chessbase india logo

फीडे विश्व कप R4 टाईब्रेक - प्रज्ञानन्दा नें नाकामुरा को किया नॉक आउट

by Niklesh Jain - 11/08/2023

फीडे विश्व कप 2023 भारत के लिए अब तक शानदार बीता है और राउंड 5 के टाईब्रेक के बाद पुरुष और महिला वर्ग दोनों में मिलाकर कुल 5 भारतीय खिलाड़ी अगले दौर में प्रवेश कर गए है । पुरुष वर्ग में आज भारत के आर प्रज्ञानन्दा नें अपने खेल जीवन की सबसे बड़ी सफलता अर्जित करते हुए विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी यूएसए के हिकारु नाकामुरा को मात देते हुए विश्व कप के अगले दौर में प्रवेश किया , बड़ी बात यह रही की नाकामुरा जिन्हे दुनिया स्पीड किंग के नाम से जानती है उन्हे प्रज्ञानन्दा नें रैपिड टाईब्रेक में 2-0 से पराजित किया । गुकेश नें रूस के आन्द्रे एसीपेंकों को मात देते हुए तो हरिका नें फ्रांस की एलिने रोएबेर्स को पराजित करते हुए अगले दौर में जगह बनाई । आज कोनेरु हम्पी बेला खोटेनश्विली से तो निहाल सरीन नेपोमनिशी से हारकर विश्व कप से बाहर हो गए । पढे यह लेख और देखे मुक़ाबले । तस्वीरे : शाहिद एहमद और फीडे 

फीडे विश्व कप शतरंज – प्रज्ञानन्दा नें किया बड़ा उलटफेर नाकामुरा को किया बाहर,गुकेश और हरिका भी अगले दौर में

बाकू , अजरबैजान . फीडे विश्व कप शतरंज में चौंथे दौर के टाईब्रेक मुकाबलों के बाद भारत के चार और खिलाड़ी अंतिम दौर में प्रवेश कर गए है ।

सबसे बड़ा उलटफेर किया भारत के आर प्रज्ञानन्दा नें , उन्होने विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी हिकारु नाकामुरा को लगातार दो रैपिड मुकाबलों में मात देते हुए अंतिम 16 में अपना स्थान बना लिया है और अब उनका मुक़ाबला हंगरी के फ्रेंक बेकेर्स से होगा ।

भारत के शीर्ष खिलाड़ी डी गुकेश नें रैपिड टाईब्रेक में 1.5-0.5 से मात देते हुए अगले दौर में जगह बनाई जहां उनका सामना चीन के हाउ वाङ से होगा ।

वहीं विश्व नंबर 5 खिलाड़ी यान नेपोमनिशि से हारकर निहाल सरीन विश्व कप से बाहर हो गए है । तो पुरुष वर्ग में अब अंतिम 16 में भारत के चार खिलाड़ी गुकेश , विदित , अर्जुन और प्रज्ञानन्दा नजर आएंगे । 

महिला वर्ग से भारत के लिए बुरी खबर आई जब देश की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरु हम्पी को जॉर्जिया की बेला खोटेनाश्विली से टाईब्रेक में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा और वह विश्व कप से बाहर हो गयी है ।

हालांकि हरिका द्रोणावल्ली नें फ्रांस की एलिने रोएबेर्स को टाईब्रेक में मात देते अंतिम 8 में जगह बना ली है । 


देखे सभी मुक़ाबले पुरुष वर्ग के 

महिला वर्ग के सभी मुक़ाबले 


Related news:
कार्लसन नें विश्व कप जीता , प्रज्ञानन्दा हारकर भी छा गए

@ 25/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
अब टाईब्रेक से मिलेगा विश्व कप शतरंज का विजेता

@ 23/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
विश्व कप फाइनल : पहली बाज़ी ड्रॉ, आज के मुक़ाबले पर दुनिया की निगाहे!

@ 23/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
प्रज्ञानन्दा नें रचा इतिहास , करूआना को हराकर विश्व कप के फाइनल में बनाई जगह

@ 21/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : SF: GAME 1 : मुश्किल बाजी में प्रज्ञानन्दा नें करूआना से बांटा अंक

@ 20/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
प्रज्ञानन्दा पहुंचे विश्व कप सेमी फाइनल , कैंडिडैट में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय

@ 17/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप QF: प्रज्ञानन्दा - अर्जुन में होगा टाईब्रेक , गुकेश - विदित हुए विश्व कप से बाहर

@ 17/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप QF : अर्जुन नें प्रज्ञानन्दा को हराया

@ 16/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
विश्व कप R5 TB : विदित नें दिया देश को जीत का तोहफा ,पहली बार चार भारतीय क्वाटर फाइनल में !

@ 14/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R5 : गुकेश-कार्लसन और अर्जुन -प्रज्ञानन्दा में होगा क्वाटर फाइनल

@ 13/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R 5 : वांग को हरा गुकेश बने विश्व नंबर 7, अर्जुन भी जीते

@ 12/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R4 : विदित और अर्जुन प्री क्वाटर फाइनल में

@ 10/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R3 टाईब्रेक : विदित , निहाल ,हरिका नें जीती बाजी

@ 08/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R3 : प्रज्ञानन्दा नें जीता पहला मुक़ाबला

@ 06/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : मैरी नें लागनों को किया बाहर, विदित,अर्जुन भी तीसरे दौर में

@ 05/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : गुकेश बने देश के नंबर एक खिलाड़ी

@ 04/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : गुकेश का विश्व टॉप 10 में प्रवेश , प्रज्ञानन्दा नें खेला कभी ना भूलने वाला मुक़ाबला

@ 03/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : अधिबन और प्रियांका भी दूसरे दौर में

@ 01/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : नारायनन, अभिमन्यु, कार्तिक, मैरी और दिव्या दूसरे में !

@ 31/07/2023 by Niklesh Jain (hi)

Contact Us