chessbase india logo

फीडे विश्व कप R 5 : वांग को हरा गुकेश बने विश्व नंबर 7, अर्जुन भी जीते

by Niklesh Jain - 12/08/2023

फीडे विश्व कप के पांचवें दौर मतलब प्री क्वाटर फाइनल मुक़ाबले शुरू हो गए है और आज पहले दिन के बाद भारत के डी गुकेश और अर्जुन एरिगासी अपना पहला क्लासिकल मुक़ाबला जीतकर अंतिम 8 में अपनी जगह बनाने के लिए बेहतर स्थिति में पहुँच गए है । गुकेश नें आज अपने खेल जीवन में एक और पड़ाव हासिल करते हुए चीन के वांग हाउ पर जीत के साथ 2761 रेटिंग हासिल करते हुए लाइव विश्व रैंकिंग में अनीश गिरि और वेसली सो जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए सातवाँ स्थान हासिल कर लिया है । वहीं अर्जुन नें आज स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस को मात दी । अन्य खिलाड़ियों में विदित गुजराती , आर प्रज्ञानन्दा और हरिका द्रोणावल्ली नें अपनी बाज़ियाँ ड्रॉ खेली है । पढे यह लेख देखे मुक़ाबले ।  तस्वीरे : शाहिद एहमद और फीडे 

फीडे विश्व कप शतरंज – चीन के वांग को हराकर गुकेश बने विश्व नंबर 7 , अर्जुन भी जीते

बाकू , अजरबैजान, फीडे विश्व कप शतरंज प्री क्वाटर फाइनल के पहले क्लासिकल मुक़ाबले में भारत के डी गुकेश और अर्जुन एरिगासी नें जीत दर्ज करते हुए क्वाटर फाइनल की ओर कदम बढ़ा दिये है जबकि विदित गुजराती और हरिका द्रोणावल्ली नें अपने मुक़ाबले ड्रॉ खेले । भारत के नंबर एक खिलाड़ी 17 वर्षीय गुकेश हर दिन एक नया विश्व रिकॉर्ड बना रहे है

, गुकेश नें आज चीन के अनुभवी खिलाड़ी वांग हाउ को मात देते हुए ना सिर्फ 1-0 की बढ़त बना ली है

बल्कि वह अब 2761 अंको के साथ दुनिया के के सातवे नंबर के खिलाड़ी बन गए है ।

बड़ी बात यह है की क्वाटर फाइनल में गुकेश का सामना विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन से हो सकता है जिन्होने आज उक्रेन के वेसली इवांचुक को मात देकर इसकी संभावना बढ़ा दी है ।

भारत के अर्जुन एरिगासी भी आज जीत दर्ज करने में सफल रहे उन्होने नीदरलैंड के निल्स ग्रंडेलीयूस को हराया और क्वाटर फाइनल दौड़ में आगे निकल गए है ।

अन्य खिलाड़ियों में विदित गुजराती नें यान नेपोमनिशि से 

कल बड़ा उलटफेर करने वाले प्रज्ञानन्दा नें हंगरी के फ्रेंक बेकेर्स से

और महिला वर्ग में हरिका द्रोणावल्ली नें रूस की अलेकसांद्रा गोरयाचिकना से ड्रॉ खेला ।

देखे सभी मुक़ाबले पुरुष वर्ग के 

महिला वर्ग के सभी मुक़ाबले 


Related news:
कार्लसन नें विश्व कप जीता , प्रज्ञानन्दा हारकर भी छा गए

@ 25/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
अब टाईब्रेक से मिलेगा विश्व कप शतरंज का विजेता

@ 23/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
विश्व कप फाइनल : पहली बाज़ी ड्रॉ, आज के मुक़ाबले पर दुनिया की निगाहे!

@ 23/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
प्रज्ञानन्दा नें रचा इतिहास , करूआना को हराकर विश्व कप के फाइनल में बनाई जगह

@ 21/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : SF: GAME 1 : मुश्किल बाजी में प्रज्ञानन्दा नें करूआना से बांटा अंक

@ 20/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
प्रज्ञानन्दा पहुंचे विश्व कप सेमी फाइनल , कैंडिडैट में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय

@ 17/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप QF: प्रज्ञानन्दा - अर्जुन में होगा टाईब्रेक , गुकेश - विदित हुए विश्व कप से बाहर

@ 17/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप QF : अर्जुन नें प्रज्ञानन्दा को हराया

@ 16/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
विश्व कप R5 TB : विदित नें दिया देश को जीत का तोहफा ,पहली बार चार भारतीय क्वाटर फाइनल में !

@ 14/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R5 : गुकेश-कार्लसन और अर्जुन -प्रज्ञानन्दा में होगा क्वाटर फाइनल

@ 13/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R4 टाईब्रेक - प्रज्ञानन्दा नें नाकामुरा को किया नॉक आउट

@ 11/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R4 : विदित और अर्जुन प्री क्वाटर फाइनल में

@ 10/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R3 टाईब्रेक : विदित , निहाल ,हरिका नें जीती बाजी

@ 08/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R3 : प्रज्ञानन्दा नें जीता पहला मुक़ाबला

@ 06/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : मैरी नें लागनों को किया बाहर, विदित,अर्जुन भी तीसरे दौर में

@ 05/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : गुकेश बने देश के नंबर एक खिलाड़ी

@ 04/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : गुकेश का विश्व टॉप 10 में प्रवेश , प्रज्ञानन्दा नें खेला कभी ना भूलने वाला मुक़ाबला

@ 03/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : अधिबन और प्रियांका भी दूसरे दौर में

@ 01/08/2023 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : नारायनन, अभिमन्यु, कार्तिक, मैरी और दिव्या दूसरे में !

@ 31/07/2023 by Niklesh Jain (hi)

Contact Us