chessbase india logo

फीडे विश्व कप : नारायनन, अभिमन्यु, कार्तिक, मैरी और दिव्या दूसरे में !

by Niklesh Jain - 31/07/2023

फीडे विश्व कप शतरंज के पहले राउंड के दो क्लासिकल मुक़ाबले आज सम्पन्न हो गए है जबकि कल टाईब्रेक खेला जाएगा । फिलहाल पहले दो क्लासिकल गेम के बाद भारत के कुल पाँच खिलाड़ी , पुरुष वर्ग में एसएल नारायनन , अभिमन्यु पौराणिक और कार्तिक वेंकटरमन जबकि महिला वर्ग से मैरी अन गोम्स और दिव्या देशमुख सीधे दूसरे राउंड में प्रवेश कर गए है । अधिबन भास्करन और हर्षा भारतकोठी को कल टाईब्रेक का सामना करना होगा तो नंधिधा पीवी की विश्व कप से विदाई हो गयी है । पुरुष वर्ग में गुकेश , विदित , अर्जुन , प्रज्ञानन्दा और निहाल तो महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी , हरिका द्रोणावल्ली और आर वैशाली को सीधे दूसरे दौर से विश्व कप में प्रवेश दिया गया है । पढे यह लेख और देखे गेम्स । फोटो - शाहिद अहमद 

फीडे विश्व कप शतरंज – नारायनन, अभिमन्यु ,कार्तिक , मैरी और दिव्या दूसरे दौर में 

बाकू , अजरबैजान , फीडे विश्व कप शतरंज के पुरुष वर्ग में पहले राउंड के बाद तीन भारतीय खिलाड़ी सीधे दूसरे दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे है ।

दो क्लासिकल मुक़ाबले के राउंड में भारत के एसएल नारायनन नें बोस्टवाना के ओथोस्टे प्रोविडेंस को 2-0 से मात दी 

तो अभिमन्यु पौराणिक नें भी मेक्सिको के लुईस फरनान्डो को 2-0 से मात दी 

और कार्तिक वेंकटरमन नें यूएसए के ग्रीगोरी कैदनोव को 1.5-0.5 से मात देते हुए दूसरे राउंड में स्थान बना लिया है

जबकि हर्षा भारतकोठी को जॉर्जिया के लेवान पन्त्सूलिया से आज हारकर 1-1 के स्कोर पर आ गए 

अधिबन भास्करन को अंडोरा के हेडेर्सोन लांस से क्लासिकल के बाद स्कोर 1-1 रहने के कारण टाईब्रेक का सामना करना होगा । पुरुष वर्ग में भारत के डी गुकेश, विदित गुजराती ,अर्जुन एरिगासी , आर प्रज्ञानन्दा  और निहाल सरीन सीधे दूसरे राउंड से विश्व कप खेलेंगे । 

महिला वर्ग में भारत की मैरी गोम्स नें क्यूबा की फोरगस मोरेनो को 1.5-0.5 से मात देते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है

जबकि समाचार लिखे जाने तक दिव्या देशमुख मलेशिया की अजहर पुतेरी पर 1.5-0.5 से जीत दर्ज करते हुए दूसरे राउंड में अपना स्थान बनाया है 

जबकि नंधिधा पीवी चीन की यान तियाङ्कि से 1.5-0.5 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गयी है 

। भारत की कोनेरु हम्पी , हरिका द्रोणावल्ली और आर वैशाली को दूसरे राउंड से सीधा प्रवेश दिया गया है 

 


Related news:
कार्लसन नें विश्व कप जीता , प्रज्ञानन्दा हारकर भी छा गए

@ 25/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
अब टाईब्रेक से मिलेगा विश्व कप शतरंज का विजेता

@ 23/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
विश्व कप फाइनल : पहली बाज़ी ड्रॉ, आज के मुक़ाबले पर दुनिया की निगाहे!

@ 23/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
प्रज्ञानन्दा नें रचा इतिहास , करूआना को हराकर विश्व कप के फाइनल में बनाई जगह

@ 21/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : SF: GAME 1 : मुश्किल बाजी में प्रज्ञानन्दा नें करूआना से बांटा अंक

@ 20/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
प्रज्ञानन्दा पहुंचे विश्व कप सेमी फाइनल , कैंडिडैट में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय

@ 17/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप QF: प्रज्ञानन्दा - अर्जुन में होगा टाईब्रेक , गुकेश - विदित हुए विश्व कप से बाहर

@ 17/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप QF : अर्जुन नें प्रज्ञानन्दा को हराया

@ 16/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
विश्व कप R5 TB : विदित नें दिया देश को जीत का तोहफा ,पहली बार चार भारतीय क्वाटर फाइनल में !

@ 14/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R5 : गुकेश-कार्लसन और अर्जुन -प्रज्ञानन्दा में होगा क्वाटर फाइनल

@ 13/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R 5 : वांग को हरा गुकेश बने विश्व नंबर 7, अर्जुन भी जीते

@ 12/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R4 टाईब्रेक - प्रज्ञानन्दा नें नाकामुरा को किया नॉक आउट

@ 11/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R4 : विदित और अर्जुन प्री क्वाटर फाइनल में

@ 10/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R3 टाईब्रेक : विदित , निहाल ,हरिका नें जीती बाजी

@ 08/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R3 : प्रज्ञानन्दा नें जीता पहला मुक़ाबला

@ 06/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : मैरी नें लागनों को किया बाहर, विदित,अर्जुन भी तीसरे दौर में

@ 05/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : गुकेश बने देश के नंबर एक खिलाड़ी

@ 04/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : गुकेश का विश्व टॉप 10 में प्रवेश , प्रज्ञानन्दा नें खेला कभी ना भूलने वाला मुक़ाबला

@ 03/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : अधिबन और प्रियांका भी दूसरे दौर में

@ 01/08/2023 by Niklesh Jain (hi)

Contact Us