chessbase india logo

नेशनल प्रीमियर R-4 - अब आया खेल का मजा !

by निकलेश जैन - 31/10/2017

पटना में आज खादी इंडिया नेशनल प्रीमियर चैस चैंपियनशिप में अब तक का सबसे आक्रामक परिणामों वाला दिन साबित हुआ और अब तक के पहले तीन दिनो के ठीक उलट आज पाँच परिणाम देखने को मिले जबकि सिर्फ दो मुक़ाबले बराबरी पर छूटे  । कारण साफ है खिलाड़ी पहले तीन दिनो के अभ्यास के बाद अपनी लय पकड़ चुके है और जैसे -जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा देखना होगा की कौन मानसिक और शारीरिक तौर पर ज्यादा मजबूत है और कौन वापसी की क्षमता रखता है । खैर आज बड़े मैच मे दीपन चक्रवर्ती को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा तो देबाशीष के घोड़े की कुर्बानी उन पर ही भारी पड़ गयी , स्वप्निल नें रंग में लौटते हुए बेहद ही पेशेवर अंदाज नें निखिल को पराजित किया तो लक्ष्मण सम्मेद से लगभग हारा मैच जीत गए ।कल उलटफेर करने वाले अर्घ्यदीप को आज नारायण नें पराजित किया । पढे यह लेख  

पटना ।बिहार (निकलेश जैन ) । खादी इंडिया 55 वी राष्ट्रीय पुरुष प्रीमियम शतरंज चैंपियनशिप मे आज का दिन और चौंथा राउंड अब तक के सबसे आक्रामक खेल का गवाह बना और सात बोर्ड में से पाँच बोर्ड पर आज परिणाम निकल कर सामने आया और और सिर्फ दो बोर्ड अनिर्णीत रहे ।इसके साथ ही ग्रांड मास्टर रोहित ललित बाबू और एसएल नारायण 3 अंको के साथ सयुंक्त बढ़त पर आ गए है । निश्चित तौर पर यहाँ कोई किसी से कम नहीं है और कोई भी किसी को भी पराजित करने में सक्षम है ।

सबसे पहले बात करे परिणाम देने वाले मैच की तो पहले बोर्ड पर ग्रांड मास्टर स्वप्निल धोपाड़े नें  श्याम पी निखिल को पराजित किया मोर्डन डिफेंस में हुए इस मुक़ाबले में सफ़ेद मोहरो से खेल रहे स्वप्निल नें ओपनिंग से ही जिस तरह से निखिल की गलतियों का फायदा उठाते हुए दबाव बनाया उसका परिणाम उन्हे 38 चालों में जीत के तौर पर मिला ।

तीसरे बोर्ड पर आज देबाशीष दास और रोहित ललित बाबू के बीच रोचक मुक़ाबला हुआ । निमजो इंडियन ओपनिंग में रोहित काले मोहरो से मुक़ाबला खेल रहे थे और और 11वी चाल तक खेल बेहद सामान्य तरह से आगे बढ़ रहा था तभी देबाशीष नें एक आक्रामक निर्णय लिया और खतरा मोल लेते हुए रोहित के राजा पर हमला करने के उद्देश्य से अपना घोडा कुर्बान कर दिया । और कुछ समय के लिए ऐसा लगा की रोहित परेशानी में आ सकते है लेकिन रोहित के शानदार बचाव की तकनीक नें दिखाया की वो वाकई इस वर्ष खिताब के दावेदार है और उन्होने अपने राजा से बचाव को ध्यान में रखते हुए  सही समय अच्छी चालों को खोजते हुए मात्र 29 चालों में जीत दर्ज की ।

चौंथे बोर्ड पर कल उलटफेर कर दीपन चक्रवर्ती को पराजित करने वाले अर्घ्यदीप दास को आज एसएल नारायण नें पराजित कर दिया । स्कॉच ओपनिंग में काले मोहरो से खेलते हुए नारायण नें आज अंत के खेल में अपने हाथी और प्यादो के शानदार तालमेल से 62 चालों में शानदार जीत दर्ज कर की ।

पांचवे बोर्ड पर गत विजेता और अपने खिताब का बचाव करने उतरे मुरली कार्तिकेयन नें आज अपनी पहली जीत दर्ज की और नेशनल चैलेंजर विजेता दीपन को उनकी दूसरी हार का स्वाद चखाया । इंग्लिश ओपनिंग में हुए इस मुक़ाबले में दीपन से अपने राजा के तरफ के हिस्से में बचाव करते समय ऊंट की एक गलत चाल नें उनकी स्थिति बेहद खराब कर दी और उसके बाद उनका राजा बेहद खतरे में आ गया और बचाव करते हुए दीपन को दो प्यादे गवाने पड़े और कार्तिकेयन नें कोई भी गलती ना करते हुए 41 चालों में जीत दर्ज की ।

छठे बोर्ड पर कल 95 चालों में हार पाने वाले आरआर लक्ष्मण ने आज लगभग हार चुके मैच में सम्मेद शेटे के खिलाफ जीत दर्ज की । गुर्नफील्ड डिफेंस में लक्ष्मण नें खेल के मध्य में कुछ गलतियाँ की और इससे उनका राजा खतरे में आ गया और वो एक मोहरा भी गवा बैठे पर आक्रमण करते हुए सम्मेद कुछ गलत चाले चल गए और खामियाजा उन्हे हार के साथ चुकाना पड़ा

अन्य दो मुक़ाबले ड्रॉ रहे जिनमे दूसरे बोर्ड पर हिमांशु शर्मा नें दो हार के बाद आज लगातार दूसरा ड्रॉ एस नितिन के साथ खेला

सबसे अनुभवी अभिजीत कुंटे नें अपना चौंथा ड्रॉ खेलते हुए अरविंद चितांबरम को बराबरी पर रोका 

इस प्रकार चार राउंड के बाद रोहित और नारायण 3 अंक के साथ सयुंक्त पहले ,अरविंद और कार्तिकेयन 2.5 अंको के साथ सयुंक्त दूसरे ,अभिजीत ,अर्घ्यदीप , लक्ष्मण ,स्वप्निल और नितिन 2 अंको के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर चल रहे है । 

4 राउंड के बाद की स्थिति !

Rk.SNoNameFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3 
17GMLalith Babu M RIND2525PSPB3,00,04,752,0
26GMSunilduth Lyna NarayananIND2568KER3,00,04,502,0
33GMAravindh Chithambaram Vr.IND2573TN2,50,55,251,0
413GMKarthikeyan MuraliIND2578TN2,50,54,501,0
52GMKunte AbhijitIND2503PSPB2,00,04,500,0
612IMDas ArghyadipIND2434RSPB2,00,03,501,0
71GMLaxman R.R.IND2392RSPB2,00,03,501,0
14GMSwapnil S. DhopadeIND2516RSPB2,00,03,501,0
98IMNitin S.IND2415RSPB2,00,03,251,0
109IMShyaamnikhil PIND2422RSPB1,50,04,000,0
114Sammed Jaykumar SheteIND2310MAH1,50,03,000,0
11GMDebashis DasIND2494ODI1,50,03,000,0
135GMDeepan Chakkravarthy J.IND2477RSPB1,50,01,751,0
1410GMHimanshu SharmaIND2510RSPB1,00,02,500,0

 

Pairings/Results

Round 1 on 2017/10/28 at 01:00 PM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
112392GMLaxman R.R.½ - ½GMSwapnil S. Dhopade251614
222503GMKunte Abhijit½ - ½GMKarthikeyan Murali257813
332573GMAravindh Chithambaram Vr.½ - ½IMDas Arghyadip243412
442310Sammed Jaykumar Shete½ - ½GMDebashis Das249411
552477GMDeepan Chakkravarthy J.1 - 0GMHimanshu Sharma251010
662568GMSunilduth Lyna Narayanan½ - ½IMShyaamnikhil P24229
772525GMLalith Babu M R1 - 0IMNitin S.24158
Round 2 on 2017/10/29 at 10:00 AM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
1142516GMSwapnil S. Dhopade0 - 1IMNitin S.24158
292422IMShyaamnikhil P½ - ½GMLalith Babu M R25257
3102510GMHimanshu Sharma0 - 1GMSunilduth Lyna Narayanan25686
4112494GMDebashis Das½ - ½GMDeepan Chakkravarthy J.24775
5122434IMDas Arghyadip½ - ½Sammed Jaykumar Shete23104
6132578GMKarthikeyan Murali½ - ½GMAravindh Chithambaram Vr.25733
712392GMLaxman R.R.½ - ½GMKunte Abhijit25032
Round 3 on 2017/10/30 at 10:00 AM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
122503GMKunte Abhijit½ - ½GMSwapnil S. Dhopade251614
232573GMAravindh Chithambaram Vr.1 - 0GMLaxman R.R.23921
342310Sammed Jaykumar Shete½ - ½GMKarthikeyan Murali257813
452477GMDeepan Chakkravarthy J.0 - 1IMDas Arghyadip243412
562568GMSunilduth Lyna Narayanan½ - ½GMDebashis Das249411
672525GMLalith Babu M R½ - ½GMHimanshu Sharma251010
782415IMNitin S.½ - ½IMShyaamnikhil P24229
Round 4 on 2017/10/31 at 10:00 AM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
1142516GMSwapnil S. Dhopade1 - 0IMShyaamnikhil P24229
2102510GMHimanshu Sharma½ - ½IMNitin S.24158
3112494GMDebashis Das0 - 1GMLalith Babu M R25257
4122434IMDas Arghyadip0 - 1GMSunilduth Lyna Narayanan25686
5132578GMKarthikeyan Murali1 - 0GMDeepan Chakkravarthy J.24775
612392GMLaxman R.R.1 - 0Sammed Jaykumar Shete23104
722503GMKunte Abhijit½ - ½GMAravindh Chithambaram Vr.25733
Round 5 on 2017/11/01 at 10:00 AM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
132573GMAravindh Chithambaram Vr.GMSwapnil S. Dhopade251614
242310Sammed Jaykumar SheteGMKunte Abhijit25032
352477GMDeepan Chakkravarthy J.GMLaxman R.R.23921
462568GMSunilduth Lyna NarayananGMKarthikeyan Murali257813
572525GMLalith Babu M RIMDas Arghyadip243412
682415IMNitin S.GMDebashis Das249411
792422IMShyaamnikhil PGMHimanshu Sharma251010
Round 6 on 2017/11/02 at 10:00 AM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
1142516GMSwapnil S. DhopadeGMHimanshu Sharma251010
2112494GMDebashis DasIMShyaamnikhil P24229
3122434IMDas ArghyadipIMNitin S.24158
4132578GMKarthikeyan MuraliGMLalith Babu M R25257
512392GMLaxman R.R.GMSunilduth Lyna Narayanan25686
622503GMKunte AbhijitGMDeepan Chakkravarthy J.24775
732573GMAravindh Chithambaram Vr.Sammed Jaykumar Shete23104
Round 7 on 2017/11/04 at 10:00 AM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
142310Sammed Jaykumar SheteGMSwapnil S. Dhopade251614
252477GMDeepan Chakkravarthy J.GMAravindh Chithambaram Vr.25733
362568GMSunilduth Lyna NarayananGMKunte Abhijit25032
472525GMLalith Babu M RGMLaxman R.R.23921
582415IMNitin S.GMKarthikeyan Murali257813
692422IMShyaamnikhil PIMDas Arghyadip243412
7102510GMHimanshu SharmaGMDebashis Das249411
Round 8 on 2017/11/05 at 10:00 AM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
1142516GMSwapnil S. DhopadeGMDebashis Das249411
2122434IMDas ArghyadipGMHimanshu Sharma251010
3132578GMKarthikeyan MuraliIMShyaamnikhil P24229
412392GMLaxman R.R.IMNitin S.24158
522503GMKunte AbhijitGMLalith Babu M R25257
632573GMAravindh Chithambaram Vr.GMSunilduth Lyna Narayanan25686
742310Sammed Jaykumar SheteGMDeepan Chakkravarthy J.24775
Round 9 on 2017/11/06 at 10:00 AM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
152477GMDeepan Chakkravarthy J.GMSwapnil S. Dhopade251614
262568GMSunilduth Lyna NarayananSammed Jaykumar Shete23104
372525GMLalith Babu M RGMAravindh Chithambaram Vr.25733
482415IMNitin S.GMKunte Abhijit25032
592422IMShyaamnikhil PGMLaxman R.R.23921
6102510GMHimanshu SharmaGMKarthikeyan Murali257813
7112494GMDebashis DasIMDas Arghyadip243412
Round 10 on 2017/11/07 at 10:00 AM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
1142516GMSwapnil S. DhopadeIMDas Arghyadip243412
2132578GMKarthikeyan MuraliGMDebashis Das249411
312392GMLaxman R.R.GMHimanshu Sharma251010
422503GMKunte AbhijitIMShyaamnikhil P24229
532573GMAravindh Chithambaram Vr.IMNitin S.24158
642310Sammed Jaykumar SheteGMLalith Babu M R25257
752477GMDeepan Chakkravarthy J.GMSunilduth Lyna Narayanan25686
Round 11 on 2017/11/08 at 10:00 AM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
162568GMSunilduth Lyna NarayananGMSwapnil S. Dhopade251614
272525GMLalith Babu M RGMDeepan Chakkravarthy J.24775
382415IMNitin S.Sammed Jaykumar Shete23104
492422IMShyaamnikhil PGMAravindh Chithambaram Vr.25733
5102510GMHimanshu SharmaGMKunte Abhijit25032
6112494GMDebashis DasGMLaxman R.R.23921
7122434IMDas ArghyadipGMKarthikeyan Murali257813
Round 12 on 2017/11/09 at 10:00 AM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
1142516GMSwapnil S. DhopadeGMKarthikeyan Murali257813
212392GMLaxman R.R.IMDas Arghyadip243412
322503GMKunte AbhijitGMDebashis Das249411
432573GMAravindh Chithambaram Vr.GMHimanshu Sharma251010
542310Sammed Jaykumar SheteIMShyaamnikhil P24229
652477GMDeepan Chakkravarthy J.IMNitin S.24158
762568GMSunilduth Lyna NarayananGMLalith Babu M R25257
Round 13 on 2017/11/10 at 10:00 AM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
172525GMLalith Babu M RGMSwapnil S. Dhopade251614
282415IMNitin S.GMSunilduth Lyna Narayanan25686
392422IMShyaamnikhil PGMDeepan Chakkravarthy J.24775
4102510GMHimanshu SharmaSammed Jaykumar Shete23104
5112494GMDebashis DasGMAravindh Chithambaram Vr.25733
6122434IMDas ArghyadipGMKunte Abhijit25032
7132578GMKarthikeyan MuraliGMLaxman R.R.23921

सीधा प्रसारण देखेंने के लिए क्लिक करे 

Previous reports:

India's strongest tournament National Premier 2017 is here!

R1: Deepan carries his Challengers form to the Premier

R2: How to beat Ruy Lopez Exchange

Hindi coverage by Niklesh Jain:

नेशनल प्रीमियर-R1- दीपन के प्यादों में उलझे हिमांशु

नेशनल प्रीमियर R-2- जब राजा निकला घूमने !

अरविंद - अर्घ्यदीप की पहली जीत


Contact Us