Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner

सनवे सिट्जस - टॉप सीड कोरोबोव की जीत से शुरुआत

14/12/2020 -

दुनिया भले ही अभी भी कोविड के चक्रव्यूह में उलझी हुई है पर अब धीरे धीरे इंसान  इसे अपने जीवन का हिस्सा मान वह हर काम करना शुरू कर रहा है जिसे वह करना चाहता हो । पिछले एक वर्ष से ऑन द बोर्ड ओपन टूर्नामेंट को देखने को आंखे तरस रही है और अब स्पेन के सिट्जस में लगातार छह वर्षो से हो रहे प्रतिष्ठित सनवे सिट्जस टूर्नामेंट का सातवाँ संस्करण कल से शुरू हो गया । कोविड के दौरान हर सावधानी का पालन करते इस ओपन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 26 ग्रांड मास्टर समेत 29 देशो के 138 खिलाड़ी ऑन ड बोर्ड खेल रहे है । टॉप सीड पिछले वर्ष के विजेता उक्रेन के अंटोन कोरोबोव है जो की पहले राउंड में जीत से शुरुआत कर चुके है । भारत के लियॉन मेंदोसा को प्रतियोगिता में 16वीं वरीयता मिली है और यह उनके लिए अपना निर्णायक ग्रांड मास्टर नार्म हासिल करने का बेहतरीन मौका साबित हो सकता है । पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

अमेरिका के हिकारु नाकामुरा बने स्पीड चैस बादशाह

13/12/2020 -

अमेरिका के ग्रांड मास्टर हिकारु नाकामुरा नें लगातार तीसरी बार स्पीड चैस शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया है । कल रात खेले गए फाइनल मे उन्होने फ्रांस के दिग्गज खिलाड़ी और सेमी फाइनल मे विश्व चैम्पियन को मात देने वाले ग्रांड मास्टर मकसीम लागरेव को पराजित करते हुए टाइटल जीत लिया । दोनों के बीच हुए मुक़ाबले मे पहले सेट मे नाकामुरा नें 1अंक की बढ़त बनाई तो दूसरे सेट मे भी इसे बनाए रखा पर सबसे ज्यादा कहर उन्होने बरपाया बुलेट शतरंज मे जहां उन्होने अंतिम 8 मुकाबलों मे 7 मुक़ाबले जीतकर मैच को अंत मे एकतरफा बना दिया । अंतिम स्कोर 18.5-12.5 से नाकामुरा के पक्ष मे रहा । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इस मुक़ाबले का सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख 

कार्लसन स्पीड चैस से बाहर , मकसीम लागरेव नें दी मात

12/12/2020 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को ऑनलाइन शतरंज मे महज 15 दिन के अंदर ही लगातार दूसरी बार प्ले ऑफ मुकाबलों मे हार का सामना करना पड़ा और इस बार उन्हे फ्रांस के मकसीम लागरेव नें पराजित किया है । स्पीड शतरंज चैंपियनशिप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच गयी है और कल खेले गए सेमी फाइनल मे मेगनस कार्लसन को करारा झटका देते हुए मकसीम नें उन्हे 13-11 के अंतर से पराजित किया । दोनों के बीच हुए तीन अलग अलग फॉर्मेट 5+1 , 3+1 और 1+1 मे किसी मे भी कार्लसन मकसीम के सामने बढ़त नहीं बना पाये और ऐसा तब हुआ जब कार्लसन नें सेमी फाइनल मे 2-0 के साथ बेहतरीन शुरुआत की थी अब मकसीम के सामने फाइनल मे अमेरिका के नाकामुरा खिताब जीतने का ज़ोर लगाते नजर आएंगे । पढे यह लेख 

निहाल सरीन बने सुपर जूनियर कप शतरंज के विजेता

11/12/2020 -

आखिरकार ग्रांड मास्टर निहाल सरीन नें गतिमान शतरंज मे अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए सुपर जूनियर शतरंज कप का पहला खिताब अपने नाम कर लिया और अपने बेहतरीन खेल से सभी को प्रभावित किया खासतौर पर खेल के अंतिम पल जहां सेंकड़ का समय बचा हो वहाँ निहाल निर्विवाद तौर पर वर्तमान मे भारत के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों मे से एक है । फाइनल मुक़ाबले मे उन्होने ग्रांड मास्टर अर्जुन इरीगासी को 4.5-1.5 से पराजित करते हुए चैम्पियन बनने का कारनामा किया । तीसरे स्थान के लिए हुए मुक़ाबले मे ग्रांड मास्टर अभिमन्यु पौराणिक नें  ग्रांड मास्टर रौनक साधवानी को 3.5-2.5 से पराजित करते हुए तीसरा स्थान अपने नाम किया । इस दौरान हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर ग्रांड मास्टर अभिजीत गुप्ता ,इंटरनेशनल मास्टर सर्वानन और इंटरनेशनल मास्टर नूबैर शाह के साथ निकलेश जैन नें लगातार लाइव विश्लेषण किया । पढे यह लेख 

सुपर जूनियर कप - रौनक नें किया प्रग्गानंधा को बाहर

09/12/2020 -

सुपर जूनियर शतरंज के आरंभ से ही कुछ खास खिलाड़ियों और उनके बीच होने वाले मुकाबलों पर सबकी नजरे थी और ऐसा ही एक मुक़ाबला आज खेला गया जब क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे खिताब के दो सबसे तगड़े दावेदार खिलाड़ी प्रग्गानंधा और रौनक साधवानी का आपस मे मुक़ाबला हुआ ,दोनों के बीच के बेहद कड़े मुक़ाबले की उम्मीद थी और प्रग्गानंधा नें शुरुआती दो मैच मे एक अंक की बढ़त बनाते हुए मजबूत शुरुआत की पर इसके बाद रौनक नें बेहद शानदार खेल दिखाते हुए प्रग्गानंधा को 3.5-1.5 के अंतर से मात देते हुए सभी को चौंका दिया और सेमी फाइनल मे बेहतरीन अंदाज मे प्रवेश कर लिया । वहीं निहाल सरीन ,अभिमन्यु पौराणिक और अर्जुन इरीगासी भी अंतिम चार मे जगह बनाने मे कामयाब रहे । पढे यह लेख 

सुपर जूनियर्स कप : अब प्रग्गा और रौनक मे होगी टक्कर

08/12/2020 -

चेसबेस इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित भारत के श्रेष्ठतम जूनियर खिलाड़ियों के बीच हो रहा सुपर जूनियर कप अब अपने उस पड़ाव पर जा पहुंचा है जहां पर कौन खिलाड़ी किसको पराजित करके टूर्नामेंट से बाहर कर देगा कोई भी अंदाजा लगाना संभव नहीं है । आज हुए प्री क्वाटर फाइनल मुकाबलो मे भी इसकी एक झलक देखने को मिल ही गयी । सबसे बड़ा उलटफेर आज ग्रांड मास्टर गुकेश का अरोण्यक घोष के हाथो हारकर बाहर होना रहा जबकि आर्यन चोपड़ा को भी टाईब्रेक के जरिये अंतिम आठ मे जगह मिली । खैर सबकी नजरे है कल होने वाले एक महा मुक़ाबले मे जिसमें प्रग्गानंधा और रौनक साधवानी आपस मे टकराएँगे इनके अलावा आर्यन अर्जुन से , अभिमन्यु अरोण्यक से तो निहाल इनियन से मुक़ाबला खेलेंगे । आज भी हिन्दी चेसबेस इंडिया पर मैच का सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख 

सुपर जूनियर्स कप : प्रग्गा ,रौनक की आसान जीत

07/12/2020 -

सुपर जूनियर्स कप शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहले राउंड के बचे हुए आठ मुक़ाबले खेले गए और अब इससे प्री क्वाटर फाइनल का रास्ता तय हो गया है । पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी रोमांचक शतरंज मुक़ाबले देखने को मिले प्रग्गानंधा और रौनक जहां बिना किसी हार के दूसरे राउंड मे पहुँचने मे कामयाब रहे तो आर्यन चोपड़ा और अर्जुन एरगासी एक हार के बाद वापसी करने मे कामयाब रहे । अन्य खिलाड़ियों मे राहुल श्रीवास्तव , इनियन पी , अर्जुन कल्याण ,और रथनवल भी दूसरे पड़ाव पर पहुँचने मे कामयाब रहे । अब जबकि अंतिम 16 खिलाड़ी बाकी है तो प्री क्वाटर फाइनल मे ही हमें कई दिलचस्प और कड़े मुक़ाबले देखने को मिलेंगे । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर आज भी कुछ खास मुकाबलो का सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख 

सुपर जूनियर्स कप : रोमांच से भरा रहा पहला दिन

06/12/2020 -

चेसबेस इंडिया फाउंडेशन के द्वारा भारतीय शतरंज इतिहास मे हो रहे  अपने तरह के पहले टूर्नामेंट "सुपर जूनियर्स कप " मे पहला दिन उससे भी ज्यादा रोमांचक हुआ जिसकी की उम्मीद की गयी थी । पहले दिन पहले राउंड का पहला हिस्सा सम्पन्न हुआ मतलब आठ मुक़ाबले खेले गए और आठ मुक़ाबले दूसरे दिन मतलब कल खेले जाएँगे । पहले दिन हुए मुकाबलों के बाद अभिमन्यु पौराणिक , हरीकृष्णन आरए ,अरोण्यक घोष , डी गुकेश , ऋत्विक राजा ,आदित्य मित्तल , श्रीहरी एलआर और निहाल सरीन नें अपने अपने मुक़ाबले जीतकर अंतिम 16 मतलब प्री क्वाटर फाइनल मे जगह बना ली है । पढे यह लेख । हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण विश्लेषण के साथ किया गया । पढे यह लेख 

आ गया चेसबेस इंडिया सुपर जूनियर्स कप

05/12/2020 -

जब भी शतरंज के भविष्य की बात करते है तो भारत को शतरंज दुनिया का अगला महाशक्ति कहा जाता है और इसके पीछे कारण है भारत के शतरंज मे उभरते जूनियर शतरंज खिलाड़ी । भारत मे अब तक 65 ग्रांड मास्टर है और उनमे जूनियर खिलाड़ियों की  अच्छी ख़ासी तादात है । पिछले दिन सम्पन्न हुए ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड मे भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने मे भी हमारे जूनियर खिलाड़ियों नें काफी बड़ा योगदान दिया था । हर प्रशंसक हमेशा यह सवाल पूछता है की क्या कोई इनमें से अगला विश्व चैम्पियन बनेगा खैर इस सवाल का जबाब तो भविष्य के साथ मिलेगा पर इन जूनियर खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के लिए चेसबेस इंडिया लेकर आया है सुपर जूनियर्स कप जहां पर भारत के चुनिन्दा बेहतरीन 32 खिलाड़ी आपस मे मुक़ाबले खेलेंगे और खिताब को हासिल करने के लिए ज़ोर आजमाइश करेंगे ! पढे यह लेख 

स्पीड चैस - नाकामुरा नें फेडोसीव को दी एकतरफा मात

04/12/2020 -

स्पीड चैस शतरंज मे अब अंतिम चार खिलाड़ी तय हो गए है और अब सेमी फाइनल मे स्किलिंग चैस के तीन खिलाड़ी भी नजर आएंगे मतलब स्किलिंग ओपन के फाइनल का दोहराव भी यहाँ हो सकता है । दरअसल मेगनस कार्लसन और मकसीम लागरेव का सेमी फाइनल मे खेलना पहले ही तय हो चुका है और अब नाकामुरा की जीत से उनका वेसली सो के खिलाफ खेलना लगभग तय हो गया है । अब देखना होगा क्या हमें कार्लसन और वेसली सो का फाइनल एक बार फिर देखने को मिलेगा । खैर नाकामुरा नें रूस के ब्लादिमीर फेडोसीव को एकतरफा अंदाज मे 21.5-5.5 से मात देते हुए सेमी फाइनल मे स्थान बनाया है अब 11 और 12 दिसंबर को सेमी फाइनल के मुक़ाबले खेले जाएँगे । पढे यह लेख 

स्पीड चैस - मेगनस कार्लसन पहुंचे सेमी फाइनल

03/12/2020 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन वेसली सो के खिलाफ दो दिन पहले स्किलिंग शतरंज की हार के बाद एक बार फिर ऑनलाइन शतरंज खेलते नजर आए , मौका था इस बार स्पीड चैस शतरंज के क्वाटर फाइनल मुक़ाबले का जिसमें उनके सामने थे रूस के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अर्टेमिव ब्लादिस्लाव। दोनों के बीच तीन सेट मे 5+1 , 3+1 और 1+1 के कुल मिलाकर 23 मुक़ाबले हुए और कार्लसन नें 4 अंको के अंतर से 13.5-9.5 के अंतर से मुक़ाबला जीतकर सेमी फाइनल मे प्रवेश कर लिया है जहां उनका सामना होगा फ्रांस के मकसीम लागरेव से जिन्होने क्वाटर फाइनल मे अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन को मात देकर सेमी फाइनल मे जगह बनाई है । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इस मुक़ाबले का सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख 

लियॉन नें जीता कुमानिया इंटरनेशनल शतरंज

02/12/2020 -

इंटरनेशनल लियॉन मेन्दोंसा भारत के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जो लगातार इंटरनेशनल स्तर पर ऑन द बोर्ड मुक़ाबले खेल रहे है और जीत भी रहे है । ग्रांड मास्टर बनने के लिए 2500 रेटिंग को पार कर 2550 रेटिंग की ओर वह पहले ही कदम बढ़ा चुके है इंतजार है बस अब उनके तीसरे और निर्णायक ग्रांड मास्टर नार्म का जो उन्हे भारत का 67वां शतरंज ग्रांड मास्टर बना देगा । ताजा उपलब्धि उन्होने कुमानिया इंटरनेशनल टूर्नामेंट का विजेता बनकर हासिल की है । हालांकि टूर्नामेंट इंटरनेशनल मास्टर नार्म टूर्नामेंट होने की वजह से ग्रांड मास्टर नार्म नहीं मिल सका । पढे यह लेख

कार्लसन को हरा वेसली सो बने स्किलिंग ओपन विजेता

01/12/2020 -

विश्व चैम्पियन रोज नहीं हारते यह कभी कभी ही होता है । अमेरिकन शतरंज ग्रांड मास्टर और विश्व 960 शतरंज चैम्पियन वेसली सो नें एक बार फिर मेगनस कार्लसन को मात देते हुए टूर्नामेंट का फाइनल और खिताब अपने नाम किया है । स्किलिंग ओपन के टाईब्रेक तक चले मुक़ाबले मे वेसली नें कार्लसन की गलतियों ओपेनिंग के गलत चुनाव का भरपूर फायदा उठाते हुए और अपनी शानदार ओपेनिंग और अपने रचात्मक खेल से टूर्नामेंट जीत लिया । दोनों के बीच फाइनल के पहले दिन टाई होने के बाद दूसरे दिन भी चारो रैपिड के बाद स्कोर 2-2 पर बराबर रहा था और फिर टाईब्रेक मे वेसली नें दो ब्लिट्ज़ मुक़ाबले 1.5-0.5 से जीतकर कार्लसन को एक बार फिर मात दी इससे पहले विश्व 960 के फाइनल मे वेसली सो नें मेगनस कार्लसन को पिछले वर्ष पराजित किया था । पढे यह लेख 

रोमांच के चरम पर पहुंचा :स्किलिंग ओपन फाइनल

30/11/2020 -

स्किलिंग ओपन शतरंज मे कल रात को फाइनल के पहले दिन रोमांच अपने चरम पर पहुँच गया और पूरे टूर्नामेंट मे प्ले ऑफ शुरू होने के बाद यह पहली बार हुआ की चार मे से चार मुक़ाबले के परिणाम जीत और हार के तौर पर सामने आए । वेसली सो नें उम्मीद से बेहतर खेल दिखाते हुए दो बार वापसी करते हुए मेगनस कार्लसन को मात दी तो मेगनस कार्लसन दो बार लगातार बढ़त बनाने के बाद उसे खो बैठे । तो इस तरह आज का ही असल फाइनल होगा क्यूंकी जो आज जीता वह बन जाएगा टूर्नामेंट का विजेता ! वैसे आज यह भी देखना होगा की विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन अपने जन्मदिन पर क्या खिताब अपने नाम करेंगे । पढे यह और हिन्दी चेस बेस इंडिया चैनल पर देखे पहले दिन के सभी मैच का सीधा प्रसारण । 

स्किलिंग ओपन - कार्लसन और सो में होगा फाइनल

29/11/2020 -

स्किलिंग ओपन शतरंज की शुरुआत विश्व के 16 दिग्गज खिलाड़ियों के साथ हुई थी और अब आखिरकार आखिरी दो खिलाड़ी आज से खिताब का विजेता बनने के लिए ज़ोर लगाते नजर आएंगे एक और जहां विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन निर्बाध तौर पर यहाँ तक आसानी से पहुंचे है तो वही अमेरिका के वेसली सो उतार चढ़ाव भरे रोमांचक मुक़ाबले मे हमवतन और प्रबल दावेदार हिकारु नाकामुरा को मात देते हुए फाइनल में पहुंचे है और अब देखना है बेस्ट ऑफ टू के इस फाइनल में क्या वेसली  कार्लसन को पीछे छोड़ पाएंगे यह फिर एक बार कार्लसन खुद को सबसे बहतरीन साबित कर देंगे । कार्लसन नें नेपोंनियची को तो वेसली सो नें नाकामुरा को मात दी । एक बार फिर हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल में मैच का सीधा विश्लेषण किया गया । पढे यह लेख 

Contact Us