग्स फाइनल : रद्जाबोव से टकराएँगे अरोनियन
01/01/2021 -एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज के फाइनल का मंच अब तैयार हो गया है और इसे आप एक बड़ा महामुकाबला भी कह सकते है क्यूंकी सामने होंगे अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव और अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन । सेमी फाइनल के पहले दिन जिस अंदाज मे दोनो खिलाड़ियों नें अपना जलवा दिखाया था और वही नजारा दूसरे दिन भी जारी रहा । आज हुए मुक़ाबले मे सबसे पहले फाइनल मे जगह बनाई रद्जाबोव नें जिन्होने आज उनके लिए जरूरी 2 अंक पहले दो मुकाबलों मे ही बना लिए ओर डेनियल लगातार 2 मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए । वही बात करे लेवोन अरोनियन की तो वह जैसे पिछले मैच में नाकामुरा के खिलाफ की अपनी लय को बरकरार रखते नजर आए और मकसीम लागरेव को आज 2-1 से मात देकर फाइनल मे जगह बनाने मे कामयाब रहे । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इन मुकाबलो का सीधा विश्लेषण किया गया । पढे यह लेख